हेल्दी चिया सीड्स की खीर कैसे बनाएं? आसान रेसिपी, चीनी की नहीं जरूरत, गर्मी में आएगी काम

 

गर्मियों के मौसम में अगर आप कुछ ठंडा, मीठा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो चिया सीड्स की खीर एक शानदार ऑप्शन है। सोशल मीडिया पर रेशु ड्रोलिया ने इसकी एक रेसिपी शेयर की है, जिसमें चीनी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता है।

how to make healthy Healthy Chia Seeds Kheer

अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग अनहेल्दी ऑप्शन की ओर ले जाती है, लेकिन अब आपको स्वाद के साथ सेहत से समझौता करने की जरूरत नहीं है। मशहूर कुकिंग एक्सपर्ट रेशु ड्रोलिया ने गर्मियों के लिए एक खास सुपरफूड' डेजर्ट रेसिपी शेयर की है। उन्होंने चिया सीड्स और ओट्स की खीर की आसान रेसिपी बताई है।


इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे पूरी तरह नेचुरल शुगर से तैयार करते हैं। ड्राई फ्रूट्स के पेस्ट और दालचीनी की खुशबू से बनी यह खीर प्रोटीन और फाइबर का खजाना है। इसे बनाना बेहद आसान है और फ्रिज में ठंडा करके खाने पर यह किसी शाही आइसक्रीम से कम नहीं लगती। आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

सामग्री की तैयारी

सामग्री की तैयारी
  • पानी में भिगोए हुए ¼ कप चिया सीड्स
  • 2 गिलास दूध
  • 10-12 खजूर
  • ड्राई फ्रूट्स (10-12 बादाम, 10-12 काजू और 1 कप मखाना)
  • ½ कप रोल्ड ओट्स
  • 2-3 इलायची, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, एक चुटकी दालचीनी पाउडर।

ड्राई फ्रूट्स और खजूर का पेस्ट तैयार करना

ड्राई फ्रूट्स और खजूर का पेस्ट तैयार करना

खीर को प्राकृतिक मिठास और गाढ़ापन देने के लिए सबसे पहले 10-12 खजूर, काजू और बादाम को थोड़े से दूध के साथ आधे घंटे के लिए भिगो दें। जब ये नरम हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। यही पेस्ट आपकी खीर का मुख्य आधार बनेगा।

दूध को उबालना और बेस तैयार करना

दूध को उबालना और बेस तैयार करना

एक गहरे बर्तन में 2 गिलास दूध लें और उसे अच्छी तरह उबालें। जैसे ही दूध में उबाल आने लगे, इसमें तैयार किया हुआ खजूर और ड्राई फ्रूट्स का पेस्ट डाल दें। इसे मीडियम आंच पर करीब 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि दूध और पेस्ट आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।

ओट्स को रोस्ट करना और मिलाना

ओट्स को रोस्ट करना और मिलाना

अब एक अलग पैन में आधा कप रोल्ड ओट्स लें और उन्हें हल्का भूरा होने तक सूखा भूनें। जब ओट्स से अच्छी खुशबू आने लगे, तो इन्हें उबलते हुए दूध के मिश्रण में डाल दें। ओट्स डालने से खीर को एक बेहतरीन बनावट मिलती है।

चिया सीड्स का इस्तेमाल

चिया सीड्स का इस्तेमाल

दूध के मिश्रण में पहले से पानी में भिगोकर रखे हुए ¼ कप चिया सीड्स डालें। चिया सीड्स डालने के बाद खीर को 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इस दौरान चिया सीड्स और ओट्स दूध को सोख लेंगे और आपकी खीर काफी गाढ़ी और क्रीमी हो जाएगी।

चिया सीड्स की खीर

खास मसाले और नारियल डालना

खास मसाले और नारियल डालना

खीर जब पूरी तरह पक जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, इलायची पाउडर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालें। ये तीनों चीजें खीर के स्वाद और खुशबू को कई गुना बढ़ा देती हैं। इन सबको मिलाकर 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।

ठंडा करके परोसना

ठंडा करके परोसना

जब खीर गाढ़ी हो जाए और सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं, तो गैस बंद कर दें। इस खीर को तुरंत सर्व करने के बजाय पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और फिर थोड़ी देर फ्रिज में रखें। ठंडा होने के बाद यह और भी स्वादिष्ट लगती है।

Comments