डैंड्रफ साफ करने का क्या है आसान तरीका? दही-एलोवेरा का देसी जुगाड़, स्कैल्प होगी साफ
डैंड्रफ की समस्या से बचने के लिए हम आमतौर पर तरह-तरह के शैंपू और कंडीशनर लगाते हैं। हालांकि, ये डैंड्रफ गायब होने के बाद दोबारा से वापस भी आ जाता है। ऐसे में आप कंटेंट क्रिएटर इशिका गर्ग के बताए दही और एलोवेरा के घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

घरेलू नुस्खे फायदेमंद क्यों?
शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल सबसे आम तरीके होते हैं। मगर आपको ये समझना चाहिए कि इन दोनों ही चीजों में कई तरह केमिकल डाले जाते हैं। ये केमिकल्स बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप इस स्थिति से निपटना चाहते हैं, तो कंटेंट क्रिएटर इशिका गर्ग का घर की चीजों से बना नुस्खा फायदेमंद हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि इस नुस्खे के लिए आपको क्या करना है?
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
- दही
- ताजा एलोवेरा जेल
- सरसों का तेल
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि
- इशिका गर्ग की वीडियो के मुताबिक, सबसे पहले एक कटोरी में दही लेना है
- अब दही में ताजा एलोवेरा जेल डालना है
- आखिर में सरसों का तेल मिला लेना है। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें
- आपको इसे बालों की जड़ों में 30 से 45 मिनट तक लगाना है
- इसके बाद जेंटल शैंपू से सिर धो लें
दही डैंड्रफ के लिए फायदेमंद कैसे?
दही में कई तरह के पोषक-तत्व होते हैं। ये लैक्टिक एसिड, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। यही वजह है कि दही डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है। ये स्कैल्प को हाइड्रेट कर, खुजली और रूखेपन से बचा सकता है। दही बालों के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद हो सकता है।
डैंड्रफ कैसे कम करें?
एलोवेरा जेल डैंड्रफ के लिए फायदेमंद कैसे?
एलोवेरा जेल बालों के लिए गुणकारी साबित हो सकता है। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, बता दें कि डैंड्रफ के लिए एलोवेरा को अच्छा माना जा सकता है। ये स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है, खुजली कम करता है, एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और पपड़ी को भी कम कर सकता है।
Comments
Post a Comment