अक्सर घर बनाने की लागत का सही अंदाजा न होने के कारण बजट बिगड़ जाता है। घर बनाने में सबसे जरूरी सामग्री ईंट होती है। अब एक दीवार में कितनी ईंट लगता है इसकी जानकारी हो तो घर बनाने की लागत भी आसानी से निकल सकती है। इसके लिए सिविल इंजीनियर ने आसान फॉर्मूला बताया है।

इस फॉर्मूले के जरिए आप बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के, खुद अपनी दीवार की लंबाई और ऊंचाई नापकर ईंटों की सटीक संख्या पता कर सकते हैं। चाहे आप 4 इंच की पार्टीशन दीवार बनवा रहे हों या पूरे घर का नक्शा तैयार कर रहे हों, यह गणित आपकी जेब और समय दोनों बचाएगा।
सबसे पहले लें दीवार का माप
ईंटों की गिनती निकालने के लिए सबसे पहला काम दीवार की लंबाई और ऊंचाई को सही ढंग से नापनाहै। मान लीजिए आप एक ऐसी दीवार बनवा रहे हैं जिसकी लंबाई 10 फीट है और उसकी ऊंचाई भी 10 फीट है। याद रखें कि नाप हमेशा फीट में लें ताकि फॉर्मूला लगाना आसान हो जाए। यह शुरुआती स्टेप सबसे जरूरी है क्योंकि पूरी गणना इसी आधार पर टिकी होती है।
स्क्वायर फीट की गणना करना
एक बार जब आपके पास लंबाई और ऊंचाई का नाप आ जाए, तो आपको दीवार का क्षेत्रफल यानी स्क्वायर फीट निकालना होगा। क्षेत्रफल निकालने का फॉर्मूला है...लंबाई × ऊंचाई = स्क्वायर फीट। उदाहरण के हिसाब से 10 × 10= 100 स्क्वायर फीट होगा। इस तरह आपके पास उस पूरी जगह का नाप आ जाता है जहां ईंटें लगाई जानी हैं।
इंजीनियर का 'थंब रूल'
सिविल इंजीनियर के मुताबिक 4 इंच की दीवार के लिए एक बहुत ही सरल संख्या बताई है। स्टैंडर्ड फॉर्मूला: सामान्यतः 4 इंच की दीवार के 1 स्क्वायर फीट क्षेत्र को कवर करने के लिए 4.5 ईंटों की जरूरत होती है। यह संख्या ईंट के मानक आकार और बीच में लगने वाले मसाले को ध्यान में रखकर तय की गई है।
ईंटों की कुल संख्या निकालना
अब जब आपके पास कुल स्क्वायर फीट और 1 फीट में लगने वाली ईंटों की संख्या है, तो आप कुल ईंटें निकाल सकते हैं। कुल स्क्वायर फीट × 4.5 = कुल ईंटें। उदाहरण के लिए 100×4.5= 450 ईंटें। यानी 10x10 की एक दीवार बनाने के लिए आपको लगभग 450 ईंटों की जरूरत पड़ेगी। यह तरीका इतना आसान है कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी कैलकुलेटर के इसे कर सकता है।
टूट-फूट का ध्यान रखना है जरूरी
जब भी घर का निर्माण होता है, तो लोडिंग, अनलोडिंग और कटिंग के दौरान कुछ ईंटें टूट जाती हैं। ऐसे में सिविल इंजीनियर की सलाह है कि हमेशा गणना की गई संख्या से 5% से 10% अतिरिक्त ईंटें मंगवानी चाहिए। जैसे अगर आपकी गणना 450 ईंटों की है, तो करीब 20-25 ईंटें अतिरिक्त रखें ताकि काम के बीच में ईंटों की कमी न हो और काम न रुके।
सिविल इंजीनियर से जानें फॉर्मूला
लागत और बजट का अंदाजा
ईंटों की संख्या पता चलते ही आप अपनी लागत निकाल सकते हैं। मान लीजिए आपके शहर में एक अच्छी गुणवत्ता वाली ईंट ₹8 की मिल रही है। तो 450 ईंटों की कीमत 3600 रुपये होगी। इस तरह आप न केवल ईंटों की संख्या बल्कि पूरे घर की दीवारों पर होने वाले खर्च का बजट भी पहले से तैयार कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment