Prepaid Meter Number Update: बिजली दफ्तर जाने का झंझट खत्म, घर बैठे प्रीपेड मीटर से लिंक करें नया मोबाइल नंबर, जानें पूरा तरीका
How To Change Mobile Number In Smart Meter: क्या आपका पुराना फोन नंबर बदल गया है और आप नए फोन नंबर को अपने स्मार्ट फ्रीपेड इलेक्ट्रिसिटी मीटर से लिंक करना चाहते हैं? ऐसा करना काफी आसान है और इसके लिए आपको बिजली विभाग के चक्कर भी लगाने नहीं पड़ेंगे। आप स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐप, वेबसाइट या सीधे 1912 पर कॉल करके अपना नया नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने प्रीपेड बिजली मीटर के लिए मौजूद ऐप को इस्तेमाल करना होगा और प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर नंबर को अपडेट करना होगा। अगर आप नहीं जानते कि आपके इलाके में प्रीपेड बिजली मीटर के लिए कौन सी ऐप इस्तेमाल की जानी है, तो उसका पता आप यहां लगा सकते हैं।
ऐप पर नंबर अपडेट करने का तरीक
ऐप के जरिए प्रीपेड मीटर से लिंक नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उस ऐप को डाउनलोड कर लें, जिस पर आप अपने प्रीपेड मीटर को मैनेज कर सकते हैं।
- इसके बाद अपनी कस्टमर आईडी के जरिए अकाउंट में लॉग-इन करें।
- अब Profile Settings या Manage Account सेक्शन में जाएं।
- वहां मौजूद Mobile Number को Edit करके Update कर दें।
- मांगा जाए, तो नए नंबर पर आने वाला OTP दर्ज करें।
इसके बाद प्रीपेड मीटर से लिंक आपका नंबर अपडेट हो जाएगा। ध्यान रहे कि अलग-अलग ऐप्स में कुछ स्टेप्स अलग हो सकते हैं। हालांकि नंबर अपडेट करने का ऑप्शन आपको प्रोफाइल में जाकर ही मिलेगा।
वेबसाइट पर ऐसे अपडेट करें नंबर
आप ऐप के अलावा वेबसाइट पर जाकर भी अपने प्रीपेड मीटर से लिंक्ड नंबर को बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी बिजली कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे कि उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए uppclonline.com या दिल्ली के लिए bsesdelhi.com आदि।
- अपने राज्य और बिजली कंपनी के अनुसार वेबसाइट पर जाने के बाद कस्टमर आईडी की मदद से लॉग इन करें।
- इसके बाद Profile में जाएं।
- Personal Details में जाकर Mobile Number के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया फोन नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
बिना ऐप या वेबसाइट के ऐसे करें अपडेट
अगर आप ऐप या वेबसाइट को इस्तेमाल करना नहीं जानते, तो आप सीधा 1912 नंबर पर कॉल करके ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके अपना नंबर अपडेट करवा सकते हैं?
ध्यान रहे कि फोन पर आपको अपनी कस्टमर आईडी और पुराने व नए फोन की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका नंबर अपडेट कर दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment