🌟 Welcome to the Official Qlink Channel! 🌟 Discover the latest news, lifestyle tips, and innovative updates that shape our world. Join us as we dive into the trending topics that matter most—balancing technology, wellness, travel, and news to inspire your everyday life! 📈✨
From exciting Qlink developments to practical lifestyle hacks, this channel is your go-to destination for staying connected and informed. 🌍💡 Subscribe now for weekly updates, expert insights, and exclusive stories that
भविष्य की सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होगी इंग्लिश’, भारत आ रहे nvidia के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा?
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग का कहना है कि भविष्य में मशीनों से कम्युनिकेट करने के लिए सबसे अच्छी और पावरफुल प्रोग्रामिंंग लैंग्वेज- इंग्लिश होगी। उनका कहना है कि कोडर अब आउटडेटेड हो गया है। भविष्य में आप मशीनों से कहेंगे कि आपको क्या चाहिए, वहां कोड लिखने की जरूरत नहीं होगी।
जेन्सेन के अनुसार, कोडर अब आउटडेटेड हो गया है।
दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) भारत आ रहे हैं। वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट ( India AI Impact Summit 2026 ) में हिस्सा लेंगे। जेन्सेन हुआंग दुनिया की उन शख्सीयतों में शामिल हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पॉजिटिव अप्रोच रखते हैं और इसके हिमायती हैं। जेन्सेन का मानना है कि भविष्य की सबसे पावरफुल लैंग्वेज C++ या Python नहीं होगी। वह इंग्लिश होगी। जेन्सेन ने अपने तर्क की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि भविष्य में सिर्फ कोड नहीं लिखे जाएंगे। सिस्टम को बताया जाएगा कि आपकी जरूरत क्या है और इसके लिए इंग्लिश ही कम्युनिकेशन का प्रमुख जरिया होगी।
‘आउटडेटेड हो गया कोडर’
जेन्सेन के अनुसार, कोडर अब आउटडेटेड हो गया है। उनका कहना है कि भविष्य में कोई व्यक्ति जब सिस्टम यानी कंप्यूटर पर होगा तो वह कोड नहीं लिखेगा। वह सिस्टम को बताएगा कि उसे क्या चाहिए। सही रिजल्ट ना मिलने पर डीबग नहीं किया जाएगा बल्कि सिस्टम से उसे ठीक करने के लिए कहा जाएगा। जेन्सेन ने कहा कि भविष्य की सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इंग्लिश ही है।
मशीनों को बता सकते हैं आपको क्या चाहिए
जेन्सेन के अनुसार, आज और भविष्य में भी आप मशीनों को यह बताएंगे कि आपको क्या चाहिए। वहां कोड की जरूरत नहीं होगी। अगर आप साफ-साफ मशीन को यह बता पाए कि आपको क्या चाहिए तो समझें कि आप भी एक डेवलपर हैं। अगर आप अपनी बातचीत को रिफाइन कर सकते हैं तो आप एक डेवलपर ही हैं, भले ही आपको सी प्लस प्लस या पायथन जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्नवेज ना आती हों।
पर्सनलाइज्ड हो रहे गैजेट्स
जेन्सेन की बातों में दम दिखता है। वर्तमान में ही हमारे गैजेट्स पर्सनलाइज्ड होने लगे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ने से गैजेट्स को हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर पा रहा है। हर कोई एआई से अपने अंदाज में बात कर रहा है और एआई उसे समझ कर जवाब दे रहा है। जेन्सेन जिस इंग्लिश को भविष्य की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बता रहे हैं, हो सकता है कि दुनिया उससे एक कदम आगे निकल जाए और लोगों की स्थानीय भाषा ही किसी सिस्टम से जुड़ने की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बन जाए। एनवीडिया सीईओ जेन्सेन, भविष्य और एआई को लेकर और कौन सी बातें कहते हैं, इसका इंतजार इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में रहेगा। यह समिट 16 से 20 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।
