गुलाब के पौधे को तेजी से बढ़ाने और हेल्दी रखने के लिए क्या करें? माली ने बताई 24 घंटे में बनने वाली शक्तिशाली खाद

 

गुलाब के पौधे को हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ देखना गार्डनिंग लवर का सपना होता है। ऐसे में एक्सपर्ट गौरव श्रीवास्तव ने एक ऐसी शक्तिशाली जैविक खाद बताई है, जो मात्र 24 घंटे में बनकर तैयार हो जाती है। सरसों की खली, प्याज के छिलके और मीठे सोडे के मिश्रण से बनी पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के साथ उसे हेल्दी रखने में भी मदद करती है।

how to make powerful fertilizer for increase rose plant growth
सर्दियों और बसंत के मौसम में गुलाब के पौधों को थोड़ा ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। तभी लोगों का सवाल होता है कि गुलाब के पौधे को तेजी से बढ़ाने और हेल्दी रखने के लिए क्या करें। इसका सीधा सा जवाब होगा कि बाजार में मिलने वाले केमिकल फर्टिलाइजर की जगह होममेड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर आजमकर देखें।


गार्डनिंग एक्सपर्ट गौरव श्रीवास्तव के अनुसार, घर के किचन और बगीचे की सामग्रियों से तैयार शक्तिशाली घोल गुलाब की जड़ों को मजबूती देता है और नई कलियां खिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद सरसों की खली नाइट्रोजन का मुख्य स्रोत है, जबकि प्याज के छिलके पोटेशियम और मीठा सोडा एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है।

आधार तैयार करना

आधार तैयार करना

खाद बनाने की शुरुआत पानी के सही माप से होती है। सबसे पहले एक साफ प्लास्टिक या कांच का कंटेनर लें और उसमें लगभग 850ml पानी डालें। ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म न हो, सामान्य तापमान का पानी खाद के फर्मेंटेशन के लिए सबसे बेस्ट होता है।

सरसों की खली का पोषण

सरसों की खली का पोषण

अब इस पानी में 150ml सरसों की खली का घोल मिलाएं। सरसों की खली पौधों के लिए सुपरफूड मानी जाती है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम होता है। यह पौधे की रुकी हुई ग्रोथ को तेजी से शुरू करने और तनों को मोटा बनाने में मदद करती है।

प्याज के छिलकों का उपयोग

प्याज के छिलकों का उपयोग

मिश्रण में एक मुट्ठी प्याज के छिलके डालें। प्याज के छिलकों में भरपूर पोटेशियम और आयरन होता है, जो गुलाब के फूलों के रंग को गहरा करने और उनके आकार को बड़ा करने के लिए जिम्मेदार है। यह छिलके खाद में मिलकर धीरे-धीरे अपने सूक्ष्म पोषक तत्व पानी में छोड़ देते हैं।

मीठा सोडा मिलाएं

मीठा सोडा मिलाएं

अगली स्टेप में मिश्रण में एक चौथाई चम्मच मीठा सोडा मिलाएं। मीठा सोडा एक शक्तिशाली एंटी-फंगल एजेंट के रूप में काम करता है। यह मिट्टी के pH लेवल को बैलेंस करता है और गुलाब के पौधों में अक्सर लगने वाली फफूंद और कीटों की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

24 घंटे में होगा फर्मेंटेशन

24 घंटे में होगा फर्मेंटेशन

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाने के बाद कंटेनर को ढककर किसी छायादार जगह पर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इस समय के दौरान सभी तत्व आपस में मिलकर एक शक्तिशाली अर्क तैयार करते हैं। फर्मेंटेशन प्रोसेस से पोषक तत्व पौधों की जड़ों में आसानी से समा जाते हैं।


गुलाब को हेल्दी बनाने का तरीका

डाइल्यूशन और इस्तेमाल का तरीका

डाइल्यूशन और इस्तेमाल का तरीका

24 घंटे बाद घोल का रंग बदल जाएगा। अब इस गाढ़े घोल को सीधे पौधों में न डालें। इसे इस्तेमाल करने से पहले इसमें डेढ़ से दो गुना सादा पानी मिलाएं। अब इस हल्के घोल को गुलाब के पौधे की जड़ों के चारों तरफ डालें। याद रहे कि खाद डालने से पहले मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें ताकि पोषण गहराई तक पहुंच सके।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल