Car Summers Tips: चिलचिलाती गर्मी में कैसे रखें कार का ध्यान? जानें इंजन से लेकर टायर तक को सुरक्षित रखने के टिप्स
on
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
How to Take Care of Car in Summers Heat: गर्मी का मौसम न सिर्फ लोगों के लिए बल्कि गाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। भीषण गर्मी कार के कई पार्ट्स जैसे इंजन, बैटरी आदि को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन, अगर आप कुछ बातों को ध्यान रखें तो इस नुकसान से बच सकते हैं। आइए आपको बातते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना चाहिए।
गर्मियों में कार का ध्यान कैसे रखें।
Car Care Tips: भारत में भीषण गर्मी के दौरान तापमान अक्सर 40°C के पार चला जाता है। यह तपती गर्मी न केवल हमारे लिए, बल्कि गाड़ियों के लिए नुकसानदायक होती है। गर्मी कार के इंजन, बैटरी और टायरों आदि को नुकसान पहुंचा सकती है। लंबे समय तक तेज धूप और गर्मी में रहने से न केवल गाड़ी की परफॉर्मेंस गिरती है, बल्कि उसके पार्ट्स भी जल्दी खराब हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि गर्मी गाड़ी के किन हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है और आप इनको कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
गर्मी का गाड़ी पर बुरा असर
इंजन और कूलिंग सिस्टम - बाहर की गर्मी की वजह से इंजन को ठंडा रखने वाला सिस्टम (कूलिंग सिस्टम) कमजोर पड़ जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया (Ref) की रिपोर्ट के मुताबिक कूलेंट कम होने या पुराना होने से इंजन ओवरहीट हो सकता है और बीच सड़क पर गाड़ी बंद हो सकती है। इसलिए समय-समय पर कूलेंट लेवल चेक करें और रेडिएटर फैन की जांच करवाएं।
बैटरी की समस्या - गर्मी की वजह से बैटरी के अंदर का लिक्विड जल्दी सूख जाता है, जिससे बैटरी कमजोर हो जाती है और उसकी उम्र कम हो जाती है।
टायर फटने का खतरा - गर्मी में सड़कें बहुत तपती हैं, जिससे टायरों के अंदर की हवा का दबाव बढ़ जाता है। अगर टायर पुराने हैं या उनमें हवा कम है, तो तेज स्पीड में टायर फटने का डर रहता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार ठंडे टायरों में हवा का प्रेशर चेक करवाएं।
माइलेज में कमी - एसी का ज्यादा इस्तेमाल इंजन पर बोझ डालता है, जिससे गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है।
इंटीरियर और पेंट को नुकसान - सीधी धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान बाहर से कहीं ज्यादा हो जाता है। इससे गाड़ी का पेंट फीका पड़ सकता है। सीटों का रंग उड़ सकता है, अंदर की प्लास्टिक की चीजें और डैशबोर्ड में दरारें आ सकती हैं।
बचाव के आसान तरीके
छाया में पार्क करें - गर्मियों के दौरान कोशिश करें कि गाड़ी हमेशा किसी पेड़, शेड या कवर्ड पार्किंग के नीचे खड़ी करें। अगर मजबूरी में धूप में खड़ी करनी पड़े, तो सनशेड या कवर का इस्तेमाल करें।
फ्लूइड्स चेक करें - कार में कूलेंट, इंजन ऑयल और ब्रेक फ्लूइड के लेवल को समय-समय पर चेक करते रहें।
टायर प्रेशर - टायरों में हवा का प्रेशर सही रखें। न हवा ज्यादा हो और न ही बहुत कम।
एसी की सर्विस - गर्मी शुरू होने से पहले ही एसी की गैस और फिल्टर साफ करवा लें ताकि सिस्टम पर ज्यादा दबाव न पड़े।
वाइपर और रबर सील - धूप से वाइपर की रबर जल्दी खराब हो जाती है, उसे भी चेक करते रहें।
Comments
Post a Comment