PM Modi ने की इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील, 15 लाख से कम में आ जाएंगी ये EV, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट
PM Modi on Elecrtric Cars: पीएम मोदी ने लोगों ने इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील की है। मार्केट में बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक की कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं। अगर आपका बजट 15 लाख रुपये तक का है और नई ईवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आइए आपको 15 लाख रुपये से कम में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताते हैं।

MG Comet EV
- लिस्ट में सबसे पहला नाम है एमजी कॉमेट का। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है और यह कम दूरी की यात्रा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। शहर में चलाने के लिए यह एक छोटी और स्मार्ट कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ) या 7.59 लाख रुपये (बैटरी के साथ) से शुरू होती है।
- रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह 230 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें दो बड़ी 10.25-इंच की स्क्रीन हैं, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी है और सुरक्षा के लिए डुअल एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Tiago EV
- यह भारत की सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 11.14 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक्स दिए गए हैं, जिन्हें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।
- छोटा बैटरी पैक सिंगल चार्जम 250 किलोमीटर तक चलता है वहीं, बड़ा बैटरी पैक 315 किलोमीटर की रेंज देता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन सिस्टम और टाटा का नया चमकने वाला लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
Tata Punch EV
हाल ही में लॉन्च हुई टाटा की यह इलेक्ट्रिक SUV अब नए लुक और बेहतर फीचर्स की वजह से चर्चा में है। बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और बिना बैटरी रेंटल के साथ इसकी कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक्स के साथ आती है। बड़ी बैटरी के साथ यह 468 किलोमीटर की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है। यह बहुत तेज चार्ज भी हो जाती है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर यह 135 किलोमीटर तक चल सकती है।
MG Windsor EV
यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है जो बहुत आरामदायक है और बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। बैटरी रेंटल स्कीम के साथ इसका एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये और बैटरी के साथ 13.99 लाख रुपये से शुरू होता है। इसमें 38 kWh और 52.9 kWh के दो बैटरी पैक्स मिलते हैं, जिनकी रेंज 332 किलोमीटर और 449 किलोमीटर है। खासियतों की बात करें तो इसमें 136 hp की पावरफुल मोटर लगी है और यह 60kW के फास्ट चार्जर से सिर्फ 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।
Maruti Suzuki e-Vitara
यह भारत में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। यह इलेक्ट्रिक SUV जो सीधे तौर पर क्रेटा EV और टाटा कर्व EV को टक्कर देगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ) या 15.99 लाख रुपये (बैटरी के साथ) है। इस इलेक्ट्रिक कार का छोटा बैटरी पैक 440 किलोमीटर और बड़ा बैटरी पैक 543 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है। इसमें BYD की मशहूर ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो बहुत सुरक्षित और दमदार मानी जाती है।
Comments
Post a Comment