ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे खरीदें? बेचने वाले भैया ने बताया सही तरीका, एक नारियल से निकाला 3 गिलास पानी

 

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी से बेहतर और कुछ नहीं है। लेकिन अक्सर लोग महंगे दाम पर नारियल तो खरीद लेते हैं, पर घर आकर पता चलता है कि उसमें पानी बहुत कम था या वह अंदर से खराब निकला। इस समस्या को खत्म करने के लिए नारियल बेचने वाले भैया ने कुछ ऐसे सीक्रेट्स बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप हर बार ढेर सारा पानी निकालने वाला नारियल चुन सकते हैं।

coconut with more water

गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस बेहाल करने लगती है, तो नारियल पानी किसी अमृत से कम नहीं लगता। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है। लेकिन अक्सर लोग नारियल खरीदने में धोखा खा जाते हैं। कभी वह अंदर से सूखा निकलता है, तो कभी उसमें पानी बहुत कम होता है।


आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए, एक नारियल बेचने वाले भैया ने कुछ ऐसे आसान तरीके बताए हैं, जिनसे आप हर बार ढेर सारा पानी वाला नारियल चुन सकेंगे। ये सीक्रेट्स साइज से लेकर नारियल की आवाज तक से जुड़े हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 3 गिलास पानी वाला नारियल कैसे चुनें, तो जानकारी आपके काम आएगी।

साइज का सही चुनाव

साइज का सही चुनाव

अक्सर लोग यह सोचकर सबसे बड़ा नारियल उठाते हैं कि इसमें पानी ज्यादा होगा, लेकिन यह एक गलत धारणा है। विक्रेता के अनुसार, हमेशा मीडियम साइज का नारियल ही चुनना चाहिए। बहुत बड़े नारियल में कई बार मलाई ज्यादा बन जाती है और पानी की मात्रा कम हो जाती है। मीडियम साइज का नारियल न तो बहुत कच्चा होता है और न ही बहुत पका हुआ, इसलिए इसमें पानी का संतुलन सबसे अच्छा रहता है।

बजने वाला नारियल मतलब खाली

बजने वाला नारियल मतलब खाली

नारियल को कान के पास ले जाकर हिलाना एक पुरानी तकनीक है, लेकिन इसे सही से समझना जरूरी है। अगर नारियल को हिलाने पर पानी के छलकने की तेज आवाज आ रही है, तो उसे बिल्कुल न लें। इसका मतलब है कि नारियल के अंदर हवा ज्यादा है और पानी कम। जिस नारियल में पानी भरपूर होता है, उसमें जगह कम होने के कारण हिलने पर आवाज नहीं आती या बहुत ही धीमी आती है। बजने वाला नारियल अक्सर सूखा या खराब भी निकल सकता है।

'3-साइड' वाले नारियल से रहें दूर

'3-साइड' वाले नारियल से रहें दूर

दुकानदार ने एक बहुत ही खास पहचान बताई, जो नारियल की बनावट है। अगर नारियल के ऊपर की तरफ तीन साइड्स यानी तिकोना आकार दिखाई दे रहे हैं, तो उसे न खरीदें। ऐसे नारियल अक्सर अंदर से खाली या सूखे होते हैं। इसके बजाय, वह नारियल चुनें जो पूरी तरह से गोल या अंडाकार हो। गोल नारियल में पानी की स्टोरेज क्षमता ज्यादा होती है।

सूखे कवर का राज

सूखे कवर का राज

ज्यादातर लोग हरा-भरा और चमकता हुआ नारियल ढूंढते हैं, लेकिन असली पानी तो सूखे कवर वाले नारियल में होता है। विक्रेता ने दावा किया कि जिस नारियल का बाहरी छिलका थोड़ा सूखा या भूरा नजर आता है, वह पूरी तरह से पका होता है। इतना ही नहीं जब दुकानदार ने ऐसा नारियल काटा, तो उसमें से करीब 3 गिलास पानी निकला। सूखे कवर का मतलब है कि नारियल ने अंदरूनी पानी को अच्छी तरह सुरक्षित रखा है।

वजन को पहचानें

वजन को पहचानें

नारियल खरीदते समय उसे उठाकर देखें। अगर दो एक जैसे दिखने वाले नारियल में से एक ज्यादा वजनदार लग रहा है, तो बिना सोचे उसे ले लें। भारीपन का सीधा संबंध पानी की मात्रा से होता है। अगर नारियल हल्का लग रहा है, तो समझ लीजिए कि या तो उसका पानी सूख गया है या वह खराब होने लगा है।

डंठल और रंग की जांच

डंठल और रंग की जांच

नारियल के ऊपरी हिस्से पर ध्यान दें। अगर वहां डंठल वाला हिस्सा गहरा धंसा हुआ है और आस-पास का हिस्सा हरा है, तो वह ताजा है। अगर वहां कोई छेद या कालापन दिख रहा है, तो वह नारियल अंदर से सड़ चुका हो सकता है। हमेशा साफ और एक समान रंगत वाला नारियल ही घर लाएं।

Comments