Mahindra Sales: अप्रैल 2026 में महिंद्रा ने बेचीं 56 हजार से ज्यादा गाड़ियां, सबसे ज्यादा बिकी स्कॉर्पियो
April 2026 Mahindra Sales: महिंद्रा की गाड़ियां देशभर में पॉपुलर हैं और हर महीने इनकी अच्छी-खासी संख्या में बिक्री होती है। अप्रैल 2026 में महिंद्रा ने 56 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है। सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 8% का इजाफा हुआ है। इममें सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो की बिक्री हुई है। इसके अलावा भी थार, बोलेरो और XUV 7XO समते अन्य गाड़ियों को अच्छी-खासी संख्या में ग्राहक मिले हैं।

महिंद्रा की किस कार की कितनी यूनिट्स बिकीं
1. Mahindra Scorpio - अप्रैल 2026 में स्कॉर्पियो महिंद्रा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। इसे कुल 14,719 लोगों ने खरीदा। हालांकि, पिछले साल अप्रैल महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 5% की गिरावट आई है, तब इसकी 15,534 यूनिट्स बिकी थीं।
2. Mahindra Thar - सेल्स चार्ट में दूसरे नंबर पर रही थार। महिंद्रा की इस पॉपुलर एसयूवी को कुल 10,459 लोगों ने खरीदा। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 2% की गिरावट आई।
3. Mahindra Bolero - अप्रैल में महिंद्रा की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही बोलेरो। इसकी कुल 8,917 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल अप्रैल में बिकने वाली 8,380 यूनिट्स से 6% ज्यादा हैं।
4. Mahindra XUV 7XO - महिंद्रा की इस एसयूवी को अप्रैल 2026 में 8,630 ग्राहक मिले और यह सेल्स चार्ट में चौथे नंबर पर रही।
5. Mahindra XUV 3XO - अप्रैल महीने में महिंद्रा 3XO को 7,517 लोगों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 1% की गिरावट देखी गई है।
6. Mahindra XEV 9S - अप्रैल 2026 में सेल्स चार्ट में छठे नंबर पर रही XEV 9S। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है इसे पूरे महीने में 3,242 लोगों ने खरीदा। इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
7. Mahindra XEV 9e - यह भी महिंद्रा की काफी फेमस इलेक्ट्रिक कार है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में इसे कुल 1,611 लोगों ने खरीदा। हालांकि, पिछले साल अप्रैल में इसकी 2,441 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी बिक्री में 34% की गिरावट आई है।
8. Mahindra BE 6 - महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार की अप्रैल 2026 में 1,170 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल अप्रैल महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 113% का इजाफा हुआ है, तब इसको सिर्फ 550 ग्राहक ही मिले थे।
9. Mahindra XUV 400 - अप्रैल 2026 में सेल्स चार्ट में नौवे नंबर पर रहने वाली इस कार को कुल 66 लोगों ने ही खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 80% की गिरावट आई है।
10. Mahindra XUV 700 - महिंद्रा की इस कार को अप्रैल महीने में एक भी ग्राहक नहीं मिला और यह सेल्स चार्ट में दसवें नंबर पर रही।
Comments
Post a Comment