AC or Air Cooler: गर्मी में आप एसी इस्तेमाल कर रहे हैं या एयर कूलर, इस बात का आपकी सेहत पर काफी असर पड़ता है। गलत चुनाव या गलत इस्तेमाल से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने उन बातों के बारे में बताया है, जिन्हें ध्यान रखकर आप अपने लिए हेल्दी डिवाइस चुन सकते हैं।

अलग-अलग तरह से डालते हैं प्रभाव
मेरी सलाह में एयर कंडीशनर और कूलर दोनों का इस्तेमाल सेफ है, लेकिन यह आपकी बॉडी को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। एसी कमरे की हवा को ठंडा और ड्राई बनाता है, जबकि कूलर से हवा में ठंडापन और ह्यूमिडिटी आती है। इस बात पर बहुत कुछ निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं और आपकी जरूरतें क्या हैं।एसी से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
एसी इस्तेमाल करने के फायदे
- तेजी से ठंडक देना
- ह्यूमिडिटी बाहर निकालकर मोल्ड और फंगस को पनपने से रोकना
- उमस वाली जगह के लिए बेस्ट
- फिल्टर होने की वजह से कमरे की हवा साफ बनाना
एसी इस्तेमाल करने के नुकसान
- लंबे समय तक ड्राई एयर में रहने से स्किन और बॉडी की नमी चले जाना
- शुष्क हवा से गले, नाक और आंख की समस्या
- तेज गर्मी से अचानक ठंडे कमरे में जाने पर सिरदर्द या थकान होना
- ठंडी हवा में देर तक बैठने से मांसपेशियों में अकड़न या दर्द होना
एयर कूलर से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
एयर कूलर कमरे की हवा को ठंडा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करता है। यह बाहर की हवा को पैड्स से होते हुए अंदर लाता है और पानी से ठंडा करके फेंकता है, जिससे हवा के अंदर नमी आ जाती है।
एयर कूलर इस्तेमाल करने के फायदे
- स्किन और ब्रीदिंग को आसान बनाने के लिए हवा में नमी बढ़ाना
- बाहर की ताजी हवा को अंदर लाकर कमरे को आरामदायक बनाना
- ड्राई स्किन या ड्राई थ्रोट की समस्या से बचाना
- कम एनर्जी लेना और वातावरण के लिए फायदेमंद
एयर कूलर इस्तेमाल करने के नुकसान
- बाहर ह्यूमिडिटी होने पर कमरे की हवा को चिपचिपी बनाना
- ढंग से सफाई ना होने पर वाटर टैंक में बीमार करने वाले बैक्टीरिया-फंगस पनपने का खतरा
- बाहर बहुत ज्यादा गर्मी या ह्यूमिडिटी होने पर कम असरदार होना
आपके लिए एसी या कूलर में से क्या सही है?
आप अपनी जरूरत और स्वास्थ्य के मुताबिक, अपने लिए सही ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं, जैसे-- अगर आप समुद्र के पास वाली या किसी अधिक उमस वाली जगह रहते हैं तो एसी ज्यादा हेल्दी और बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
- अगर आपको ड्राई स्किन या साइनस की समस्या है तो कूलर आपके लिए सही रहेगा।
- अगर आपको एलर्जी या अस्थमा की दिक्कत है तो अच्छे फिल्टर वाले एसी सही रहेंगे।
हेल्दी रहने के लिए कौन-सी सलाह है जरूरी?
सही ऑप्शन चुनने से ज्यादा जरूरी इन डिवाइस का सही इस्तेमाल करना है।
- अपने एसी का टेंप्रेचर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें ताकि यह हवा को बहुत ज्यादा ठंडा ना कर दे
- एयर कंडीशनर की सीधी हवा में ना बैठें
- हर कुछ हफ्तों में एसी के फिल्टर साफ करें
- एयर कूलर के टैंक को नियमित साफ करें और पानी बदलते रहें
- दिनभर में पर्याप्त पानी पीएं
- अधिक गर्म माहौल से अधिक ठंडे माहौल में तुरंत ना जाएं
Comments
Post a Comment