हम सब चेहरे पर लगाने वाली चीजों के बारे में बहुत कुछ सोचते और समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी चीजों को खाने से त्वचा को फायदा हो सकता है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो कोई बात नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं फूड्स के बारे में बताएंगे। चेहरे को चमकाने के लिए बाजारों में कई अलग-अलग तरह की क्रीमें आती हैं। अब जब बात चमकने और चमकाने की हो ही रही है, तो फेयरनेस क्रीमें किसी से पीछे थोड़ी रहती हैं। हमारे देश में एक बार को लोग आम क्रीमें लेना भूल जाएंगे, मगर स्किन कीरंगत सुधारने का दावा करने वाली क्रीमों को खरीदना कोई नहीं भूलता है। यही वजह है कि मार्किट में फेयरनेस क्रीम की एक या दो नहीं ढेरों ब्रांड्स हैं। अब सबसे पहले तो सोचने वाली बात यही है कि लोग साफ रंग को पाने के लिए इतने आतुर हैं, क्यों? अगर इसका जवाब देखने की जगह समझा जाए, तो हम सभी कहीं ना कहीं ये जानते हैं कि देश में सुंदरता और हैंडसम को गोरी त्वचा से नापा जाता है। आपका चेहरा या नैन-नक्श चाहे कैसे भी हो, अगर आप गोरे हैं तो सुंदर की श्रेणी में बिना कुछ कि...
त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए हम सभी बहुत कुछ करते हैं। मगर परेशानी तब बढ़ जाती है, जब पैसे खर्चने के बाद भी त्वचा में कोई खास बदलाव नहीं आता है। ऐसे में आप कुछ बेहतरीन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जान लेते है कि ये कौन से फूड्स हैं? रूखी-बेजान और सूजी हुई त्वचा देखने में बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नहीं लगती है। सर्दियों के मौसम में इस तरह की परेशानियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा सार्ड हवाओं की वजह से होता है, क्योंकि ये ठंडी-ठंडी हवा त्वचा में मौजूद नमी को सोंख लेती हैं। इससे त्वचा रूखी और बेजान दिखती है। वहीं, कई लोगों की त्वचा सर्दियों में सूजी हुई भी नजर आती है। कुल मिलाकर त्वचा की समस्याएं कई हैं, लेकिन इनसे बचाव कैसे किया जाए? आमतौर पर लोग इन समस्याओं के हिसाब से तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर हर कोई इन चीजों को नहीं खरीद सकता है। अब सवाल उठता है कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बिना त्वचा का ख्याल कैसे रखा जा सकता है? प्रोडक्ट्स के बिना रखें त्वचा का ख्याल अगर आप स्किन प्रोडक्ट्स के बिना अपनी त्वचा का बहुत अच्छे से ख्य...
मई 2025 में लॉन्च होने के बाद से ही हुवावे की मैस्ट्रो एस800 (Huawei Maextro S800) सेडान ने चीन के लग्जरी कार मार्केट में धाक जमा ली है। यह कार इतनी पॉपुलर हो गई है कि इसने पोर्शा पनामेरा, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू आई7 समेत और भी लग्जरी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। चीन में हर कुछ संभव है और दुनिया के ऐसे देशों में शामिल है, जहां लोकलाइजेशन पर इतना जोर दिया जाता है कि विदेशी कंपनियों की हालत खराब हो जाती है। उदाहरण के दौर पर चीन की लग्जरी कार मार्केट का ही हाल देख लें तो इस साल मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और पोर्शा से लेकर रोल्स रॉयस जैसी कंपनियों की हालत खराब हो गई है और इस साल लॉन्च हुवावे की नई लग्जरी सेडान मैस्ट्रो एस800 ने चाइनीज मार्केट में तहलका मचा दिया है। यह कार एक लाख डॉलर से ज्यादा प्राइस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी हो गई है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में टॉप सेलिंग मई 2025 में लॉन्च हुई हुवावे मैस्ट्रो एस800 ने सितंबर 2025 तक 100,000 अमेरिकी डॉलर से ऊपर की कीमत वाली कारों में सबसे ज्यादा बिकने का रेकॉर्ड बना लिया है। यह कार पोर्श पनामेरा, मर्सिड...
Comments
Post a Comment