‘पूरा दिन घर में आराम करती है, काम क्या है इसे…’पति के ताने से टूटा नई मां का दिल, एक्‍सपर्ट बोलीं- रोल बदलकर देखिए

 

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनों का साथ, खासकर पति का सहयोग मिलना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा न मिले तो यह समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसा ही एक केस सामने आया है, जहां एक नई मां को उसके पति ने कहा कि वह पूरा दिन सिर्फ आराम करती है। पति की इस बात ने महिला को बहुत आहत कर द‍िया।

she just stays at home all day what work does she even do new mother hurt by husbands remark expert suggests role reversal
‘पूरा दिन घर में आराम करती है, काम क्या है इसे, ’पति के ताने से टूटा नई मां का दिल, एक्‍सपर्ट बोलीं- रोल बदलकर देखिए (Image-pexels)
नई मां पहले ही कई चुनौतियों से जूझ रही होती है, जैसे दिन-रात बच्चे की देखभाल, घर की जिम्मेदारियां और शरीर में होने वाले बदलाव। ऐसे में जब अपनों की तरफ से ताने मिलते हैं, तो वे और ज्यादा चुभने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में डॉक्टर प्रियंका के सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के बारे में कहा कि वह पूरा दिन घर में बस आराम करती रहती है। यह बात महिला को काफी अखर गई। हालांकि, एक्सपर्ट ने पूरी स्थिति को सुनने के बाद पति को समझाया और उसे एक अलग नजरिए से देखने की सलाह दी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला व‍िस्‍तार से।


(सभी तस्‍वीरें-सांकेति‍क हैं)

पत्‍नी पूरे द‍िन घर में आराम करती है

पत्‍नी पूरे द‍िन घर में आराम करती है

इंस्टाग्राम वीडियो में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि हाल ही में उनके पास एक नई मां और उनके पति विजिट पर आए थे। इस दौरान पति ने कहा कि, ‘मैम, यह पूरा दिन आराम करती है। इसकाे कोई काम नहीं है, दिनभर घर में बस आराम ही करती रहती है।’ यह सुनते ही नई मां के चेहरे पर बेबसी साफ द‍िखाई दी।

image-pexels

डॉक्‍टर ने पत‍ि से पूछा- आप क्‍या करते हैं ?

डॉक्‍टर ने पत‍ि से पूछा- आप क्‍या करते हैं ?

पति की यह बात सुनने के बाद डॉक्टर ने पत्नी से पूछा कि क्या आप वा'कई घर का कोई काम नहीं करतीं, तो पति ने जवाब दिया कि, ‘मैडम रोटी-सब्जी, झाड़ू-पोंछा, कपड़े-बर्तन और गाय वगैरह का काम तो है, और क्या काम है इसे? यह कोई काम होता है क्या?’ Image-Istock

मह‍िला की मेहनत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं

मह‍िला की मेहनत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं

जरा सोचिए, वह महिला एक नई मां है, जो घर भी संभाल रही है और बच्चे की देखभाल भी कर रही है। ताकि पति काम पर जा सके, वह पूरे घर की जिम्मेदारी निभा रही है- खाना बनाना, घर संभालना और भी बहुत कुछ। ऐसे में यह कहना कि ‘वह कोई काम नहीं करती’, न सिर्फ गलत है बल्कि उसकी मेहनत और जिम्मेदारी को नजरअंदाज करना है।Image-Istock

घर के काम को नहीं देते तवज्‍जो

घर के काम को नहीं देते तवज्‍जो

डॉक्टर बताती हैं कि महिला के पति ही नहीं, बल्कि कई लोगों की नजर में भी बाहर जाकर नौकरी या काम करना ही असली काम माना जाता है, जबकि घर पर रहकर घर के काम संभालना उन्हें ‘काम’ नहीं बल्कि ‘आराम’ लगता है। यह कैसी सोच है, जहां घरेलू काम को कुछ समझा ही नहीं जाता है।

Image-Istock

यहां देख‍िए पूरा वीड‍ियो

मदद नहीं कर सकते हैं, तो आराम का लेबल मत दो

मदद नहीं कर सकते हैं, तो आराम का लेबल मत दो

डॉक्टर अंत में कहती हैं कि अगर आप किसी महिला या नई मां की मदद नहीं कर सकते, तो कम से कम उसके प्रयासों को समझने की कोशिश करें। उसकी मेहनत को ‘आराम’ का नाम न दें

Comments