EV Sales: वित्त वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 इलेक्ट्रिक कारें, जानें किसको कितने मिले ग्राहक?
Top 10 Best Selling Electric Cars: हर साल देश में लाखों इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री होती है। वित्त वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट भी आ गई है। इसमें सबसे गाड़ियां टाटा ने बेची हैं। आइए आपको टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों के नाम और उनकी बिक्री के बारे में बताते हैं।

सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 इलेक्ट्रिक कारें
1. MG Windsor - ऑटोपंडित्ज की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में एमजी विंडसर सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। पूरे साल में इसकी कुल 46,720 यूनिट्स बिकीं। मार्केट में इस कार की हिस्सेदारी 21.2% रही।
2. Tata Nexon EV - सेल्स चार्ट में दूसरे नंबर पर रही टाटा की नेक्सॉन ईवी। सालभर में इसकी कुल 29,197 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, विंडसर के मुकाबले इसको काफी कम ग्राहक मिले। फिर भी कुल बिक्री में इसकी 13.3% की हिस्सेदारी रही।
3. Mahindra XEV 9e - महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही। इसको कुल 27,336 लोगों ने खरीदा। कुल बिक्री में इस कार का शेयर 12.4% रहा।
4. Tata Harrier EV - 17,590 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा हैरियर ईवी सेल्स चार्ट में चौथे नंबर पर रही। मार्केट में इस इलेक्ट्रिक कार की 8% की हिस्सेदारी रही।
5. Tata Punch EV - टाटा की पंच कंपनी की सबसे फेमस इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। वित्त वर्ष 2026 में इसे कुल 17,117 लोगों ने खरीदा। कुल बिक्री में इसकी 7.8% की हिस्सेदारी रही।
6. Mahindra BE 6 - बिक्री के मामले में महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार छठे नंबर पर रही। साल भर में गाड़ी को कुल 16,313 लोगों ने खरादी। कुल बिक्री में इसका हिस्सा 7.4% का रहा।
7. Tata Tiago - टाटा टियागो ईवी को वित्त वर्ष 2026 में कुल 14,697 ग्राहक मिले। सेल्स चार्ट में यह इलेक्ट्रिक कार सातवें नंबर पर रही और कुल बिक्री में इसका योगदान 6.7% रहा।
8. MG Comet - जब भी छोटी और अच्छी इलेक्ट्रिक कारों की बात आती है, तो एमजी कॉमेट का नाम जरूर आता है। सालभर में इस कार की कुल 10,292 यूनिट्स बिकीं और कुल बिक्री में इसका हिस्सा 4.7% रहा।
9. Mahindra 9S - महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को सालभर में कुल 7,896 ग्राहक मिले। कुल बिक्री में हिस्सा 3.6% का रहा।
10. Tata Curvv EV - टाटा कर्व इलेक्ट्रिक बिक्री के मामले में दसवें नंबर पर रही। सालभर में इसकी कुल 6,964 यूनिट्स बिकीं और कुल बिक्री में इसका योगदान 3.2% का रहा।
Comments
Post a Comment