तरबूज के बीज निकालने का मिल गया सबसे आसान तरीका, काटने के बाद सही जगह से होगा तोड़ना

 

गर्मियों का मौसम हो और सामने ठंडा-मीठा तरबूज रखा हो, तो भला किसका मन नहीं ललचाएगा? लेकिन, तरबूज खाने के बीच में जो सबसे बड़ी बाधा आती है, वो हैं इसके बीज। बार-बार बीज निकालने के चक्कर में तरबूज खाने का मजा आधा हो जाता है। ऐसे में नीलम पांडेय ने एक शानदार हैक बताया है।

How to easily remove watermelon or tarbuj seeds
गर्मियों के रसीले और ठंडे तरबूज का स्वाद हर किसी को लुभाता है, लेकिन इसे खाते समय बार-बार बीच में आने वाले बीज सारा मजा किरकिरा कर देते हैं। खासकर बच्चों को तरबूज खिलाते समय बीजों को निकालने की मशक्कत काफी समय ले लेती है। इसी समस्या का समाधान नीलम पांडेय ने बताया


उनके इस वायरल हैक के अनुसार, तरबूज को सही दिशा और सही लाइनों से काटने पर बीज अपने आप ही अलग होकर गिरने लगते हैं। तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि कैसे छिलका उतारने से लेकर सही स्लाइसिंग तक, आप मात्र कुछ ही मिनटों में बिना किसी झंझट के सीडलेस तरबूज तैयार कर सकते हैं।

सबसे पहला काम, तरबूज को दें वॉटर बाथ

सबसे पहला काम, तरबूज को दें वॉटर बाथ

किसी भी फल को काटने से पहले उसका तापमान सही होना जरूरी है। नीलम पांडेय के अनुसार, सबसे पहले तरबूज को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डुबोकर रख दें। पानी में रखने से तरबूज अंदर से सेट हो जाता है। जब तरबूज ठंडा और टाइट होता है, तो उसे काटना आसान होता है और काटते समय वह बिखरता नहीं है। ठंडा तरबूज काटने पर उसके बीज अपनी जगह पर स्थिर रहते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना आसान हो जाता है।

सही कटिंग की शुरुआत

सही कटिंग की शुरुआत

ज्यादातर लोग तरबूज को सीधे बीच से काट देते हैं, जिससे उसे संभालना मुश्किल होता है। जबकी सही तरीका है कि तरबूज को पानी से निकालें और इसके दोनों सिरों को थोड़ा-थोड़ा काट दें। अगर आप पूरा तरबूज नहीं काटना चाहते, तो सिर्फ एक तरफ से काटें। इसके बाद तरबूज को बीच से काटकर दो बराबर भागों में बांट लें। सिरों को काटने से तरबूज को चॉपिंग बोर्ड पर एक बेस मिल जाता है और वह हिलता नहीं है।

अब निकालें छिलका

अब निकालें छिलका

यह इस हैक का सबसे जरूरी हिस्सा है। आमतौर पर छिलके समेत स्लाइस काटते हैं, लेकिन नीलम पांडेय की ट्रिक थोड़ी अलग है। तरबूज के आधे हिस्से को बोर्ड पर रखें और चाकू की मदद से तरबूज के ऊपर के हरे छिलके को पूरा उतार दें। तरबूज को धीरे-धीरे घुमाते जाएं और सफेद हिस्सा समेत छिलका अलग कर दें। अब आपके सामने तरबूज का सिर्फ लाल और रसीला गुदा बचेगा।

बीज की लाइनों को पहचानना

बीज की लाइनों को पहचानना

क्या आप जानते हैं कि तरबूज के बीज बेतरतीब तरीके से नहीं फैले होते? कुदरत ने उन्हें कुछ खास लाइनों में सजाया होता है। जब आप छिलका उतारने के बाद तरबूज के लाल हिस्से को स्लाइस में काटेंगे, तो आपको साफ तौर पर 2 या 3 ऐसी लाइनें दिखेंगी जहां बीज गुच्छों में होते हैं। इन लाइनों को पहचानना ही इस ट्रिक की सफलता का राज है।

स्लाइस को तोड़ना और बीजों का गिरना

स्लाइस को तोड़ना और बीजों का गिरना

एक बार जब आप बीज वाली लाइन देख लें, तो आपको चाकू का इस्तेमाल कम और हाथों का ज्यादा करना है। यानी कि जैसे ही आप स्लाइस काटें, उसे उस बीज वाली लाइन से हल्का सा मोड़ें या तोड़ें। जैसे ही आप तरबूज को वहां से क्रैक करेंगे, बीज अपने आप बाहर की तरफ निकल आएंगे और नीचे गिर जाएंगे। यह तरीका इतना सटीक है कि बीज गुदे के अंदर दबे नहीं रहते बल्कि सतह पर आ जाते हैं।

आखरी फिनिशिंग और क्लीनअप

आखरी फिनिशिंग और क्लीनअप

जब आप तरबूज को सही जगह से तोड़ते हैं, तो 90% बीज खुद-ब-खुद बाहर निकल जाते हैं। बाकी बचे हुए 5-10% बीजों के लिए आप चाकू की नोक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि अब बीज पूरी तरह से दिख रहे हैं, तो उन्हें निकालने में मात्र कुछ सेकंड्स का समय लगेगा। अब आपके पास पूरी तरह से सीडलेस तरबूज की स्लाइस तैयार है।


Comments