एक चार्ज में 320KM दौड़ने वाली EV लेकर आई होंडा ज‍िससे आएगी इंजन जैसी आवाज, क्‍या भारत में म‍िलेगी?

 

Honda Super-N EV: होंडा ने अपनी एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इसका डिजाइन पुराने जमाने की कारों जैसा है लेकिन, इसमें आज के जमाने के लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक ऐसा सिस्टम दिया गया है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक होने के बावजूद इंजन की आवाज निकालेगी। दावा है क‍ि यह स‍िंंगल चार्ज में 320 क‍िलोमीटर तक दौड़ सकती है।

Honda Super-N EV
होंडा ने पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार
Honda Compact Electric Car: होंडा कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। इसे सुपर-एन (Super-N) नाम दिया गया है। इस कार ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में तहलका मचा दिया है। यह कार उन लोगों के लिए है जो एक सस्ती और चलाने में मजेदार इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 80 के दशक वाला रेट्रो लुक है। साथ ही इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। एक बटन दबाते ही इसकी पावर बढ़ जाएगी और इस EV से मैनुअल कार के इंजन जैसी आवाज आएगी। आइए आपको इसकी खूबियों के बारे में डिटेल में बताते हैं। हालांक‍ि भारत में इसकी उपलब्‍धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

शानदार लुक और कॉम्पैक्ट डिजाइन

इंट्रेस्टिंग इंजीनियरिंग की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इसका डिजाइन होंडा की पुरानी मशहूर कार City Turbo II से प्रेरित है। यह देखने में थोड़ी बॉक्सी और चौड़ी है, जो इसे दूसरी छोटी इलेक्ट्रिक कारों से बिल्कुल अलग और आकर्षक बनाता है। होंडा ने इसे काफी हल्का बनाया है। साथ ही इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे शहर की तंग गलियों और ट्रैफिक में मोड़ना और चलाना आसान हो जाता है।

चलाने में आएगा मैन्युअल कार जैसा मजा

आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों में आवाज नहीं आती, लेकिन होंडा ने इसे रोमांचक बनाने के लिए कुछ खास फीचर्स दिए हैं।

  • नकली गियर सिस्टम - इसमें एक डिजिटल सिस्टम है जो 7-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन गियर वाली कार चलाने जैसा अहसास देगा।
  • इंजन की आवाज - इसमें एक्टिव साउंड कंट्रोल है, जो कार की स्पीड के साथ पारंपरिक पेट्रोल इंजन जैसी आवाज निकालता है। इससे इस इलेक्ट्रिक कार को चलाने में मैन्युअल कार जैसा मजा आएगा।
  • बूस्ट मोड - इसमें बूस्ट मोड दिया गया है। इसमें एक बटन दबाते ही कार की पावर 47 kW से बढ़कर 70 kW हो जाएगी। इस दौरान कार के अंदर की लाइट ब्लू से पर्पल हो जाएगी। यह तब काम आएगा जब ड्राइवर को तेज रफ्तार में कार चलानी होगी।


इंटीरियर और कस्टमाइजेशन

इंटीरियर की बात करें तो कार के अंदर ब्लू कलर के शेड्स दिए गए हैं, जो पुरानी क्लासिक होंडा की याद दिलाते हैं। छोटी होने के बावजूद इसका केबिन काफी स्पेशियस है। इसके अंदर यात्रियों के बैठने के लिए काफी अच्छी जगह दी गई है। साथ ही ग्राहक इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करा सकते हैं। ग्राहक इसे अपनी पसंद के कई रंगों में खरीद सकते हैं। इसमें डुअल टोन का विकल्प भी मिलेगा।

EV की रेंज कितनी है?

रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर शहर के अंदर करीब 320 किलोमीटर तक चल सकती है। यानी कि आपको रेंज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसे खासतौर पर रोजाना ऑफिस जाने के लिए या शहर के अंदर चलाने के लिए बनाया गया है।

Comments