Kia Car Sales: सोनेट और सेल्टोस ने मचाया तहलका, लेकिन इन 2 कारों को नहीं मिला एक भी खरीदार

 

Kia March 2026 Sales Report: किआ ने मार्च 2026 महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने सालाना आधार पर 14 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की है। इसमें सोनेट और सेल्टोस की सेल्स में इजाफा हुआ है तो 2 गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्हें मार्च महीने में एक भी ग्राहक नहीं मिला। आइए आपको कंपनी की सेल्स रिपोर्ट के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Sonet
मार्च में किआ की बिक्री
किआ कंपनी इस समय देश में सोनेट, सेल्टोस से लेकर कार्निवल तक कई एसयूवी और एमपीवी गाड़ियां बेच रही है। हर महीने इसकी गाड़ियों की खूब बिक्री भी होती है। किआ कंपनी ने मार्च 2026 के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने मार्च महीने में कुल 29,112 गाड़ियों की बिक्री की है। अगर इसकी तुलना मार्च 2025 से की जाए तो सेल्स में 14 पर्सेंट की वृद्धि हुई है, तब कंपनी ने 25,525 यूनिट्स की बिक्री की थी।

ऐसे में अब सवाल यह है कि किआ की किस कार की कितनी यूनिट्स बिकीं और कौन की कार की सबसे ज्यादा बिक्री हुई? तो परेशान न हों, यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी। सोनेट की सबसे ज्यादा बिक्री तो किआ की कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिनकी पूरे महीने में एक भी यूनिट नहीं बिकीं। आइए आपको किआ की सभी गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताते हैं।

Sonet रही टॉप सेलिंग



सोनेट किआ कंपनी की टॉप सेलिंग कार रही। इसको सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा। मार्केट में इस फीचर लोडेड एसयूवी की जबरदस्त डिमांड है। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 में इस कार को 12,012 लोगों ने खरीदा। वहीं, पिछली साल मार्च महीने में इस कार की सिर्फ 7,705 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी बिक्री में 56% का इजाफा हुआ है।

Seltos की सेल भी बढ़ी



सेल्स चार्ट में दूसरे नंबर पर रही सेल्टोस। डेटा के मुताबिक मार्च महीने में इसकी 11,041 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछली साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 69% की वृद्धि हुई है, तब इसकी 6,525 यूनिट्स बिकी थीं।

Carens की बिक्री



किआ कैरेन्स तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसको 5,933 लोगों ने खरीदा। वहीं, पिछले साल मार्च महीने में इसे 5,512 लोगों ने खरीदा था। इसकी सेल्स 8% बढ़ी है।

Carnival की बिक्री घटी



किआ की फेमस एमपीवी कार्निवल की बात करें तो इसकी मार्च 2026 में सिर्फ 67 यूनिट्स ही बिकीं। पिछली साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 71% की कमी आई, तब इसे 230 लोगों ने खरीदा था।

Syros को भी कम मिले ग्राहक

सेल्स चार्च में पांचवे नंबर पर रही सिरोस, जिसे कुल 59 लोगों ने ही खरीदा। पिछली साल मार्च महीने में इसकी 5,015 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी बिक्री में 99% की गिरावट आई।

EV6 और EV9 की बिक्री 0



किआ की फेमस इलेक्ट्रिक कारों EV6 और EV9 की बात करें तो मार्च महीने में इनकी एक भी यूनिट्स नहीं बिकीं। इन्हें एक भी ग्राहक ने नहीं खरीदा।

Comments