7 फ्लेवर वाला पराठा, 'जायका का जड़का' से मिली आसान रेसिपी

 

How to Make 7 Flavor Wala Paratha: वैसे तो माँ के हाथ के खाने का कोई मुकाबला नहीं, लेकिन इस मदर्स डे क्यों न उन्हें रसोई से छुट्टी दी जाए और आप खुद अपने हाथों से कुछ 'हटके' बनाकर खिलाएं? ऐसे में नॉर्मल पराठे से हटकर 7 फ्लेवर वाला पराठा बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। जिसकी रेसिपी जायका का जड़का से शेयर की गई है।     

7 flavor wala paratha

Mother's Day Special Paratha Recipe: मदर्स डे एक ऐसा दिन है जब हम अपनी मां के निस्वार्थ प्यार और समर्पण का शुक्रिया अदा करते हैं। वैसे तो मां के हाथों के खाने का स्वाद दुनिया में सबसे निराला होता है, लेकिन इस बार क्यों न उन्हें किचन से छुट्टी दी जाए? अगर आप मां के लिए कुछ हटके और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो 'जायका का तड़का' की 7 फ्लेवर वाली पराठा रेसिपी सबसे बेस्ट है।


हल्दी, जीरा, अचार मसाला और पनीर जैसी सात परतों से बना यह पराठा न केवल दिखने में शानदार है, बल्कि इसका हर निवाला स्वाद का नया धमाका करता है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप घर में मौजूद साधारण चीजों से इस खास पराठे को बनाकर अपनी मां का दिन यादगार बना सकते हैं।

क्यों खास है यह 7 फ्लेवर पराठा?

क्यों खास है यह 7 फ्लेवर पराठा?

ज्यादातर पराठे एक या दो तरह की स्टफिंग के होते हैं, लेकिन यह रेसिपी अपनी 7 परतों के कारण खास है। जब पराठे को बेलते हैं और सेंकते हैं, तो ये सभी स्वाद आपस में मिल जाते हैं, जिससे एक 'फ्यूजन जायका' तैयार होता है। यह उन माताओं के लिए बेस्ट है जिन्हें मसालेदार और अलग-अलग स्वाद वाला खाना पसंद है।

जरूरी सामग्री

जरूरी सामग्री
  • गेहूं का गूंथा हुआ आटा
  • हल्दी, नमक, साबुत जीरा, अचार मसाला
  • कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज, बारीक कटा हरा धनिया और सफेद तिल।
  • शुद्ध देसी घी या मक्खन।

एक के ऊपर एक रखना

एक के ऊपर एक रखना

इस पराठे को बनाने का तरीका काफी दिलचस्प है। सामान्य पराठे की तरह एक बड़ी लोई लें और उसे पतली रोटी की तरह बेल लें। अब किसी शार्प गिलास या छोटी कटोरी की मदद से उस रोटी में से 7 छोटे गोल हिस्से काट लें। यही 7 गोले आपके पराठे की जान बनेंगे।

एक के ऊपर एक रखना

एक के ऊपर एक रखना

अब बारी लेयरिंग की आती है । यह इस रेसिपी का सबसे जरूरी हिस्सा है। आप एक छोटा गोला रखें, उस पर थोड़ा नमक और हल्दी छिड़कें। इसके ऊपर दूसरा गोला रखें और उस पर साबुत जीरा डालें। अगला गोला रखकर उस पर थोड़ा सा अचार मसाला फैलाएं। अब पनीर या चीज की लेयर बनाएं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है। आखिरी में बारीक कटा धनिया और सफेद तिल डालकर लेयर बनाएं।

बेलने और सेंकने का सही तरीका

बेलने और सेंकने का सही तरीका

अब इस सातों परतों वाले टावर पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें और इसे हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा जोर न लगाएं वरना परतें फट सकती हैं। अब तवे को गर्म करें और देसी घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। घी की खुशबू इन मसालों के साथ मिलकर कमाल का जायका देगी।


कैसे करें सर्व?

कैसे करें सर्व?

इस तरह से आपका मदर्स डे स्पेशल 7 फ्लेवर पराठा बनाकर तैयार हो जाएगा। इसे गरमा-गरम परोसें। इसके साथ आपको किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे ठंडी दही, पुदीने की चटनी या फिर मां के हाथ के बने आम के अचार के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा सफेद मक्खन डालना न भूलें।

Comments