Classic 350 & Bullet 350: रॉयल एनफील्ड की इन दो मोटरसाइकल को एक साल में 6.65 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

 

Best Selling Royal Enfield Bikes: मिडसाइज मोटरसाइकल सेगमेंट में दुनिया की नंबर 1 कंपनी रॉयल एन्फील्ड के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 काफी शानदार रहा, जहां इस देसी कंपनी ने बाइक बिक्री के रेकॉर्ड बनाए और इनमें क्लासिक 350 और बुलेट 350 जैसे आइकॉनिक मॉडल का सबसे बड़ा हाथ रहा। पिछले फाइनैंशियल ईयर के 12 महीनों में क्लासिक और बुलेट को 6.65 लाख से ज्यादा कस्टमर मिले।

Royal Enfield Classic 350 And Bullet 350 Sale
Royal Enfield Classic 350 And Bullet 350 Sale: भारत समेत दुनियाभर में 350 सीसी से लेकर 650 सीसी की मिडसाइज मोटरसाइकल सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुछ बाइक्स ऐसी हैं कि ग्राहक बिना सोचे खरीद लेते हैं। दरअसल, ये बाइक्स एक स्टेटस सिंबल बन गई हैं। इतना कुछ जानने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात क्लासिक 350 और बुलेट 350 की हो रही है। जी हां, बीते फाइनैशियल ईयर 2026 में रॉयल एनफील्ड की इन दोनों आइकॉनिक मोटरसाइकल की जबरदस्त बिक्री हुई।

किसकी कितनी यूनिट बिकी?


बीते वित्त वर्ष 2026 के 12 महीने, यानी अप्रैल 2025 से लेकर मार्च 2026 के दौरान क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल रही और इसे 4,10,347 ग्राहकों ने खरीदा। दरअसल, क्लासिक 350 हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा और बाकियों से इसका अंतर भी काफी ज्यादा रहा। वहीं, दूसरे पायदान पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही, जिसे 2,55,699 ग्राहकों ने खरीदा। रॉयल एनफील्ड के लिए सबसे खास बात यह रही है कि क्लासिक 350 और बुलेट 350 टॉप 10 मोटरसाइकल की लिस्ट में रहीं और इससे अंदाजा होता है कि लोगों को ये पावरफुल देसी बाइक्स कितनी पसंद हैं।


Royal Enfield Classic 350 Price Features

Royal Enfield Classic 350 की कीमत-खासियत


अब आपको कीमत और खासियत के बारे में बताएं तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एक्स शोरूम प्राइस 1,85,854 रुपये से लेकर 2,21,393 रुपये तक जाती है। क्लासिक 350 में 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 20.21 पीएस की पावर और 27 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। 195 किलोग्राम वजनी इस मोटरसाइकल की माइ‌लेज 41.55 kmpl है। वहीं, गोवन क्लासिक 350 मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 2,23,634 रुपये से लेकर 2,26,489 रुपये तक जाती है। इसमें 349 सीसा का इंजन दिया गया है, जो कि 20.48 पीएस की पावर जेनरेट करता है और माइलेज 36.2 kmpl है। क्लासिक 350 गोवन क्लासिक का वजन 197 किलोग्राम है।



Royal Enfield Bullet 350 Price Features

Royal Enfield Bullet 350 की कीमत और खासियत


रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक मोटरसाइकल बुलेट 350 की एक्स शोरूम प्राइस 1,64,423 रुपये से शुरू होकर 2,08,012 रुपये तक जाती है। बुलेट 350 में 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 20.21 पीएस की पावर और 27 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। 195 किलोग्राम वजनी इस मोटरसाइकल की माइलेज 37 kmpl है। रॉयल एनफील्ड ने जब से इस मोटरसाइकल को अपडेट किया है, तब से इसकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी दिखी है।

Comments