UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने जारी किया नई सर्विस का नोटिफिकेशन, इको और स्टैट वाले बनेंगे अधिकारी

 

UPSC New Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस फील्ड में अधिकारी की ऊंची लेवल की पोस्ट पाना चाहते हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता, उम्र, सेलेक्शन प्रोसेस सब देख लें....

upsc ies iss vacancy 2026
यूपीएससा की नई भर्ती,
UPSC IES Recruitment 2026: इकोनॉमिक्स या स्टेटिस्टिक्स इन दोनों फील्ड से जुड़े युवाओं के पास अधिकारी बनने का शानदार मौका है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इसका पूरा पीडीएफ जारी कर दिया गया है। विज्ञापन जारी होते ही आयोग ने इस सर्विस के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया है।

UPSC इकॉनोमिक सर्विस 2026 फॉर्म डिटेल्स

आयोगसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षाइंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/ इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS)
परीक्षा नोटिसNO.07/2026-IES/ISS
पदों की संख्या44
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख11 फरवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख3 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक
परीक्षा तिथि19 जून 2026
आयुसीमान्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष।
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू
भर्ती का नोटिफिकेशन
UPSC IES ISS Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंUPSC IES ISS Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्कसामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-200 रुपये
एससी/एसटी/पीएच/सभी महिलाएं- निशुल्क

इंडियन इकोनॉमिक्स,स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए योग्यता

  • इंडियन इकोनॉमिकस सर्विस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कैंडिडेट्स ने पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री  इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/इकोमेट्रिक्स में किया हो।
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस: स्टेटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स किसी भी विषय के साथ बैचलर डिग्री हासिल की हो। साथ में स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/अप्लाई स्टैटिक्स में मास्टर्स की डिग्री पूरी की हो।
  • एज लिमिट: आवेदक ने 21 साल की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन अधिकतम 30 साल का न हुआ हो। जन्मतिथि के मुताबिक भी आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि कैंडिडेट का जन्म 1 अगस्त 2026 से पहले और 2 अगस्त 1996 के बाद न हुआ हो। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

IES, ISS के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • इस सर्विस में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं।
  • आपको यहां Indian Economic Service Examination- Indian Statistical Service 2026 का टैब मिलेगा।
  • इसके सामने आपको Documents में सर्विस का नोटिफकेशन और लिंक वाले बॉक्स में अप्लाई करने का लिंक मिलेगा। इसमें Click here पर जाएं।
  • अगर आप पहली बार यूपीएससी का फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले Step 1 में अपना अकाउंट क्रिएट करें।
  • इसमें पहले अपनी ईमेल आईडी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन में सभी डिटेल्स भरने के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड क्रिएट कर लें।
  • वेबसाइट के जरिए फिर से लॉगइन करें। अब अपनी बाकी बची हुई डिटेल्स भी संबंधित बॉक्स में ध्यान से भर दें।
  • अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर भी नोटिफिकेशन के बताए प्रारूप में अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म में सभी डिटेल्स भरने के बाद सभी जानकारियां एक बार चेक जरूर करें।
  • फिर एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सेफ रख लें।
इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल