मारुति डिजायर बनी वित्त वर्ष 2026 की बेस्ट सेलिंग कार, नेक्सॉन और क्रेटा को पछाड़ा, देखें टॉप 10 लिस्ट
Top 10 Cars Of Financial Year 2026: वित्त वर्ष 2025-26 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आ गई है और इसमें मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर ने टॉप पोजीशन हासिल की है। डिजायर ने टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा के साथ ही बाकी सारी कारों को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में पंच, स्कॉर्पियो, अर्टिगा, स्विफ्ट, वैगनआर, ब्रेजा और बलेनो जैसी गाड़ियां भी हैं। डिजायर अपनी धांसू माइलेज और सेफ्टी के कारण पॉपुलर है।

1. मारुति डिजायर (Maruti Dzire)
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर बीते फाइनैंशियल ईयर 2-25-26 की सुपरस्टार रही और 2,29,130 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने पहला स्थान हासिल किया। वित्त वर्ष 2025 में बिकीं 1,65,021 यूनिट्स के मुकाबले मारुति डिजायर की बिक्री में वित्त वर्ष 2026 में 38.85 फीसदी की भारी बढ़त देखी गई। मारुति सुजुकी अपनी अच्छी फ्यूल एफिसिएंसी और कंफर्ट के साथ ही 5 स्टार सेफ्टी की वजह से काफी पॉपुलर है।
2. टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon)
बीते वित्त वर्ष 2026 में टाटा मोटर्स की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन की 2,16,054 यूनिट्स बिकीं और इसने टॉप 10 कारों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। टाटा नेक्सॉन की बिक्री में बीते वित्त वर्ष 32.48 फीसदी की शानदार सालाना ग्रोथ दिखी और दूसरी छमाही में तो इसकी रेकॉर्डतोड़ बिक्री हुई।
3. हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)
हुंडई मोटर इंडिया की मिडसाइज एसयूवी क्रेटा की बीते वित्त वर्ष के 12 महीनों में 2,01,921 यूनिट्स बिकीं और इस आंकड़े के साथ क्रेटा ने तीसरी पोजीशन हासिल की। हालांकि क्रेटा की एनुअल ग्रोथ महज 3.62 फीसदी रही, लेकिन 2 लाख का आंकड़ा पार करना इसकी पॉपुलैरिटी को बखूबी बयां करता है।
4. मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Ertiga)
बीते वित्त वर्ष 2026 में मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 1,98,876 ग्राहकों ने खरीदा। अर्टिगा की बिक्री में सालाना तौर पर 4.14 फीसदी की तेजी दिखी, क्योंकि वित्त वर्ष 2025 में इस एमपीवी की 1,90,974 यूनिट बिकी थी।
5. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Swift)
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट की बीते फाइनैंशियल ईयर 2026 में 1,85,349 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा 3.18 फीसदी की एनुअल ग्रोथ के साथ है। वित्त वर्ष 2025 में स्विफ्ट की 1,79,641 यूनिट बिकी थी।
6. टाटा पंच (Tata Punch)
टाटा मोटर्स की सबसे किफायती एसयूवी पंच के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 कुछ खास नहीं रहा और 12 महीनों में इसकी कुल 1,83,980 यूनिट ही बिकी, जो कि सालाना तौर पर 6.41 फीसदी की गिरावट के साथ है।
7. मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti WagonR)
मारुति सुजुकी की बजट फैमिली कार वैगनआर की बीते वित्त वर्ष 2026 में कुल 1,80,134 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा सालाना तौर पर 9.23 फीसदी की कमी के साथ है। वित्त वर्ष 2025 में वैगनआर की 1,80,134 यूनिट बिकी थी।
8. मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Brezza)
मारुति सुजुकी की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की बीते वित्त वर्ष 2026 में कुल 1,80,104 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा सालाना तौर पर करीब 4.79 फीसदी की गिरावट के साथ है।
9. महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)
बीते वित्त वर्ष 2026 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की टॉप सेलिंग एसयूवी स्कॉर्पियो टॉप 10 कारों की लिस्ट में 9वें स्थान पर रही और इस सीरीज की कुल 1,78,800 यूनिट बिकी। स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना तौर पर 8.47 फीसदी की बढ़ोतरी दिखी।
10. मारुति बलेनो (Maruti Baleno)
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो की बीते वित्त वर्ष 2026 के 12 महीनों में कुल 1,72,560 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा 3.23 फीसदी की एनुअल ग्रोथ के साथ है।
Comments
Post a Comment