सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने का सही तरीका क्या है? आसान रेसिपी, दूध में सेवई उबालने से बनेगा एकदम गाढ़ा

 

गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन हो, तो 'फ्रूट कस्टर्ड' से बेहतर कुछ नहीं होता। लेकिन अगर आप इसे एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो एस.वी. पवार द्वारा बताई गई सेवई फ्रूट कस्टर्ड की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि देखने में भी उतनी ही 'रिच और क्रीमी' लगती है।

rich creamy delicious Sevai fruit custard

गर्मियों के इस मौसम में अगर आप कुछ ठंडा, सेहतमंद और स्वाद से भरपूर खाना चाहते हैं, तो सेवई फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है। सोशल मीडिया पर कुकिंग एक्सपर्ट एस.वी. पवार ने खास रेसिपी भी शेयर की है। जो फ्रूट साधारण कस्टर्ड को एक नया और शाही अंदाज देती है। दूध में सेवई को उबालकर बनाने का यह तरीका न केवल इसे गाढ़ा और मलाईदार बनाता है, बल्कि इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ा देता है।


ताजे फलों की ताजगी और ड्राई फ्रूट्स के क्रंच से भरपूर यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामग्री से बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, स्टेप-बाय-स्टेप इस स्वादिष्ट डेजर्ट को बनाने की पूरी रेसिपी।

सेवई को सही तरह से भूनना

सेवई को सही तरह से भूनना

किसी भी मीठी डिश का स्वाद उसकी तैयारी पर निर्भर करता है। सबसे पहले एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा शुद्ध देसी घी डालें। अब इसमें बारीक सेवई डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें। सेवई को तब तक भूनें जब तक कि वह हल्की सुनहरी न हो जाए। ध्यान रहे, आंच तेज न करें वरना सेवई जल सकती है और कस्टर्ड का स्वाद कड़वा हो सकता है। घी में भुनी हुई सेवई कस्टर्ड को एक सोंधी खुशबू देती है।


फुल फैट दूध और सेवई का कॉम्बिनेशन

फुल फैट दूध और सेवई का कॉम्बिनेशन

जब सेवई अच्छी तरह भून जाए, तो इसमें फुल फैट दूध डालें। गाढ़ा कस्टर्ड बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। दूध डालने के बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिला दें। अब सेवई को दूध के साथ तब तक उबालें जब तक कि सेवई पूरी तरह से पक न जाए और दूध थोड़ा कम न हो जाए। यह प्रक्रिया कस्टर्ड को एक दानेदार और गाढ़ा टेक्सचर देती है।

वनीला कस्टर्ड पाउडर का घोल

वनीला कस्टर्ड पाउडर का घोल

कस्टर्ड को असली क्रीमी लुक देने के लिए वनीला कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल करें। एक अलग छोटी कटोरी में 2 चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर लें और उसे थोड़े से ठंडे दूध में घोल लें। याद रखें, कस्टर्ड पाउडर को कभी भी सीधे उबलते दूध में न डालें, वरना गुठलियां बन सकती हैं। इस चिकने घोल को धीरे-धीरे उबलती हुई सेवई वाले दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।

खुशबू और गाढ़ापन

खुशबू और गाढ़ापन

कस्टर्ड घोल डालने के कुछ ही मिनटों में दूध गाढ़ा होने लगेगा। इस वक्त इसमें एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। इलायची की महक इस स्वीट डिश के स्वाद को दोगुना कर देती है। जब मिश्रण चम्मच पर चिपकने लगे और गाढ़ा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इसे एक दूसरे कांच या स्टील के बर्तन में निकाल लें।

कूलिंग और रेफ्रिजरेशन की प्रक्रिया

कूलिंग और रेफ्रिजरेशन की प्रक्रिया

कस्टर्ड को कभी भी गरम-गरम सर्व न करें। पहले इसे कमरे के सामान्य तापमान पर आने दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद सेवई दूध को और ज्यादा सोख लेती है, जिससे यह एकदम मलाईदार और गाढ़ा हो जाता है।

सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी

फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स की गार्निशिंग

फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स की गार्निशिंग

जब कस्टर्ड पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें अपने मनपसंद बारीक कटे हुए फल जैसे- अंगूर, अनार, आम, केला या सेब मिलाएं। फलों के साथ-साथ इसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डालें। फल कस्टर्ड में एक ताजगी भरा स्वाद लाते हैं और ड्राई फ्रूट्स इसे एक रिच लुक देते हैं।

Comments