क्या 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं सूजी का हलवा, रसोई से मिला सही तरीका, मिलेगा एकदम शाही स्वाद

 

क्या आपने कभी गौर किया है कि घर पर बना हलवा अक्सर वैसा दानेदार और रसीला नहीं बनता जैसा भंडारे या शादियों में मिलता है? 'प्रियंका की रसोई' के अनुसार, अक्सर 90% लोग सूजी भूनने या पानी के अनुपात में गलती कर बैठते हैं। अगर आप भी उस असली 'शाही स्वाद' की तलाश में हैं, सही रेसिपी जान लीजिए।

perfect suji ka halwa

सूजी का हलवा एक ऐसी सदाबहार इंडियन डिश है, जिसे अक्सर हर घर में प्रसाद या मीठे के तौर पर बनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर पर बना हलवा कई बार वह दानेदार बनावट और शाही स्वाद क्यों नहीं दे पाता, जो भंडारों या हलवाई की दुकान पर मिलता है। कटेंट क्रिएटर प्रियंका के अनुसार, सूजी का हलवा बनाने में अक्सर 90% लोग कुछ बुनियादी गलतियां कर बैठते हैं।


हालांकि उन्होंने सूजी का हलवा परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए रेसिपी भी शेयर की है,जो साधारण से हलवे को एक शाही स्वाद में बदल देगी। सही माप, केसर का इस्तेमाल और बेसन का एक सीक्रेट तड़का, ये कुछ ऐसी बारीकियां हैं जो स्वाद को दोगुना कर देती हैं। आप इस रेसिपी को एक बार आजमाकर जरूर देख सकते हैं।

सबसे पहला काम ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करना

सबसे पहला काम ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करना

हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए सबसे पहला कदम मेवों को सही तरीके से भूनना है। एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। रोस्ट किए हुए मेवे हलवे में एक क्रिस्पी टेक्सचर और सोंधी खुशबू जोड़ते हैं। इन्हें भूनकर एक तरफ रख दें, ताकि आखिरी में इस्तेमाल किया जा सके।

सही अनुपात है सबसे जरूरी

सही अनुपात है सबसे जरूरी

शाही हलवे का सबसे बड़ा राज उसके माप में छिपा है। इसके लिए एक ही आकार की कटोरी सेट कर लें। प्रियंका की रेसिपी के अनुसार, 1 कटोरी बारीक सूजी के लिए आपको 1 कटोरी घी की जरूरी होगी। सही मात्रा में घी डालने से ही हलवे में वह चमक और चिकनापन आता है जो उसे साधारण से शाही बनाता है। कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें।

केसरिया पानी तैयार करना

केसरिया पानी तैयार करना

जब सूजी भून रही हो, उसी दौरान दूसरे चूल्हे पर हलवे के लिए पानी तैयार करें। जिस कटोरी से सूजी नापी थी, उसी से नापकर 3 कटोरी पानी एक बर्तन में लें। इसमें केसर के कुछ धागे डालें और पानी को अच्छी तरह उबाल लें। उबला हुआ पानी डालने से सूजी का दाना फूलता है और केसर से हलवे को प्राकृतिक सुनहरा रंग और शाही खुशबू मिलती है।

बेसन का इस्तेमाल

बेसन का इस्तेमाल

प्रियंका की रसोई की सबसे खास टिप यह है कि जब सूजी हल्की गोल्डन ब्राउन होने लगे, तब इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन डाल दें। बेसन सूजी के हलवे को एक सोंधा स्वाद और बेहतरीन बाइंडिंग देता है। अब बेसन और सूजी को एक साथ तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण का रंग गहरा सुनहरा न हो जाए और घी किनारों से अलग न होने लगे।

पानी और चीनी डालना

पानी और चीनी डालना

अब तैयार उबलते हुए केसरिया पानी को धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी में डालें। पानी डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। जब सूजी सारा पानी सोख ले, तब उसी कटोरी से नापकर 1 कटोरी चीनी डालें। चीनी बाद में डालने से हलवे का रंग गहरा बना रहता है और उसमें एक शानदार चमक आती है।

सूजी का शाही हलवा

फाइनल टच और सर्विंग

फाइनल टच और सर्विंग

चीनी घुलने के बाद हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही छोड़ने न लगे और घी ऊपर न दिखने लगे। आखिरी में, पहले से रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब गरमा-गरम, दानेदार और खुशबूदार शाही सूजी का हलवा तैयार है। इसे देखते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।

Comments