EV Range Tips: बैटरी देगी पूरा साथ, जानें इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ाने के 5 आसान और असरदार तरीके

 

How to Improve Electric Car Range: इलेक्ट्रिक कारों की रनिंग कॉस्ट तो कम होती है और ये चलाने में भी काफी मजेदार होती हैं। लेकिन, ईवी को लेकर लोगों की सबसे बड़ी चिंता रेंज को लेकर होती है। लोगों को डर होता कि अगर बीच रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए, तो क्या होगा? हालांकि अपनी ड्राइविंग की आदतों में थोड़े-बहुत बदलाव करके ईवी की रेंज को बढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको क्या करना है।

EV Range tips
इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ाने के तरीके।
Electric Car Range Tips: इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चलाने के कई फायदे हैं, जैसे पेट्रोल भरवाने का झंझट नहीं, सस्ता मेंटेनेंस, शानदार स्पीड और पिकअप आदि। लेकिन, ईवी मालिकों के लिए सबसे बड़ी चिंता रेंज की होती है। लोगों को डर होता कि कहीं बीच रास्ते में बैटरी खत्म न हो जाए। अगर आप भी अपनी इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा से ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी ड्राइविंग की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करके आप अपनी ईवी की रेंज बढ़ा सकते हैं। आइए आपको पांच ऐसे आसान तरीके बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को लंबी दूरी तक चला पाएंगे।

यात्रा शुरू करने से पहले करें ये काम

यात्रा शुरू करने से पहले करें ये काम

सर्दी हो या गर्मी, जब लोग अपनी कार में बैठते हैं, तो सबसे पहले हीटर या एसी को फुल स्पीड पर चला देते हैं। इससे बैटरी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और रेंज कम हो जाती है। स्लैशगियर की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक जब आपकी कार चार्ज हो रही हो, तभी मोबाइल ऐप या रिमोट से एसी या हीटर ऑन कर दें। इससे केबिन ठंडा या गर्म होने के लिए बैटरी की जगह सीधे बिजली के बोर्ड (प्लग) से पावर लेगा और बैटरी सुरक्षित रहेगी।

रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ाएं

रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ाएं

इलेक्ट्रिक कारें अपने जबरदस्त पिकअप और स्पीड के लिए जानी जाती हैं। इंजन न होने की वजह से इनसे आवाज नहीं आती और एक्सेलेरेटर पर पैर रखते ही ये तुरंत भागने लगती हैं। कई बार लोग गाड़ी को तेज भगाने के लिए अचानक एक्सेलेरेटर दबाते हैं। इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। अचानक स्पीड बढ़ने से मोटर बहुत ज्यादा बिजली खींचती है। इसलिए ईवी की स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं। इससे बिजली की खपत कम होगी और टायर भी कम घिसेंगे।

ब्रेक से बिजली बचाएं

ब्रेक से बिजली बचाएं

ईवी में एक कमाल का फीचर होता है जिसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग कहते हैं। सामान्य कारों में ब्रेक लगाने पर एनर्जी बर्बाद होती है, लेकिन ईवी में ब्रेक लगाने या एक्सीलेटर से पैर हटाने पर मोटर उल्टी घूमकर बिजली बनाती है और बैटरी को चार्ज करती है। पहाड़ से नीचे उतरते समय या ढलान पर इसका भरपूर उपयोग करें। सेटिंग्स में जाकर इसे हाई पर सेट कर दें ताकि जैसे ही आप ब्रेक लगाएं तो उससे बैटरी चार्ज होने लगे।

टायरों में हवा का सही प्रेशर रखें

टायरों में हवा का सही प्रेशर रखें

टायर का प्रेशर भी इलेक्ट्रिक कार की रेंज पर बड़ा असर डालता है। अगर टायरों में हवा कम होगी, तो कार को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होगी। महीने में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करवाएं। सर्दी के मौसम में टायर में हवा जल्दी कम होती है, इसलिए खास ध्यान रखें। साथ ही अगर आप लंबा सफर तय करके आए हैं तो तुरंत हवा न चेक कराएं। थोड़ी देर कार को खड़ा रहने के बाद टायरों में हवा चेक करवाएं।

क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें

क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें

जब हम पैर से एक्सीलेटर दबाते हैं, तो अनजाने में कार की स्पीड कम-ज्यादा होती रहती है। हर बार रफ्तार बढ़ाने के लिए बैटरी पर असर पड़ता है और वह जल्दी डिस्चार्ज होती है। इससे लंबी यात्रा में काफी नुकसान है। इससे बचने के लिए आप हाइवे पर क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कार एक स्थिर रफ्तार पर चलेगी और आपको स्पीड कम या ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Comments