रोटियों को घंटों तक मुलायम रखने के लिए क्या करें? रसोई से मिला तरीका, आटे में मिलाना है एक खट्टी चीज

 

अक्सर, सुबह बनाई गई रोटियां दोपहर तक सख्त और कड़क हो जाती हैं। गरम-गरम रोटियां तो सभी को पसंद आती हैं, लेकिन डिब्बे में रखने के कुछ देर बाद खिंची-खिंची या सूखी लगने लगती हैं। इसी समस्या का आसान समाधान कंटेंट क्रिएटर विन्नू ने बताया है।

secret to keep roti soft for long time
घर की रसोई में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि सुबह बनाई गई रोटियां दोपहर या शाम तक सख्त और बेस्वाद हो जाती हैं। अक्सर ताजी और नरम रोटियों के लिए बार-बार मेहनत करते हैं, लेकिन टिफिन में रखी रोटियां सूख ही जाती हैं। इसी आम समस्या का एक आसान समाधान लेकर सोशल मीडिया पर विन्नू की रसोई से मिला है।


साधारण पानी की जगह आटे में एक खास 'खट्टी चीज' मिलाने से रोटियां रुई जैसी मुलायम बनी रहती हैं। यह नुस्खा न केवल रोटियों का टेक्सचर बदल देता है, बल्कि उन्हें घंटों बाद भी ताजा बनाए रखता है। आटे में दही और गुनगुने पानी के इस्तेमाल का सही तरीका अपनाने से काफी फायदा मिल सकता है।

दही का इस्तेमाल

दही का इस्तेमाल

विन्नू की रसोई का सबसे खास टिप्स यह है कि आटे को केवल सादे पानी से न गूंथें। आटे में एक से दो चम्मच ताजा दही मिलाएं। दही में मौजूद फैट और लैक्टिक एसिड आटे के ग्लूटेन स्ट्रक्चर को नरम बना देते हैं। इससे रोटियां न केवल मुलायम बनती हैं, बल्कि उनका रंग भी साफ और सफेद आता है। यह नुस्खा उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो टिफिन में रोटियां पैक करते हैं।

पानी का तापमान है बेहद जरूरी

पानी का तापमान है बेहद जरूरी

आमतौर पर लोग नल के सादे पानी से आटा गूंथ लेते हैं, लेकिन विन्नू बताती हैं कि हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना एक गेम चेंजर साबित होता है। गर्म पानी और दही का कॉम्बिनेशन आटे में नमी को लॉक कर देता है। गुनगुना पानी आटे के कणों को अच्छे से फूलने में मदद करता है, जिससे बेलते समय आटा लचीला रहता है और सेंकने के बाद रोटी सख्त नहीं होती।


दही और पानी का सही मिश्रण

दही और पानी का सही मिश्रण

नुस्खे को आजमाने का सही तरीका है कि आप सीधे आटे में दही न डालें। इसके बजाय, गुनगुने पानी में थोड़ा सा दही अच्छे से फेंट लें। अब इस दही वाले पानी से धीरे-धीरे आटा गूंथना शुरू करें। इससे दही आटे में समान रूप से मिल जाता है और रोटियां एक बराबर मुलायम बनती हैं। याद रहे, दही खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना रोटियों के स्वाद में बदलाव आ सकता है।

आटे को रेस्ट देना न भूलें

आटे को रेस्ट देना न भूलें

आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां बनाना एक आम गलती है। विन्नू का सुझाव है कि आटा गूंथने के बाद उस पर हल्का सा तेल या घी लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इस दौरान आटे में नमी सेट हो जाती है और वह रोटियां बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। रेस्ट देने के बाद एक बार फिर हल्के हाथों से आटे को मल लें।

सेंकने का सही तरीका

सेंकने का सही तरीका

रोटियों के मुलायम रहने में आंच का भी बड़ा हाथ होता है। अगर आप बहुत धीमी आंच पर देर तक रोटी सेंकेंगे, तो वह पापड़ जैसी सख्त हो जाएगी। रोटी को हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर सेंकें। तेज आंच पर रोटी जल्दी फूलती है और उसके अंदर की भाप उसे अंदर से नरम बनाए रखती है। दही वाला आटा होने के कारण यह रोटियां बहुत जल्दी और अच्छी फूलती हैं।

मुलायम रोटी बनाने का तरीका

स्टोर करने का सही तरीका

स्टोर करने का सही तरीका

रोटियां बनने के बाद उन्हें सीधे स्टील के डिब्बे में न रखें। उन्हें पहले एक सूती कपड़े या किचन टॉवल में लपेटें और फिर कैसरोल या एयरटाइट डिब्बे में रखें। विन्नू के इस दही वाले नुस्खे और सही स्टोरेज के साथ आपकी रोटियां 6-8 घंटों के बाद भी वैसी ही लगेंगी जैसे अभी-अभी तवे से उतरी हों।

Comments