डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग तैयार करते समय मां और बेबी के लिए क्या-क्या सामान रखना चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

 

अगर आपका प्रेग्नेंसी का आखिरी ट्राइमेस्टर चल रहा है और आप डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग तैयार कर रही हैं, तो सिर्फ अपने और बेबी का ही नहीं बल्कि बड़े बच्चे के लिए भी कुछ जरूरी सामान पैक करना न भूलें। इसमें किताबें, खिलौने, नाश्ता और स्पेशल कैमरा शामिल करना फायदेमंद होता है, ताकि उसे हॉस्पिटल में किसी तरह की परेशानी न हो और वह आराम से समय बिता सके।

Hospital Bag for Delivery Must Have Items for Mom and Baby Complete Checklist
हॉस्‍प‍िटल बैग में क्‍या सामान रखें (Image- freepik)
डिलीवरी के लिए मां और बेबी का हॉस्पिटल बैग सावधानी और प्लानिंग के साथ पैक करना बेहद जरूरी होता है, ताकि समय पर सभी जरूरी सामान उपलब्ध हो सके। अमेर‍िकन प्रेग्‍नेंसी एसोस‍िएशन के अनुसार, मां के बैग में नर्सिंग ब्रा, सैनिटरी पैड और आरामदायक कपड़े जैसी जरूरी चीजें जरूर शामिल होनी चाहिए। बेबी के लिए दस्ताने, टोपी और मौसम के अनुसार कपड़े पैक करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, इन आइटम्‍स के अलावा और कौन-कौन सी चीजें हॉस्पिटल बैग में शामिल करनी चाहिए। सा‍थ ही, यह भी जानेंगे क‍ि यह ड‍िलीवरी के ल‍िए हॉस्‍प‍िटल बैग कब तैयार कर लेना चाह‍िए।

डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग कब पैक करें?

NHS Uk के लेख में बताया गया है कि हर 20 में से केवल 1 बच्चा ही तय तारीख (ड्यू डेट) पर जन्म लेता है। इसलिए बेहतर होगा कि महिलाएं डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग ड्यू डेट से कम से कम 3 हफ्ते पहले ही पैक कर लें, ताकि अगर बच्चे का जन्‍म समय से पहले भी हो जाए तो भी क‍िसी भी तरह की कोई परेशानी न हों।

हॉस्पिटल बैग में जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

Hospital bag for delivery<br><br>
हॉस्‍प‍िटल बैग में क्‍या सामान रखें (Image- freepik)


अमेरिकन प्रेग्नेंसी एसोसिएशन के अनुसार, डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग तैयार करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखना बेहद जरूरी होता है। इसमें हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के साथ-साथ अन्य अहम पहचान पत्र शामिल हो सकते हैं।

मां के लिए हॉस्पिटल बैग में क्या-क्या रखें?

नर्सिंग ब्रा: यह सूजे हुए और संवेदनशील ब्रेस्‍ट को सपोर्ट देती है और ब्रेस्ट पैड को सही जगह पर बनाए रखने में मदद करती है।

ब्रेस्ट पैड: डिलीवरी के बाद महिलाओं को ब्रेस्ट लीकेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में ये पैड म‍िल्‍क को सोखकर कपड़ों को लीकेज से बचाते हैं।

नर्सिंग पिलो: ब्रेस्टफीडिंग या बोतल से दूध पिलाते समय भी यह बेहद काम आता है। इससे आपकी बाहों, गर्दन और पीठ पर पड़ने वाला तनाव कम होता है।

नाइटगाउन: ऐसे नाइटगाउन रखें जो सामने से खुले हों, ताकि आप आसानी से ब्रेस्टफीड करवा सकें।

स्‍लीपर: लेबर के शुरुआती समय में थोड़ा चलना-फिरना फायदेमंद होता है। साथ ही, नर्सरी तक आने-जाने में भी चप्पलें काम आती हैं। इसील‍िए, यह रखना भी न भूलें।

मोजे: कई महिलाओं को डिलीवरी के दौरान ठंड लगने की श‍िकायत करती है, इसलिए 1-2 जोड़ी अतिरिक्त मोजे जरूर रखें।

घर जाने के कपड़े: ऐसे कपड़े चुनें जो प्रेग्‍नेंसी के लगभग 6 महीने के समय में फिट आते थे, ताकि आप आराम महसूस करें।

टॉयलेटरीज: टूथब्रश, टूथपेस्ट, डियोड्रेंट, लिप बाम (चैपस्टिक), हेयरब्रश, शैम्पू, साबुन, लोशन और जरूरत का मेकअप साथ रख सकती हैं।

