Maharashtrian Drink To Beat Summer: गर्मी में हेल्दी ड्रिंक्स पीना सेहत को सही रखने का बढ़िया तरीका है। आप महाराष्ट्रीयन आंबील (आंबली) का सेवन कर सकते हैं, जिसकी रेसिपी एफएसएसएआई ने शेयर की है। यह प्रमुख रूप से पेय रागी, छाछ और पानी से बनती है, जो गर्मी में होने वाली समस्याओं से राहत देते हैं। आइए इसके फायदे जान लेते हैं।

एफएसएसएआई ने बताया कि महाराष्ट्रीयन आंबील रागी, छाछ और कुछ सिंपल मसालों से बनी एक पौष्टिक और कूलिंग ड्रिंक है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है और भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है। मिलेट्स से बनी यह रेसिपी गर्मी के दौरान शरीर को हल्का, हेल्दी और एनर्जेटिक रखने का परफेक्ट तरीका है। आपको बता दें कि एफएसएसएआई ने इस ड्रिंक को महाराष्ट्रीयन आंबली बताया है, लेकिन महाराष्ट्र के लोग इसे आंबील भी बोलते हैं। एफएसएसएआई के इस पोस्ट पर एक यूजर ने भी कमेंट करके इस बात की पुष्टि की है।
रागी आंबील बनाने की रेसिपी
रागी आंबील की प्रमुख सामग्री
इस कूलिंग ड्रिंक की प्रमुख सामग्री रागी का आटा, छाछ और पानी हैं। इसके साथ कुछ मसाले और अन्य सामग्री जैसे कि हींग, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, मेथी के पत्ते, करी पाउडर आदि का उपयोग किया गया है।रागी से क्या मिलता है?
शरीर को ठंडा रखती है रागी
इसी रिसर्च सेंटर की जानकारी के मुताबिक, आयुर्वेद में रागी को पित्त दोष शांत और संतुलित करने वाला माना है। यह आयुर्वेदिक दोष शरीर की अंदरुनी गर्मी के लिए जिम्मेदार होता है। पित्त दोष संतुलित होने से शरीर में ठंडक रहती है और शारीरिक गर्मी व एसिडिटी कम होती है।छाछ पीने से क्या होता है?
डिहाइड्रेशन नहीं होने देता पानी
गर्मी और लू की वजह से पसीना ज्यादा निकलने लगता है, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। पानी फिर से बॉडी को हाइड्रेट करता है, बॉडी फ्लूइड का बैलेंस सही करता है और इंटरनल टेंप्रेचर को कम करने में मदद करता है।रागी आंबील या रागी आंबली के अन्य मसाले और सामग्री पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह आपको गर्मी में होने वाली ब्लोटिंग, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचाते हैं। हालांकि, इस ड्रिंक को मॉडरेशन में ही लें, क्योंकि किसी भी चीज को संतुलित मात्रा में सेवन करना सुरक्षित व फायदेमंद होता है।
Comments
Post a Comment