मुर्गी की जरूरत नहीं...घर पर ही बन जाएंगे अंडे, आसान तरीका, शाकाहारी लोगों के आएगा काम

 

क्या आपने कभी बिना मुर्गी के अंडे देखे हैं? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता खैरनार ने एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जो पूरी तरह शाकाहारी है। मूंगफली के आटे, पीनट बटर और वाइट चॉकलेट से तैयार ये 'मीठे अंडे' स्वाद में लाजवाब और दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं।

Homemade eggs

शाकाहारी लोगों के लिए अक्सर अंडे का ऑप्शन ढूंढना मुश्किल होता है, लेकिन श्वेता खैरनार की इस वायरल रेसिपी ने आपके काम आएगी। आपको अंडे के लिए मुर्गी की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही रसोई की साधारण चीजों से हूबहू अंडे जैसे दिखने वाले वेजिटेरियन एग्स तैयार कर सकते हैं।


इस रेसिपी में मूंगफली के आटे और शहद का बेस बनाया गया है, जबकि जर्दी के लिए हल्दी और पीनट बटर का इस्तेमाल हुआ है। आखिर में वाइट चॉकलेट की कोटिंग इसे बिल्कुल असली फिनिश देती है। जो लोग वीगन डाइट फॉलो करते हैं, वे इसमें घी और शहद की जगह नारियल तेल और मेपल सिरप का उपयोग कर सकते हैं।

बेस तैयार करना

बेस तैयार करना

सबसे पहले अंडे का बाहरी सफेद हिस्सा बनाने के लिए एक बाउल में आधा कप मूंगफली का आटा लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद, पूरी तरह वीगन के लिए मेपल सिरप का उपयोग करें। साथ में 1 बड़ा चम्मच घी या नारियल तेल और एक चुटकी नमक डालें। इन सभी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक नरम आटे की तरह न बन जाए। यह अंडे की बाहरी परत का आधार बनेगा।

"योक" यानी जर्दी की तैयारी

"योक" यानी जर्दी की तैयारी

अब तैयार किए गए आटे को दो बराबर हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा सफेद परत के लिए अलग रख दें और दूसरे हिस्से से अंडे के बीच वाला पीला हिस्सा तैयार करें। इस आधे हिस्से में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर, थोड़ा और शहद और एक चुटकी नमक मिलाएं। हल्दी इसे बिल्कुल असली अंडे की जर्दी जैसा गहरा पीला रंग देगी।

छोटी गेंदें बनाना और जमाना

छोटी गेंदें बनाना और जमाना

पीले वाले मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोल गेंदें बना लें। ये गेंदें अंडे के बीच का पीला हिस्सा बनेंगी। अब इन छोटी गेंदों को एक प्लेट में रखकर 15-20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। फ्रीजर में रखने से ये सख्त हो जाएंगी, जिससे आगे की प्रक्रिया में इन्हें आकार देना आसान होगा और ये टूटेंगी नहीं।


अंडे का आकार देना

अंडे का आकार देना

जब पीली गेंदें सख्त हो जाएं, तो उन्हें फ्रीजर से निकाल लें। अब पहले से बचाकर रखे गए सादे मिश्रण का एक हिस्सा लें और उसे अपनी हथेलियों के बीच फैलाकर चपटा करें। इसके बीच में जमी हुई पीली गेंद रखें और चारों तरफ से सफेद मिश्रण से कवर कर दें। अब इसे हल्के हाथों से दबाते हुए अंडाकार शेप दें। अब यह दिखने में बिल्कुल बिना छिलके वाले उबले अंडे जैसा लगने लगेगा।

वाइट चॉकलेट की कोटिंग

वाइट चॉकलेट की कोटिंग

अंडे को असली चमक और सफेदी देने के लिए वाइट चॉकलेट को पिघला लें। तैयार किए गए अंडाकार बॉल्स को पिघली हुई वाइट चॉकलेट में अच्छी तरह डुबोएं। चॉकलेट की यह कोटिंग अंडे के बाहरी सख्त हिस्से जैसा दिखाएगी।चॉकलेट लगाने के बाद इन्हें बटर पेपर पर रखें ताकि ये चिपके नहीं।

सेट करना और परोसना

सेट करना और परोसना

आखिरी में इन चॉकलेट कोटिंग वाले अंडों को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह जम जाए। जब ये पूरी तरह सेट हो जाएं, तो आप इन्हें बीच से काटकर देख सकते हैं। अंदर पीली जर्दी और बाहर सफेद हिस्सा बिल्कुल असली अंडे जैसा दिखेगा। यह बच्चों के लिए एक हेल्दी स्नैक और शाकाहारियों के लिए एक बेहतरीन डेजर्ट है।


Comments