अंडा एक सुपरफूड है और सेहत के लिए फायदेमंद है, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन अभी भी अंडे को लेकर लोगों के मन में कुछ सवाल रहते हैं जैसे- ब्राउन अंडा ज्यादा फायदेमंद है या सफेद? क्या रोज अंडा खाना सही है? क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? किस उम्र में कितने अंडे खाना सुरक्षित है? इस लेख में हम इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

ब्राउन या सफेद कौन सा अंडा ज्यादा पौष्टिक? ब्राउन और सफेद अंडे की पौष्टिकता को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस बनी हुई है। कई लोग ये मानते हैं कि सफेद अंडों के मुकाबले ब्राउन अंडे ज्यादा पौष्टिक होते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है। ब्राउन और सफेद अंडों के पोषण में लगभग कोई अंतर नहीं होता।
अंडे का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। कुछ नस्लें ब्राउन अंडे देती हैं और कुछ सफेद। दोनों ही प्रकार के अंडों में लगभग समान मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अंडे की पौष्टिकता इस बात पर निर्भर होती है कि मुर्गी को किस तरह का आहार दिया गया। अगर मुर्गी को संतुलित आहार दिया गया है तो अंडे की की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। इसका अंडे के रंग से कोई लेना-देना नहीं है। ब्राउन और सफेद अंडों के बीच न्यूट्रिशन का कोई खास अंतर नहीं होता। अंडे खरीदते समय उसके रंग की बजाय क्वालिटी और ताजगी पर ध्यान देना चाहिए।
अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व
अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड मौजूद होते हैं इसलिए इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आमतौर पर एक मीडियम साइज अंडे में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-
- 6-7 ग्राम प्रोटीन
- विटामिन बी12, डी, ए
- कोलीन (दिमाग के लिए जरूरी)
- हेल्दी फैट्स
क्या रोज अंडा खाना सुरक्षित है?
स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज अंडा खाना सुरक्षित और फायदेमंद है। अंडा मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और एनर्जी लेवल बेहतर बनाता है। किस व्यक्ति को कितने अंडे खाने चाहिए ये उसकी उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। अंडे को डेली डाइट में शामिल करते समय इस बात का ध्यान रखना सबसे जरूरी है कि बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अंडा खाने से इसके पूरे फायदे मिलते हैं।
किस उम्र में कितने अंडे खाएं ?
हेल्दी व्यक्ति अंडा खाने के लिए नॉर्मल रूल का पालन कर सकता है, लेकिन जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें अंडे की मात्रा तय करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। हेल्दी व्यक्ति को उम्र के अनुसार कितने अंडे खाने चाहिए, इसके लिए नीचे दिए गए चार्ट को फॉलो किया जा सकता है-
क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
अंडे को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम उसके कोलेस्ट्रॉल कंटेंट को लेकर है। अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल जरूर होता है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है। शरीर में बढ़ने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) सिर्फ अंडे से नहीं, बल्कि पूरी डाइट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।
जंक फूड, ट्रांस फैट, स्मोकिंग और एक्सरसाइज की कमी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ज्यादा बड़े कारण होते हैं। अगर स्वस्थ व्यक्ति सीमित मात्रा में अंडा खाए तो हार्ट डिजीज का खतरा नहीं बढ़ता। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज 1-2 अंडे खाना पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक है।
अंडा सही मात्रा में, सही तरीके से खाएं
ब्राउन और सफेद अंडों के बीच पोषण का बड़ा अंतर नहीं है। यह एक मिथक है कि ब्राउन अंडे ज्यादा हेल्दी होते हैं। रोज अंडा खाना ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी मात्रा संतुलित होनी चाहिए। इसके साथ ही उबला हुआ या पोच्ड अंडा सेहत के लिए हेल्दी विकल्प है। अंडे को ज्यादा तेल या मक्खन में फ्राई करने से बचें। बैलेंस डाइट के साथ अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है।
Comments
Post a Comment