Car Summer Care: भीषण गर्मी में कार को ओवरहीटिंग और टायर फटने से कैसे बचाएं? लाखों का खर्चा बचाएंगी ये सावधानियां
How to Prevent Car from Overheating: गर्मियां का मौसम न सिर्फ हमारे लिए बल्कि गाड़ियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में ओवरहीटिंग और टायर फटने जैसी समस्याएं आ हो जाती है। इंजन में खराबी आने पर आपका लाखों रुपये खर्च हो सकता है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इन समस्याओं को टाला जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कूलेंट लेवल चेक करते रहें
गर्मी में इंजन को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक अगर कूलेंट कम है या बहुत पुराना हो गया है, तो वह अपना काम ठीक से नहीं कर पाएगा। इससे इंजन ओवरहीट हो सकता है। इसलिए समय-समय पर कूलेंट का लेवल चेक करते रहें। सिर्फ कूलेंट ही नहीं, कार के इंजन ऑयल और ब्रेक ऑयल को भी चेक करें। अगर इंजन ऑयल पुराना या गाढ़ा हो गया है, तो वह इंजन को ठीक से लुब्रिकेट नहीं कर पाएगा, जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा।
AC की सर्विस है जरूरी
गर्मियों में सबसे जरूरी है एसी। अगर एसी खराब हो जाए तो गर्मी के दिनों में कार से सफर करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए एसी की सर्विस बहुत जरूरी है। अगर कूलिंग कम लग रही है, तो AC की गैस और फिल्टर चेक करवाएं। साफ फिल्टर न सिर्फ बेहतर ठंडा करेगा बल्कि माइलेज भी बढ़ाएगा।
टायरों की हवा पर दें ध्यान
तपती सड़कों की वजह से टायर के अंदर की हवा का प्रेशर अपने आप बढ़ जाता है। इसलिए गर्मियों में टायरों में बहुत ज्यादा हवा न भरवाएं। गर्मी में ज्यादा हवा होने से टायर फटने का खतरा रहता है। हर 10 से 15 दिनों में टायर प्रेशर चेक करवाएं।
इंजन गर्म होने की चेतावनी को नजरअंदाज न करें
अगर डैशबोर्ड पर इंजन गर्म होने वाली लाइट जल रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे में गाड़ी को तुरंत छांव में रोक दें और इंजन को ठंडा होने दें। ऐसी सिचुएशन में जबरदस्ती गाड़ी चलाने से इंजन पूरी तरह खराब हो सकता है और आपका लाखों का खर्चा बढ़ सकता है। साथ ही कार को कभी धूप में न पार्क करें। धूप में खड़ी होने से कार अंदर से बहुत गर्म हो सकती है। कोशिश करें कि कार को किसी पेड़ के नीचे या कवर्ड पार्किंग में खड़ा करें।
बैटरी का ध्यान रखें
ज्यादा गर्मी बैटरी के अंदर के लिक्विड को सुखा देती है। ऐसे में बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। अगर गाड़ी स्टार्ट होने में समय ले रही है या लाइटें डिम हो रही हैं, तो समझ जाइए कि बैटरी जवाब देने वाली है। भीषण गर्मी में बैटरी फेल होना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
Comments
Post a Comment