शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'
त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए हम सभी बहुत कुछ करते हैं। मगर परेशानी तब बढ़ जाती है, जब पैसे खर्चने के बाद भी त्वचा में कोई खास बदलाव नहीं आता है। ऐसे में आप कुछ बेहतरीन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जान लेते है कि ये कौन से फूड्स हैं?

रूखी-बेजान और सूजी हुई त्वचा देखने में बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नहीं लगती है। सर्दियों के मौसम में इस तरह की परेशानियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा सार्ड हवाओं की वजह से होता है, क्योंकि ये ठंडी-ठंडी हवा त्वचा में मौजूद नमी को सोंख लेती हैं। इससे त्वचा रूखी और बेजान दिखती है। वहीं, कई लोगों की त्वचा सर्दियों में सूजी हुई भी नजर आती है। कुल मिलाकर त्वचा की समस्याएं कई हैं, लेकिन इनसे बचाव कैसे किया जाए? आमतौर पर लोग इन समस्याओं के हिसाब से तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर हर कोई इन चीजों को नहीं खरीद सकता है। अब सवाल उठता है कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बिना त्वचा का ख्याल कैसे रखा जा सकता है?
प्रोडक्ट्स के बिना रखें त्वचा का ख्याल
अगर आप स्किन प्रोडक्ट्स के बिना अपनी त्वचा का बहुत अच्छे से ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। अगर आप हेल्दी हैबिट्स को अपनाएंगे, तो त्वचा का ख्याल रखना आसान हो जाएगा। साथ ही, हेल्दी खाने से स्किन में नेचुरल चमक आएगी।
बता दें कि शरीर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, तो ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पैसे खर्चने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि त्वचा के लिए कौन से फूड्स का सेवन फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि इस बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर नाम के पेज पर दी गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
शकरकंद का सेवन
अगर आप त्वचा का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप डेली डाइट में शकरकंद मको शामिल कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। इससे चेहरे पर एक नेचुरल चमक आती है। शकरकंद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।
पपीता का सेवन
पपीता पेट के लिए गुणकारी होता ही है। मगर इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है। दरअसल, पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, इससे त्वचा को रिजनरेट किया जाता है। पपीते से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और चमकदार बनी रहती है।
एवोकाडो का सेवन
एवोकाडो में हेल्दी फैट, विटामिन-ई और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है। इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ये ओवरऑल त्वचा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
गहरे पत्तेदार साग का सेवन
पत्तेदार सब्जियां सेहत के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी होती हैं। इसमें विटामिन ए, सी और के की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो सूजन को कम करने, कोलेजन के प्रोडक्शन को सुधारने और त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
सैल्मन का सेवन
सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन E भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। इससे त्वचा को नुकसान होने से बचाया जाता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।
Comments
Post a Comment