UPI Payment Without Bank Account: अब बिना बैंक अकाउंट होगा UPI पेमेंट, GPAY लाया पॉकेट मनी फीचर, जानें सेटअप का तरीका

 

Google Pay Pocket Money Feature: गूगल पे के यूपीआई सर्कल में एक नया पॉकेट मनी फीचर आया है। इसकी मदद से आप अपने यूपीआई सर्कल में सेकेंडरी यूजर के तौर पर परिवार के सदस्य या फिर किसी दोस्त को जोड़ सकते हैं और वह सेकेंडरी यूजर आपके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके ही पेमेंट कर पाएगा, चाहे उसके पास खुद का बैंक अकाउंट हो या नहीं। 

UPI Payment without Bank Account
Google Pay UPI Circle Pocket Money: Google Pay ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिसके जरिए बिना बैंक अकाउंट के भी आप पेमेंट कर सकते हैं। गूगल पे के UPI Circle में 'Pocket Money' फीचर जुड़ गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने परिवार वालों और दोस्तों को अपने बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं। Google Pay पर एक मौजूदा UPI यूजर के तौर पर आप प्राइमरी यूजर होते हैं और आप अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों या कर्मचारियों को यूपीआई सर्कल में जोड़ सकते हैं। वे आपके UPI Circle के सेकेंडरी यूजर बन जाते हैं। इस तरह सेकेंडरी यूजर के तौर पर वे आपके ही बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन आपका इस पर पूरा कंट्रोल होगा कि आप कितने रुपये तक का पेमेंट उन्हें करने की परमिशन देते हैं।

क्या है पॉकेट मनी फीचर?

क्या है पॉकेट मनी फीचर?

गूगल पे का यह फीचर पॉकेट मनी मैनेज करने, आश्रितों की मदद करने या कर्मचारियों को पेमेंट में सहायता करने के लिए बहुत अच्छा है। एक प्राइमेरी यूजर के तौर पर आप लेन-देन की सीमा कभी तय कर सकते हैं और पेमेंट की मंजूरी भी दे सकते हैं। सीधी भाषा में कहें तो यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जिनका बैंक अकाउंट नहीं है और उन्हें UPI पेमेंट करना होता है। उदाहरण के लिए माता-पिता अपने बच्चों को UPI सर्किल में सेकेंडरी यूजर के तौर पर जोड़ सकते हैं और उनके लिए पॉकेट मनी के तौर पर एक अमाउंट तय कर सकते हैं। अब बच्चों अपने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ही उस तय संख्या में पेमेंट कर पाएंगे, जो माता-माता ने फिक्स की है।

प्राइमरी यूजर कर पाएंगे कंट्रोल

प्राइमरी यूजर कर पाएंगे कंट्रोल

प्राइमरी यूजर दो तरीकों से लेन-देन को कंट्रोल कर सकता है। एक तो लेन-देन की सीमा तय करके और दूसरा पेमेंट को मंदूरी देकर। अगर आप सेकेंडरी यूजर को पूरा अधिकार देते हैं तो अकाउंट की सीमा अपने आप हर महीने 15,000 रुपये तक तय हो जाएगी।

सेकेंडरी यूजर्स सेट करने के लिए होनी चाहिए ये चीजें

सेकेंडरी यूजर्स सेट करने के लिए होनी चाहिए ये चीजें
  • प्राइमरी यूजर बनने के लिए आपके पास UPI अकाउंट होना चाहिए।
  • आप ज्यादा से ज्यादा 5 सेकेंडरी यूजर्स जोड़ सकते हैं।
  • अपने UPI सर्कल में सेकेंडरी यूजर जोड़ने के लिए उनका नंबर आपके फोन की कॉन्टैक्ट्स लिस्ट में सेव होना चाहिए।
  • उनके पास Google Pay ऐप हो और वह उसमें उनका फोन नंबर रजिस्टर्ड हो।
  • उनके पास UPI ID या UPI Circle QR हो।​

GPay में Pocket Money फीचर कैसे सेट अप करें?

GPay में Pocket Money फीचर कैसे सेट अप करें?
  1. ​इसके लिए आपको अपने फोन में सबसे पहले Google Pay ऐप ओपन करना होगा।
  2. इसके बाद UPI Circle में जाएं। या फिर आपको ऐप खोलते ही सामने फीचर दिख जाएगा।
  3. सेकेंडरी यूजर का नाम या फोन नंबर सर्च करके सिलेक्ट कर लें।
  4. चुने हुए कॉन्टैक्ट का UPI Circle QR कोड स्कैन करें और अप्रूवल सेटिंग्स सेट करें।
  5. आप या तो "हर पेमेंट अप्रूव करें" या "महीने की एक लिमिट सेट करें" चुन सकते हैं।
  6. सेकेंडरी यूजर के लिए कुछ और जानकारी डालनी होगी जैसे कि आपका उनसे क्या रिश्ता है और उनका सरकारी ID नंबर।
  7. उनके लिए अपना बैंक अकाउंट चुनें और फिर Invite पर क्लिक करें।
  8. Invite भेजने के लिए आपको अपना UPI PIN डालना होगा।
  9. इस तरह आप फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments