अखबार-एल्युमिनियम फॉयल में खाने की चीजें रखने से क्या कैंसर हो सकता है, जानें फूड स्टोर करने का सही तरीका

 

अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में खाने की चीजें रखना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रखी चीजें खाने से इन्फेक्शन से जुडी समस्याओं के अलावा कैंसर का जोखिम तक बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए स्टील या कांच के बर्तन, केले के पत्ते या साफ सूती के कपड़े, फूड-ग्रेड पेपर या बटर पेपर में खाने की चीजें रखना ज्यादा सेफ ऑप्शन है।

अखबार-फॉयल में खाना रखने के नुकसान (सांकेतिक तस्वीर)
एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखें या नहीं (सांकेतिक तस्वीर)
कई घरों में अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रोटियां या अन्य फूड आइटम रखे जाते हैं। बाजार में बिकने वाले समोसे, कचौरी, जलेबी जैसे स्ट्रीट फूड भी ज्यादातर अखबार में लपेट कर बेचे जाते हैं। ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रखी चीजें खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इस लेख में हम अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में राखी चीजें खाने के नुकसान और इससे बचने के उपाय बता रहे हैं।


अखबार में खाना रखना क्यों हानिकारक?

अखबार की स्याही में मौजूद केमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। खाने की गर्म चीजें रखने से अखबार की स्याही में मौजूद हानिकारक केमिकल और रंग खाने में मिलकर पेट तक पहुंच जाते हैं। इससे पेट में विषाक्त तत्व बढ़ सकते हैं।

बाजार में अखबार में लपेटकर बेचे जाने वाले समोसे, पकौड़े वगैरह बार-बार खाने से लंबे समय में बीमारी का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि गर्मी और तेल स्याही को भोजन में फैलाने में मदद करते हैं। खाने की चीजें रखने के लिए हमेशा अखबार का इस्तेमाल करने से शरीर में विषाक्त तत्वों और कैंसर की संभावना का रिस्क बढ़ सकता है।


एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना कितना सुरक्षित?

एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखें या नहीं (सांकेतिक तस्वीर)<br>
एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखें या नहीं (सांकेतिक तस्वीर)


अखबार की तुलना में एल्युमिनियम फॉयल ज्यादा सुरक्षित होता है, लेकिन ये भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। आमतौर एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना पर ठीक है, लेकिन बहुत गरम, खट्टी या मसालेदार चीजें रखने से थोड़ा एल्युमिनियम खाने में मिल सकता है।

हालांकि यह मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन बार-बार एल्युमिनियम फॉयल में रखा हुआ खाना खाने से शरीर पर इसका बुरा असर हो सकता है। कभी कभार खाने की चीजें रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे रोज इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


अखबार-फॉयल के इस्तेमाल से कैंसर होता है?

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि एल्युमिनियम फॉयल या अखबार में कभी कभार खाने की चीजें रखने से कैंसर होता है। इनका लगातार इस्तेमाल करने से इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अखबार की स्याही और एल्युमिनियम फॉयल में मौजूद धातु के रिसाव से निकलने वाले केमिकल शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। फूड स्टोरेज के लिए एल्युमिनियम फॉयल या अखबार के इस्तेमाल से बचना सेहत के लिए बेहतर है।


फूड स्टोरेज की गलत आदतें

अखबार में रोटी क्यों नहीं रखनी चाहिए (सांकेतिक तस्वीर) <br><br>
अखबार में रोटी क्यों नहीं रखनी चाहिए (सांकेतिक तस्वीर)




कई घरों में रोटी की टोकरी में अखबार रखा जाता है, टिफिन के लिए भी अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रोटी को रखा जाता है। ऐसा लंबे समय तक करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। गर्म खाना सीधे अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में कसकर सील करने से गर्मी अंदर ही फंस सकती है और इनमें मौजूद केमिकल खाने में मिल सकते हैं।

फॉयल में लपेटकर रखा हुआ खाना जब फिर से गर्म किया जाता है तो उसमें केमिकल के रिसाव की संभावना बढ़ जाती है। फूड स्टोरेज की गलत आदतें सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए फूड स्टोरेज के सही विकल्प चुनें।


अखबार-फॉयल के बेहतर विकल्प क्या हैं?

अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में खाने की चीजें रखने की बजाय इसके बेहतर और सुरक्षित विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में फूड आइटम रखने की बजाय इन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है-

  • स्टील के बर्तन
  • कांच के बर्तन
  • केले के पत्ते
  • साफ सूती कपड़ा
  • फूड-ग्रेड पेपर
  • बटर पेपर


फूड स्टोरेज की अच्छी आदतें

रसोई की कई आदतें बिना सोचे-समझे पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। जो कभी सुविधाजनक लगता था, वह आज के लिए सुरक्षित विकल्प नहीं हो सकता। पहले जागरूकता की कमी थी, लेकिन अब लोग ये जान चुके हैं कि खाना बनाने के लिए सही बर्तन के चुनाव की तरह ही खाना सहेजने के लिए भी सुरक्षित विकल्पों का चुनाव जरूरी है।

आज फूड स्टोरेज के कई सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं। मार्केट से कुछ खरीदना न भी चाहें तो साफ कॉटन के कपड़े पर रोटियां रखी जा सकती हैं। इसी तरह एल्युमिनियम फॉयल की जगह स्टील या कांच के बर्तन का उपयोग किया जा सकता है। रोज की छोटी-छोटी आदतें बदलकर सेहत को सुरक्षित रखा जा सकता है।

Comments