सस्ती 7 सीटर कारें! 5.65 लाख रुपये से दाम शुरू, 8 लाख से कम में ये 4 पॉपुलर गाड़ियां

 

Affordable 7 Seater Cars: अपने लिए 7 सीटर कार देख रहे हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है तो कोई चिंता नहीं। आज हम आपको 4 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 8 लाख रुपये से भी सस्ती हैं और इनमें अच्छे लुक-फीचर्स के साथ केबिन में भी सही जगह मिलेगी। ये कारें मारुति सुजुकी और महिंद्रा से लेकर निसान और रेनो जैसी कंपनियों की हैं।

Popular 7 Seater Cars Under 8 lakh Rupees
Popular 7 Seater Cars Under 8 lakh Rupees: भारत में 7 सीटर कारों की अच्छी डिमांड है और ऐसे में कार कंपनियों ने भी 7 सीटर एसयूवी या एमपीवी सेगमेंट में अच्छी-अच्छी गाड़ियां पेश की हैं। यूं तो ज्यादातर 7 सीटर कारें महंगी हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं, जो आपको 8 लाख रुपये से कम प्राइस में भी मिल जाएंगी। इनमें जहां मारुति सुजुकी ईको जैसी वैन और महिंद्रा बोलेरो जैसी एसयूवी हैं, वहीं एमपीवी सेगमेंट में निसान ग्रेवाइट और रेनो ट्राइबर जैसी गाड़ियां भी हैं। आप भी अगर इन दिनों अपने लिए सस्ती और अच्छी 7 सीटर कार देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कीमत और खासियत समेत सारी जानकारी मिल जाएगी।

निसान ग्रेवाइट

निसान ग्रेवाइट

निसान मोटर इंडिया की पॉपुलर कार ग्रेवाइट (Nissan Gravite) देश की सबसे सस्ती एमपीवी है। आप निसान ग्रेवाइट को महज 5.65 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें 999 सीसी का इंजन लगा है, जो कि 71 बीएचपी की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस एमपीवी की माइलेज 19.6 kmpl है।

मारुति सुजुकी ईको

मारुति सुजुकी ईको

मारुति सुजुकी की पॉपुलर वैन ईको (Maruti Suzuki Eeco) एक सदाबहार कार है, जिसे लोग अपनी जरूरत के अनुसार पैसेंजर वीइकल या कार्गो वीइकल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस 6 सीटर कार की एक्स शोरूम प्राइस 5.47 लाख रुपये है। इसमें 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 19.71 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है।

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा एंड महिंद्रा की किफायती 7 सीटर एसयूवी बोलेरो (Mahindra Bolero) की एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1493 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 74.96 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इस डीजल एसयूवी की माइलेज 16 kmpl है।

रेनो ट्राइबर

रेनो ट्राइबर

रेनो इंडिया की किफायती एमपीवी ट्राइबर (Renault Triber) की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 5.76 लाख रुपये है। 999 सीसी के पेट्रोल इंजन वाली यह कार 71 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है और माइलेज 20 kmpl है।

Comments