Car off-roading Tips: पहाड़ हो या रेगिस्तान, कहीं नहीं फंसेगी आपकी गाड़ी, ऑफ-रोडिंग के लिए कार को ऐसे करें तैयार
How to Prepare Car for off-roading: ऑफ-रोडिंग करना आम सड़कों पर कार चलाने जितना सरल नहीं होता। अगर आप अपनी कार को ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो आपको केवल एडवेंचर नहीं बल्कि सुरक्षा और मजबूती पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि ऑफ-रोडिंग पर जाने से पहले आपको कार में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऑफ-रोडिंग करना आम सड़कों पर कार चलाने जितना सरल नहीं होता। अगर आप अपनी कार को ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो आपको केवल एडवेंचर नहीं बल्कि सुरक्षा और मजबूती पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि ऑफ-रोडिंग पर जाने से पहले आपको कार में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बेसिक बातों का ध्यान रखकर आप अपने सफर को सुरक्षित और मजेदार बना सकते हैं।
गाड़ी के चेक करें
ऑफ-रोडिंग पर निकलने से पहले अपनी कार को पूरी तरह से चेक करें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। कार में जरूरी लिक्विड्स जैसे इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लुइड, कूलेंट और ट्रांसमिशन फ्लुइड का लेवल चेक करें। गाड़ी के नीचे के हिस्सों जैसे ड्राइव शाफ्ट और सस्पेंशन सिस्टम को चेक करें कि कहीं कुछ ढीला या टूटा तो नहीं है।
सही ऑफ-रोड टायर्स चुनें
ऑफ-रोडिंग में टायर सबसे जरूरी होते हैं, क्योंकि इन्हीं से गाड़ी चलती है। सामान्य सड़क वाले टायर पथरीले या रेतीले रास्तों पर फिसल सकते हैं। इसके बजाए कार में ऑल-टेरेन टायर्स (All-terrain) या मड-टेरेन (Mud-terrain) टायर्स लगवाएं, जिनकी ट्रेड डेप्थ गहरी हो। ये फिसलन भरी जगहों पर बेहतर पकड़ देते हैं। ऑफ-रोडिंग के समय टायरों में हवा का दबाव थोड़ा कम रखें। इससे ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहतर पकड़ मिलती है।
सस्पेंशन और ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाएं
ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए गाड़ी का ऊंचा होना और सस्पेंशन का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। गाड़ी की ऊंचाई (ग्राउंड क्लियरेंस) बढ़ाने के लिए आप लिफ्ट किट का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि गाड़ी का निचला हिस्सा पत्थरों से न टकराए। साथ ही कार में हैवी-ड्यूटी सस्पेंशन और स्प्रिंग्स लगवाएं जिससे गाड़ी बड़े झटकों को आसानी से झेल सकें।
सुरक्षा और रिकवरी का सामान साथ रखें
खतरनाक रास्तों पर गाड़ी फंसने या टकराने का डर हमेशा रहता है। इसलिए कार में सुरक्षा और रिकवरी का सामान जरूर रखें। इंजन, फ्यूल टैंक और गियरबॉक्स को बचाने के लिए नीचे की तरफ स्किड प्लेट्स लगवाएं। यह सुरक्षा की अतिरिक्त परत की तरह काम करती है। इसके साथ ही कार में टो-रोप (खींचने वाली रस्सी), विंच, और एक फावड़ा जरूर रखें। ये चीजें तब काम आती हैं जब गाड़ी कीचड़ या रेत में फंस जाए।
ड्राइविंग मोड्स को समझें
सिर्फ गाड़ी तैयार करना काफी नहीं है, आपको उसे ठीक से चलाना भी आना चाहिए। एक अच्छी ऑफ-रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की मजबूती और आपकी ड्राइविंग स्किल, दोनों जरूरी हैं। अपनी कार के 4WD या अन्य ऑफ-रोड मोड्स को अच्छी तरह समझ लें कि वे कब और कैसे काम करते हैं। अगर आप पहली बार ऑफ-रोडिंग करने जा रहे हैं तो उनकी प्रैक्टिस भी कर लें। चढ़ाई पर या कीचड़ में कार चलाते समय लो गियर का इस्तेमाल करें, इससे गाड़ी को ज्यादा ताकत (टॉर्क) मिलता है।
Comments
Post a Comment