कई भारतीय घरों में परीक्षा से पहले, यात्रा के दौरान या भोजन के हिस्से के रूप में दही के साथ चीनी खाना एक आम परंपरा है। आमतौर पर इसे शुभकामना से जोड़ा जाता है, लेकिन दही-चीनी खाने के कुछ हेल्थ बेनेफिट भी हैं। अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो दही के साथ चीनी खाना गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

दही खाने के फायदे
हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दही-चीनी खाने को क्यों कहते थे, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। दही-चीनी इसलिए खाया जाता है, क्योंकि दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
दही में थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाने से इसका स्वाद बेहतर हो जाता है और इस कॉम्बिनेशन को खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। लेकिन दही में चीनी ज्यादा मात्रा में न मिलाएं, इससे सेहत को मिलने वाले लाभ कम हो सकते हैं।
दही गट हेल्थ के लिए क्यों अच्छा है?
दही प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं और होते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही खाने से पाचन में सुधार होता है। ये पेट के माइक्रोबायोम के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है।
दही के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। ताजा दही का नियमित सेवन पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को रिस्टोर करने में मदद कर सकता है, खासकर बीमारी या एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन के बाद दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
दही में चीनी क्यों मिलाते हैं?
कई घरों में भोजन के दौरान दही के साथ चीनी मिलाकर खाते हैं। कई घरों में शुभ और मांगलिक कार्य के लिए घर से निकलते समय दही-चीनी खाने का रिवाज है। दही में चीनी मिलाने पारंपरिक और व्यावहारिक दोनों कारण हैं, जैसे-
- स्वाद बढ़ता है- दही हल्का खट्टा होता है। चीनी इसके स्वाद को संतुलित करके इसे अधिक स्वादिष्ट बनाती है।
- तुरंत ऊर्जा मिलती है- चीनी तुरंत ग्लूकोज प्रदान करती है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि इसे अक्सर महत्वपूर्ण कार्यों से पहले खाया जाता है।
- ठंडक का एहसास- ऐसा माना जाता है कि दही और चीनी का मिश्रण शरीर को ठंडक पहुंचाता है, खासकर गर्मी के मौसम में, इसीलिए दही में चीनी मिलाकर इसका सेवन किया जाता है।
क्या दही-चीनी गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं?
दही में चीनी मिलाकर खाना गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन इस मिश्रण को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। दही में थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाने से आंत के बैक्टीरिया को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता। दही में कम मात्रा में चीनी मिलाकर खाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है ?
दही के साथ ज्यादा चीनी खाने से आंत के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। हानिकारक रोगाणुओं की वृद्धि हो सकती है। वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि का खतरा बढ़ सकता है। अगर दही में जरूरत से ज्यादा चीनी मिलाई जाए, तो यह आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को पोषण देकर प्रोबायोटिक्स के फायदों को कम कर सकती है।
दही-चीनी एक साथ खाने से क्या होता है?
अगर दही में सीमित मात्रा में चीनी मिलाकर सेवन किया जाए तो यह झटपट तैयार होने वाला हल्का, पौष्टिक और ताजगी देने वाला नाश्ता बन जाता है। इसके सेवन से पाचन समस्याओं में मदद मिल सकती है। दही-चीनी का सेवन पेट के गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है।
दही-चीनी कब हानिकारक होता है?
दही-चीनी को ज्यादा मात्रा में खाने से डाइट में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दही में ज्यादा चीनी मिलाने से प्रोबायोटिक्स के लाभ में कमी आ जाती है। दही-चीनी खाना तब ही फायदेमंद है जब इसे सीमित मात्रा में खाया जाए।
जिन लोगों को तुरंत ऊर्जा की जरूरत है या जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है, उनके लिए दही-चीनी का सेवन फायदेमंद है। लेकिन जिन्हें डायबिटीज है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या जिन्हें आंतों में असंतुलन की समस्या है उन्हें दही-चीनी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों सादा दही खाना चाहिए या फिर दही में शहद, गुड़ या फल जैसे विकल्प मिलाकर खाना चाहिए। ये विकल्प मिठास के साथ-साथ अतिरिक्त पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।
जानें दही खाने का सही तरीका
दही गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने का तरीका मायने रखता है। दही में कभी-कभार थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना बड़ी मात्रा में खाने की आदत न बनाएं। अगर रोज दही खाते हैं तो उसमें चीनी न मिलाएं। चीनी की बजाय सीमित मात्रा में गुड़, शहद या फ्रूट्स मिलाएं।
Comments
Post a Comment