Car AC Issues: कार के AC के साथ ये 5 गलत‍ियां करने वालों में क्‍या आप भी शाम‍िल? नहीं म‍िलेगी ठंडी हवा

 

Car AC Cooling Reduce: एयर कंडीशनर यानी AC, कार के सबसे जरूरी फीचर्स में एक होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में इसकी जरूरत बढ़ जाती है। कई बार लोग यह शिकायत भी करते हैं AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है आप उसकी सही तरीके से यूज नहीं कर रहे। आइए लोगों की उन 5 गलतियों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से कार का एसी ठीक से काम नहीं करता। 

car ac cooling reduce
कार का एसी इस्तेमाल करने का सही तरीका
जैसे-जैसे गर्मियां पास आ रही हैं, वैसे-वैसे गाड़ियों में एयर कंडीशनर यानी AC की जरूरत भी बढ़ने लगी है। केबिन को ठंडा रखने के लिए एसी का यूज करते हैं। लेकिन, कई बार लोग गर्मियों में शिकायत करते हैं कि उनकी कार का AC ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या आम हो जाती है। हालांकि, कई बार समस्या एसी में नहीं, बल्कि लोगों के उसे इस्तेमाल करने के तरीके में होती है। कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियों करते हैं जिनकी वजह से कार का एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर पाता। आइए आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताते हैं, ताकि आप इन्हें सुधार सकें और भीषण गर्मी में कार का एसी साथ न छोड़े।

कार में बैठते ही AC को फुल स्पीड पर चलाना

कार में बैठते ही AC को फुल स्पीड पर चलाना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट (Ref) के अनुसार, धूप में खड़ी कार के अंदर की हवा बहुत गर्म हो जाती है। अगर आप तुरंत AC को फुल पर चला देंगे, तो कंप्रेसर पर बहुत दबाव पड़ेगा और ठंडक देर से होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार में बैठते ही पहले शीशे नीचे कर दें ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए। इसके थोड़ी देर बाद AC चलाएं, इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा।

रीसर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल न करना

रीसर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल न करना

बहुत से लोग बाहरी हवा को अंदर आने देते हैं। दोपहर की गर्मी में बाहर की गर्म हवा को बार-बार ठंडा करना AC के लिए मुश्किल होता है। हालांकि, सही तरीका यह है कि शुरुआत में गर्म हवा को बाहर निकालने के बाद रीसर्कुलेशन मोड को ऑन कर दें। इससे कार के अंदर की ठंडी हवा ही अंदर घूमती रहेगी और कूलिंग बनी रहेगी।

केबिन एयर फिल्टर की सफाई न करना

केबिन एयर फिल्टर की सफाई न करना

जैसे घर के AC की जाली गंदी हो जाती है, वैसे ही कार के एयर फिल्टर में धूल जम जाती है। इससे हवा का बहाव कम हो जाता है। इसलिए केबिन एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है। सर्विस के समय एयर फिल्टर जरूर साफ करवाएं या बदलें। अगर आप धूल वाली जगह पर रहते हैं, तो इसे जल्दी चेक करवाते रहें।

रेगुलर सर्विस न कराना

रेगुलर सर्विस न कराना

लोग अक्सर तब तक मैकेनिक के पास नहीं जाते जब तक AC पूरी तरह काम करना नहीं बंद कर देता। इससे धीरे-धीरे गैस लीक होती रहती है या पुर्जे घिस जाते हैं। अगर आपको थोड़ी भी दिक्कत लगे तो मैकेनिक को जरूर दिखाएं। सबसे अच्छा तरीका है कि गर्मियों की शुरुआत में ही AC की सर्विस करा लें। इससे छोटे-मोटे लीकेज समय पर पकड़ में आ जाते हैं और बाद में बड़ा खर्चा नहीं होता।

धूप में पार्किंग की गलत आदत

धूप में पार्किंग की गलत आदत

गर्मियों में कार को धूप में खड़ी करने से बचें। सीधी धूप में खड़ी कार एक भट्टी की तरह तपने जाती है। काले रंग का इंटीरियर तो ज्यादा गर्मी सोखता है। इसलिए हमेशा कार को छाया में या कवर्ड पार्किंग में पार्क करें। विंडशील्ड पर सनशेड लगाएं। साथ ही शीशों को थोड़ा सा खुला भी छोड़ दें ताकि हवा पास होती रहे।

Comments