Mercedes GLC EV: 6 सीटर और 700 KM की रेंज, मर्सिडीज ने चीन में पेश की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें खूबियां

 

Mercedes Electric Cars: मर्सिडीज-बेंज ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार GLC EV के लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है। यह एक 6 सीटर कार होगी और सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर तक की रेंज देगी। कंपनी ने कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। आइए आपको इसकी खूबियों के बारे में बताते हैं। 

Mercedes GLC EV
मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार।
मर्सिडीज-बेंज ने चीन में हुए ऑटो चाइन 2026 शो में अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार GLC EV का लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वर्जन पेश किया है। इस मॉडल को खास तौर पर चीन के लिए तैयार किया गया है। इसमें पीछे की सीटों पर ज्यादा जगह और कंफर्ट पर ध्यान दिया गया है। यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है और कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बैठने के लिए 3 लाइनें और 6 सीटर सीटिंग कन्फिगरेशन दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह कार 700 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। आइए आपको इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV की खासियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

पहले से बड़ी और ज्यादा जगह

पहले से बड़ी और ज्यादा जगह
  • डायमेंशंस - नई GLC EV की लंबाई 4,933 mm, चौड़ाई 1,902 mm और ऊंचाई 1,710 mm है। इसका -व्हीलबेस 3,207 mm का है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले यह नई GLC EV काफी लंबी और ऊंची है। पहले वाले मॉडल से यह 88 mm ज्यादा लंबी और 66 mm ज्यादा ऊंची है। साथ ही इसका व्हीलबेस भी 55 mm ज्यादा है।
  • डिजाइन - बाहर से देखने पर इसके पिछले दरवाजे थोड़े बड़े और खिड़कियां लंबी नजर आती हैं, जो इसे एक बड़ी फैमिली कार का लुक देती हैं।

प्रीमियम केबिन

प्रीमियम केबिन
  • मर्सिडीज ने कार के अंदर कई प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स दिए हैं। कार का इंटीरियर किसी लाउंज जैसा लगता है।
  • 6-सीटर लेआउट - कार के अंदर 2+2+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है। सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा है।
  • हाइपरस्क्रीन - कार के डैशबोर्ड पर 39.1-इंच की बड़ी MBUX हाइपरस्क्रीन लगी है, जो लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलती है। स्क्रीन पर कार की सभी जरूरी डिटेल्स दिखाई जाती हैं और यहीं से इंफोटेनमेंट के फंक्शंस भी कंट्रोल होते हैं।
  • स्मार्ट छत - इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है, जिसकी ट्रांसपेरेंसी को आप 9 अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

बैटरी, रेंज और चार्जिंग
  • रेंज - इसमें 85.5 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 680 किलोमीटर से 703 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
  • सुपरफास्ट चार्जिंग - यह कार सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 320 kW के फास्ट चार्जर की मदद से इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी मात्र 22 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।
  • रफ्तार - इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, यानी इसके चारों पहियों को इंजन से पावर मिलती है।

कंफर्ट और सेफ्टी

कंफर्ट और सेफ्टी
  • आरामदायक सफर - मर्सिडीज ने इस कार में बेहतरीन सस्पेंशन सिस्टम दिया है। इसके सस्पेंशन इतने एडवांस हैं कि आपको ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक सफर का एहसास होगा।
  • सुरक्षा - कार में सेफ्टी के लिए 11 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्मट (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तीसरी लाइन में बैठने वालों के लिए इमरजेंसी एग्जिट का रास्ता भी अलग से बनाया गया है।

क्या यह भारत में आएगी?

क्या यह भारत में आएगी?

फिलहाल, यह मॉडल खास तौर पर सिर्फ चीन के मार्केट के लिए बनाया गया है। लेकिन, भारत में मर्सिडीज अपनी कारों के लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल्स (जैसे E-Class LWB) के लिए जानी जाती है। इसलिए उम्मीद है कि भविष्य में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Comments