Tata March 2026 Sale: मार्च में 28% बढ़ी टाटा की सेल, पंच से लेकर हैरियर तक की हुई धुंआधार बिक्री, जानें किसको कितने मिले ग्राहक

 

Tata Model Wise Sales: कई लोग यह जानना चाहते हैं कि किस कार की मार्केट में कितनी बिक्री हुई या कौन सी कार कंपनी की टॉप सेलिंग रही। टाटा कंपनी की भी सेल्स रिपोर्ट आ गई है। कंपनी की सेल्स में सालाना आधार पर 28% की वृद्धि हुई है। इसमें पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। आइए आपको बाकी सभी गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताते हैं।

Tata Punch
टाटा की सेल्स रिपोर्ट
Car Sales Report : टाटा कंपनी ने मार्च 2026 महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की सेल्स में सालाना आधार पर 28% का इजाफा हुआ है। पंच से लेकर नेक्सॉन और हैरियर तक, टाटा की कई कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च महीने में कंपनी ने कुल 66,192 गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं पिछले साल मार्च महीने की बात करें तो कंपनी ने सिर्फ 51,616 गाड़ियां ही बेची थीं। अब आपके मन में आ रहा होगा कि किस कार की कितनी बिक्री हुई है और कौन टॉप सेलिंग रही, तो परेशान न हों। यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी। आइए आपको कारों की बिक्री के बारे में बताते हैं।

टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां

1. Punch - सबसे पहले बात करते हैं टाटा पंच की। यह मार्च महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी कुल 20,977 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल मार्च महीने में बिकने वाली 17,714 यूनिट्स से 18% ज्यादा है। कुछ समय पहले लॉन्च हुए इसके फेसलिफ्ट मॉडल से बिक्री में फायदा मिला है।
2. Nexon - दूसरे नंबर पर रही नेक्सॉन, जिसकी कुल 19,810 यूनिट्स बिकीं। वहीं, पिछले साल मार्च महीने में इसे 16,366 ग्राहक मिले थे। इसकी बिक्री में 21% का इजाफा हुआ है।

3. Sierra - 9,003 यूनिट्स की बिक्री के साथ कुछ समय पहले लॉन्च हुई टाटा सिएरा तीसरे नंबर पर रही। इससे पता चलता है कि मार्केट में इसकी अच्छी डिमांड है।

4. Tiago - टाटा टियागो को मार्च 2026 में कुल 7,119 ग्राहक मिले और यह चौथे नंबर पर रही। हालांकि, पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 10% की गिरावट आई, तब इसकी 7,946 यूनिट्स बिकी थीं।

5. Harrier - सेल्स चार्ट में पांचवे नंबर पर रही हैरियर जिसे कुल 2,826 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा 123% की वृद्धि हुई। मार्च 2025 में इसकी सिर्फ 1,265 यूनिट्स ही बिकी थीं।

6. Altroz - छठे नंबर पर रहने वाली अल्ट्रोज को कुल 2,344 लोगों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 41% की वृद्धि दर्ज की गई।

7. Curvv - कर्व की बात करें तो इसकी मार्च महीने में 1,602 यूनिट्स बिकीं। सालाना आधार पर इसकी सेल्स में 58% की बड़ी गिरावट आई है। मार्च 2025 में इसे 3,785 लोगों ने खरीदा था।

8. Safari - टाटा सफारी को मार्च महीने में 1,530 ग्राहक मिले और यह आठवे नंबर पर रही। पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी सेल्स में 8% का इजाफा हुआ।

9. Tigor - मार्च 2026 में नौवें नंबर पर रहने वाली टिगोर की 981 यूनिट्स बिकीं। सालाना आधार पर इसकी सेल्स में 33% की गिरावट आई।

Comments