सैनिटरी पैड : यूं तो हॉस्‍प‍िटल सैनेट‍िरी पैड आमतौर पर उपलब्‍ध करवा सकते हैं, लेकिन अपने पसंदीदा पैड यूज करने के ल‍िए आप यह भी पैक कर सकती हैं। बस, ध्यान रखें कि पैड हेवी ब्लीडिंग के लिए डिजाइन किए गए हों।

मिंट या ब्रेथ स्ट्रिप्स: डिलीवरी के दौरान मतली या उल्टी महसूस हो सकती है, ऐसे में ये मुंह को फ्रेश रखने में मदद करते हैं।

बेबी के लिए क्‍या चीजें पैक करें?

hospital bag for delivery
बेबी के ल‍िए क्‍या सामान पैक करें (Image- freepik)


घर ले जाने के कपड़े: मौसम के हिसाब से आरामदायक कपड़े रखें।

टोपी: बच्चे अपने शरीर की ज्‍यादातर गर्मी सिर से खो देते हैं, इसलिए टोपी पहनाना जरूरी होता है।

मोजे: बच्चे के पैरों को गर्म रखने के लिए।

कंबल: नवजात शिशुओं को लपेटना (स्वैडलिंग) पसंद होता है, इसके लिए मुलायम कंबल रखें।

डायपर: नवजात शिशु के लिए पर्याप्त डायपर साथ रखें।

वाइप्स: संवेदनशील त्वचा के लिए बने बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें।

दस्ताने: कई बार नवजात के नाखून लंबे होते हैं, जिससे वे खुद को खरोंच सकते हैं, इसलिए दस्ताने रखना भी जरूरी हैं।

पापा क्या सामान साथ लेकर जाएं?

Hospital bag for delivery
पापा के ल‍िए क्‍या पैक करें (Image- freepik)


प्रेग्नेंट महिला के साथ-साथ उनके पार्टनर और होने वाले पापा को भी अस्पताल में जरूरत पड़ने वाले कुछ जरूरी सामान साथ रखना चाहिए, ताक‍ि उन्‍हें क‍िसी भी तरह की असुव‍िधा न हो। इन सभी चीजों की पूरी सूची नीचे दी जा रही है।

  • पजामा और अतिरिक्त कपड़े
  • साबुन / बॉडी वॉश
  • शैम्पू और कंडीशनर
  • टूथपेस्ट और टूथब्रश
  • फेस वॉश और स्किन क्लीनजर
  • हेयर ऑयल या हेयर क्रीम
  • डिओडोरेंट या परफ्यूम
  • हेयर ब्रश / कंघी
    टॉवल और वॉशक्लॉथ
  • रेजर और शेविंग क्रीम
  • हैंड सैनेटाइजर
  • मॉइश्चराइजर या लोशन
  • नाश्ता और ड्रिंक्स (सैंडविच या सुविधाजनक स्नैक्स)
    ईयरफोन ज‍िससे सुकून देने वाला संगीत सुन सकें

बड़े बच्चे के लिए क्या सामान रखना चाह‍िए?

अमेर‍िकन प्रेग्‍नेंसी एसोस‍िएशन की रिपोर्ट कहती है क‍ि अगर परिवार में बड़ा बच्चा भी है, तो डिलीवरी के लिए तैयार किए जाने वाले हॉस्पिटल बैग में उसके लिए भी कुछ जरूरी सामान शामिल करना चाहिए। इसकी सूची इस प्रकार है:

  • क्रेयॉन, मार्कर, कागज और कलर करने वाली बुक्‍स किताबें
  • खिलौने
  • नाश्ता
  • स्‍पेशल कैमरा
  • बड़े भाई/बहन की ओर से बच्चे के लिए गि‍फ्ट: यह ग‍िफ्ट बच्चे के जन्म से पहले ही चुना जा सकता है

बड़े भाई/बहन के लिए ग‍िफ्ट भी दे सकते हैं

अक्सर बच्चे के जन्म के समय बड़े भाई-बहन उनसे ईर्ष्या करने लगते हैं। इसकी वजह यह है क‍ि उन्‍हें यह महसूस होता है क‍ि अब उनकी उतनी अहम‍ियत नहीं है। ऐसे में एक स्‍पेशल ग‍िफ्ट इस समस्या को सॉल्‍व करने में मदद म‍िलती है और बड़े भाई/बहन को यह एहसास दिलाता है कि वे अभी भी महत्वपूर्ण हैं।

Comments