Unique Vehicle: न कार न मोटरसाइकल, यह है 3 पहियों पर चलने वाला अनोखा व्हीकल, 322 KM की देगा रेंज

 

3 Wheel Electric Solar Vehicle: मार्केट में कई अनोखे व्हीकल्स आ रहे हैं। अमेरिकी का एक कंपनी अपना एक नया 3 पहियों पर चलने वाला अनोखा इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह न तो कार है और न ही मोटरसाइकल। इसमें एक पहिया आगे और एक पीछे दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 322 किलोमीटर तक चल सकता है। आइए आपको इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

3 wheel solar vehicle
तीन पहियों पर चलने वाली अनोखी गाड़ी।
Solar Vehicles: यातायात को आसान, किफायती और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कंपनियां अब इलेक्ट्रिक और सोलर (सूरज की रोशनी से चलने वाले) व्हीकल्स बना रही हैं। अमेरिकी की नॉर्थ-कैरोलीना बेस्ड ऑर्गेनिक ट्रांजिट (Organic Transit) नाम की कंपनी भी Elf 3.0 नाम का एक अनोखा इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह न कार होगी और न ही मोटरसाइकल। यह दोनों का मिला-जुला वर्जन होगा। इसमें दो पहिये आगे और एक पीछे की तरफ है। इसे आप साइकल की तरह पैडल मारकर भी चला सकेगें और बिजली से भी। खास बात यह है कि इसकी छत पर सोलर पैनल लगा होगा, जिससे यह धूप में खड़े-खड़े अपने आप चार्ज भी हो जाएगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

पहले से ज्यादा आरामदायक और पावरफुल

पहले से ज्यादा आरामदायक और पावरफुल
  • न्यू एटलस की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक Elf 3.0 यह पहले लॉन्च हो चुके मॉडल का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी इसे कई नए अपडेट्स के साथ लाने वाली है। इसमें पहले वाले मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिलेंगे।
  • दो लोगों की जगह - पुरानी एल्फ में सिर्फ एक व्यक्ति बैठ सकता था, लेकिन नए मॉडल में ड्राइवर के पीछे एक पैसेंजर के बैठने की भी जगह होगी।
  • बेहतर सस्पेंशन - पहले सिर्फ आगे के पहियों में सस्पेंशन था, अब पीछे भी सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी सफर आरामदायक होगा।
  • शानदार माइलेज - कंपनी का दावा है कि इसकी ईंधन क्षमता जबरदस्त है। यह बहुत ही कम खर्च में लंबी दूरी तय करेगा।

सोलर पावर और जबरदस्त रेंज

सोलर पावर और जबरदस्त रेंज
  1. छत पर सोलर पैनल -इस गाड़ी की छत पर अब पहले से दोगुना पावरफुल (200W) सोलर पैनल लगा है। अगर आप चाहें तो इसे 400W तक भी बढ़ा सकते हैं। साथ ही इसमें 750W की मोटर दी गई है।
  2. लंबी दूरी -एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 322 किलोमीटर तक चल सकता है। अच्छी बात यह है कि बैटरी को घर भी चार्ज किया जा सकता है। घर पर बैटरी को चार्ज करने में सिर्फ 2.5 घंटे लगते हैं।

बिना पैडल चलाने का ऑप्शन

बिना पैडल चलाने का ऑप्शन
  • ड्राइवट्रेन - इसमें प्रोग्रामेबल ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिससे इसकी टॉप स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • बिना पैडल वाला मॉडल - कंपनी इसका ऐसा मॉडल भी बनाएगी जिसमें पैडल मारने की जरूरत नहीं होगी। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो शारीरिक रूप से पैडल नहीं मार सकते या जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चलना चाहते हैं।

सुरक्षा और चोरी से बचाव

सुरक्षा और चोरी से बचाव
  1. इमोबिलाइजर -इसमें एक खास सिस्टम है जो गाड़ी बंद होने पर उसे हिलने नहीं देगा।
  2. ट्रैकिंग -अगर कोई इसे चुरा भी लेता है, तो मालिक इसे आसानी से ट्रैक कर सकेगा।
  3. हल्का और मजबूत -इसका वजन सिर्फ 73 किलो है, लेकिन यह 250 किलो तक का वजन उठा सकती है। इसमें ड्राइवर, सवारी और सामान का वजन शामिल है।

कितनी होगी कीमत?

कितनी होगी कीमत?

कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसे मात्र 50 डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 4,700 रुपये) देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी इसकी शुरुआती कीमत लगभग 7,500 डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 7 लाख रुपये) रखने की योजना बना रही है।

Comments