BYD Great Tang: एक बार चार्ज करने पर 950 किलोमीटर तक चलेगी यह कार, इस देश में होगी लॉन्च, जानें खूबियां
BYD Electric Cars: बीवाईडी कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम है ग्रेट टैंग और यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो अपनी शानदार रेंज की वजह से चर्चा में है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 950 किलोमीटर तक चल सकती है। आइए आपको इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रेंज और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। इलेक्ट्रिक मॉडल (BEV) में बीवाईडी की ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कंपनी ने गाड़ियों में फ्लैश-चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे इन्हें चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लगता।रियर-व्हील ड्राइव - इसका रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 950 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें 130.15 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 300 kW के मोटर से जोड़ा गया है।
ऑल-व्हील ड्राइव - जिन लोगों को ज्यादा स्पीड पसंद है, उनके लिए ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट ज्यादा अच्छा रहेगा। यह सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। यह वेरिएंट 850 किलोमीटर की रेंज देता है।
हाइब्रिड मॉडल (PHEV) के वेरिएंट्स
कंपनी ने इस कार के हाइब्रिड मॉडल (PHEV) के दो वर्जन पेश किए हैं। पहला है DM-i वर्जन। इसमें 200 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और यह सिर्फ बैटरी पर 341 किलोमीटर (212 मील) तक चल सकता है। वहीं, दूसरा है DM-p वर्जन, जो ज्यादा पावरफुल है और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी मिलेगी।
शानदार फीचर्स और कंट्रोल
बड़ी SUV होने के बावजूद इसे चलाना बहुत आसान है। इसमें ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि -
रियर-व्हील स्टीयरिंग - इसमें कार के अगले पहियों के साथ पिछले पहिये भी स्टीयरिंग व्हील से कनेक्टेड होते हैं। इससे कार मोड़ते समय पिछले पहिए भी मुड़ते हैं, जिससे कार को कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसका टर्निंग रेडियस एक छोटी मिनी कार से भी बेहतर है।
एयर सस्पेंशन - इसमें एयर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो खराब रास्तों के झटकों को महसूस नहीं होने देता और सफर को आरामदायक बनाता है।
Comments
Post a Comment