New-Gen Atto 3: 630 KM की रेंज और 9 मिनट में फुल चार्ज... BYD ने चीन में पेश की नई EV, क्या भारत में होगी लॉन्च?

 

BYD Electric Cars: चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बीवाईडी ने बीजिंग में चल रहे ऑटो चाइना 2026 शो में पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Atto 3 के नए वर्जन को पेश कर दिया है। चीन में इस कार को Yuan Plus कहा जाता है। सिंगल चार्ज में यह कार 630 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है और मात्र 9 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। आइए आपको इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

BYD Atto 3
बीवाईडी की इलेक्ट्रिक कार।
इलेक्ट्रिक कारें आज के समय में काफी पॉपुलर हो रही हैं। कंपनियां एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली EV लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने ऑटो चाइना 2026 (बीजिंग ऑटो शो) में अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 (चीन में इसे Yuan Plus कहा जाता है) के नए वर्जन से पर्दा उठा दिया है। यह नई जेनरेशन की कार पुराने मॉडल के मुकाबले न सिर्फ बड़ी है, बल्कि तकनीक के मामले में भी बहुत आगे निकल गई है। लोगों की सुविधा के लिए कार में कई फीचर्स दिए गए हैं। यह कार सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार में 630 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि क्या यह कार भारत में भी लॉन्च होगी? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

बैटरी और फ्लैश चार्जिंग

बैटरी और फ्लैश चार्जिंग

नई Atto 3 का साइज अब काफी बढ़ गया है, जिससे यह सड़क पर ज्यादा दमदार दिखती है। यह 4,665mm लंबी, 1,895mm चौड़ी और 1,675mm ऊंची है। पहले वाले मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई में 210mm, चौड़ाई में 20mm और ऊंचाई में 60mm की बढ़ोतरी हुई है। इसका व्हीलबेस (पहियों के बीच की दूरी) भी 50mm बढ़ गया है, जिसका मतलब है कि केबिन के अंदर अब ज्यादा जगह मिलेगी। सामान रखने के लिए कार में 750 लीटर का बूट स्पेस (डिग्गी) दिया गया है। इसके अलावा भी बोनट के नीचे 180 लीटर की जगह दी गई है।

नया डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

नया डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स
  • बाहरी लुक - इसमें नई डिजाइन वाले बंपर, 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स (जो दरवाजों के अंदर छिप जाते हैं) दिए गए हैं। पीछे की तरफ चमकता हुआ BYD का लोगो दिया गया है, जो कंपनी की पहचान है।
  • फीचर्स - केबिन में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ऐसी सीटें दी गई हैं जिन्हें आप पीछे तक रिक्लाइन (झुका) कर सकते हैं।
  • खास सुविधा - कार के अंदर हीटिड एंड कूल्ड बॉक्स दिया गया है, जो खाने-पीने की चीजों को ठंडा या गर्म रख सकता है। साथ ही इसमें 16 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम और 256 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग दी गई है।

बैटरी और फ्लैश चार्जिंग

बैटरी और फ्लैश चार्जिंग
  • इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी चार्जिंग स्पीड और रेंज है।
  • दो बैटरी विकल्प - यह इलेक्ट्रिक कार 57.54kWh और 68.54kWh के दो बैटरी ऑप्शंस में में उपलब्ध होगी, जो 540 किलोमीटर और 630 किलोमीटर की रेंज देगी।
  • पावर - इसमें पीछे की तरफ लगा इंजन 272hp से 327hp तक की जबरदस्त पावर जेनरेट करता है।
  • 9 मिनट में चार्ज - BYD की नई फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 9 मिनट में 10% से 97% तक चार्ज हो सकती है। यह अब तक की सबसे तेज चार्जिंग वाली कारों में से एक है।

क्या यह भारत में आएगी?

क्या यह भारत में आएगी?

भारत में Atto 3 कंपनी की सबसे सस्ती कार है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि BYD जल्द ही इस नई जेनरेशन वाली कार को भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है।

Comments