Electric Trucks: ड्राइवर के लिए जगह नहीं, चीनी कंपनी ने दिखाया बिना केबिन वाला ट्रक, अपने आप चलेगा

 

Electric Truck Without Cabin: चीन की एक कंपनी ने ऐसा इलेक्ट्रिक ट्रिक दिखाया है जिसमें केबिन ही नहीं है, यानी कि इस ट्रक में ड्राइवर के बैठने के लिए जगह ही नहीं दी गई है। साथ ही खास बात यह है कि यह एक ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक ट्रक है, यानी कि यह बिना ड्राइवर के चलता है। इसे चलने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं है। यह अब तक का अपने आप में सबसे अनोख ट्रक है। 

autonomous electric truck
बिना ड्राइवर के चलने वाला ट्रक।
Autonomous Electric Trucks: दुनिया भर के कई देश अभी भारी ट्रकों को इलेक्ट्रिक बनाने की योजना ही बना रहे हैं, वहीं चीन इस रेस में काफी आगे निकल चुका है। चीन में अब चर्चा इस बात पर नहीं हो रही कि ट्रक इलेक्ट्रिक होने चाहिए या नहीं, बल्कि अब वहां बिना ड्राइवर के ट्रक (Autonomous Trucks) चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। चीन में एक ऐसा इलेक्ट्रिक ट्रक पेश किया जिसमें केबिन ही नहीं है, यानी कि इस ट्रक में ड्राइवर के बैठने लिए जगह ही नहीं है। इस ट्रक में न तो स्टीयरिंग है, न एसी है और न ही क्लच, ब्रेक और एक्सेलरेटर के पैडल्स हैं। यह ट्रक पूरी तरह ऑटोनॉमस है यानी कि बिना ड्राइवर के चलता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

बिना केबिन वाला ट्रक

बिना केबिन वाला ट्रक

द ड्रिवेन की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक चीन के बीजिंग ऑटो शो में एक ऐसा ट्रक दिखाया गया जिसमें ड्राइवर के बैठने के लिए कोई केबिन, सीट या एसी है ही नहीं। इससे ट्रक में ज्यादा जगह मिलती है। चीन की कार्गोबोट (Kargobot) नाम की कंपनी ने इस ट्रक को बनाया है। यह एक ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक ट्रक है, यानी कि अपने आप चल सकता है।

ज्यादा माल, ज्यादा रेंज

ज्यादा माल, ज्यादा रेंज
  1. ज्यादा सामान -केबिन न होने से ट्रक में ज्यादा सामान आ सकता है। साथ ही इससे ट्रक की रेंज भी बढ़ती है।
  2. बैटरी -इस इलेक्ट्रिक ट्रक में कंपनी ने 1026kWh की बड़ी बैटरी दी है।
  3. रेंज -रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह ट्रक 800 किलोमीटर तक चल सकता है।
  4. बैटरी स्वैपिंग -साथ ही इस ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी गई है। इसमें बैटरी चार्ज होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। बैटरी खत्म होने पर उसको निकालकर चार्ज्ड बैटरी लगाई जा सकती है।

बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक

बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक

चीन की कंपनी कार्गोबोट ने ऐसे ट्रक बनाए हैं जो पूरी तरह खुद चल सकते हैं। इन हैवी-ड्यूटी ऑटोनॉमस ट्रकों को पहले ही सड़कों पर उतारा जा चुका है। इन ट्रकों ने लेवल-4 (L4) ऑटोनॉमस ड्राइविंग के तहत 3.5 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। लेवल 4 ऑटोनॉमस ड्राइविंग का मतलब है कि ट्रक को चलने के लिए इंसान की मदद की जरूरत नहीं है।

1+N मॉडल - एक ड्राइवर और कई ट्रक

1+N मॉडल - एक ड्राइवर और कई ट्रक
  • कंपनी एक अनोखा तरीका अपना रही है जिसे 1+N प्लाटून कहा जाता है।
  • आगे चलने वाला ट्रक - इसमें आगे चलने वाले एक ट्रक को इंसान चलाता है।
  • पीछे चलने वाले ट्रक - इसके पीछे 2 से 6 ऐसे ट्रक चलते हैं जिनमें कोई ड्राइवर नहीं होता। वे बस आगे वाले ट्रक को फॉलो करते हैं।
  • फायदा - इससे लेबर खर्च में 80% की कमी आती है और से 5-10% बिजली की बचत भी होती है।

चीन में इलेक्ट्रिक ट्रकों की बढ़ती डिमांड

चीन में इलेक्ट्रिक ट्रकों की बढ़ती डिमांड

चीन में इलेक्ट्रिक ट्रकों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2025 में चीन में बिकने वाले भारी ट्रकों में 54% हिस्सा इलेक्ट्रिक ट्रकों का था। इसका मतलब है कि डीजल ट्रकों से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रक बिके। वर्तमान में चीन की सड़कों पर 5 लाख से ज्यादा भारी इलेक्ट्रिक ट्रक चल रहे हैं।

Comments