क्या 1 रुपये के शैंपू से चमक जाएगा जंग खाया हुआ लोहे का तवा? महिला ने फटाफट साफ करके दिखाया, नहीं लगी मेहनत

 

रसोई में लोहे के तवे का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन समय के साथ इस पर जमने वाली काली परत और जंग को साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि 'Jamirun Kitchen' द्वारा शेयर किया गया घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मात्र 1 रुपये के शैंपू से तवे को चमकाने का तरीका बताया गया है।

cleaning dirty tawa or pan and remove rust

लोहे के तवे पर परांठे या रोटियां बनाने से अक्सर तेल और कालिख की एक मोटी परत जम जाती है, जो सामान्य साबुन से साफ नहीं होती है। कई बार नमी के कारण तवे पर जंग भी लग जाता है, जिसकी वजह से तवा देखने में भी अच्छा नहीं लगता है और इससे हेल्थ पर भी असर हो सकता है। हालांकि 'Jamirun Kitchen' ने स्मार्ट ट्रिक मिली है, जिससे 1 रुपये के शैंपू से जंग खाया हुआ लोहे का तवा चमक जाएगा।


वैसे तो अधिकतर महिलाएं तवा साफ करने के लिए ईंट या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जिससे तवे की सतह खराब हो जाती है। ऐसे में Jamirun Kitchen की ट्रिक आपके काम आ सकती है। इसमें शैंपू, सोडा और नींबू का इस्तेमाल गंदगी को ढीला करने के लिए किया गया है। इस ट्रिक से आप बहुत कम मेहनत में अपना तवा चमका सकते हैं।

तवे को गर्म करना और शैंपू का उपयोग

तवे को गर्म करना और शैंपू का उपयोग

सबसे पहले गंदे तवे को गैस पर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब तवा हल्का गर्म हो जाए, तो उस पर 1 रुपये वाला कोई भी शैंपू डाल दें। शैंपू में मौजूद सर्फेक्टेंट्स चिकनाई को काटने में बहुत प्रभावी होते हैं। गर्म तवे पर शैंपू डालने से गंदगी की परतों के अंदर तक पहुंच जाता है और उसे ढीला करना शुरू कर देता है।

बेकिंग सोडा का असर

बेकिंग सोडा का असर

अब शैंपू के ऊपर एक चम्मच खाने वाला सोडा डालें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लींजिंग एजेंट है जो जिद्दी से जिद्दी दागों को उखाड़ने का काम करता है। शैंपू और सोडा का मिश्रण मिलकर एक शक्तिशाली झाग बनाता है जो तवे पर जमी जली हुई परत और जंग से सीधा मुकाबला करता है।

भुरभुरा होने तक पकाना

भुरभुरा होने तक पकाना

एक चम्मच या स्पैटुला की मदद से इस मिश्रण को तवे पर चलाते रहें। इसे तब तक गर्म होने दें जब तक कि यह मिश्रण पककर थोड़ा सूखा और भुरभुरा न हो जाए। इस दौरान आप देखेंगे कि तवे की कालिख इस मिश्रण के साथ मिलकर काली पड़ने लगी है। इससे पता चलता है कि गंदगी तवे की सतह को छोड़ रही है।

पानी और नींबू का कॉम्बिनेशन

पानी और नींबू का कॉम्बिनेशन

मिश्रण के भुरभुरा होने के बाद, तवे पर थोड़ा सा पानी डालें और ऊपर से एक ताजा नींबू का रस निचोड़ दें। नींबू का एसिडिक नेचर बेकिंग सोडा के साथ मिलकर एक केमिकल रिएक्शन करता है, जिससे बची हुई जंग और कालापन भी तुरंत साफ होने लगता है। पानी डालने से तवे पर जमा सारा मैल लिक्विड के तौर पर दिखने लगता है।

नींबू के छिलके और कांटे वाले चम्मच

नींबू के छिलके और कांटे वाले चम्मच

अब नींबू के उसी छिलके को एक कांटे वाली चम्मच की मदद से पकड़ें और उसे पूरे तवे पर अच्छी तरह घुमाएं। नींबू का छिलका एक प्राकृतिक स्क्रबर का काम करता है। फोर्क की मदद से आप तवे के किनारों तक आसानी से पहुंच सकते हैं और गर्म तवे को बिना छुए रगड़ सकते हैं।

देखें महिला ने कैसा साफ किया तवा

 

आखिरी काम और हो गया तवा साफ

आखिरी काम और हो गया तवा साफ

थोड़ी देर रगड़ने के बाद, सावधानी से तवे को गैस से उतार लें। अब एक स्टील वूल लें और हल्के हाथों से तवे को रगड़कर साफ पानी से धो लें। आप देखेंगे कि बिना किसी ज्यादा मेहनत के जला और जंग लगा तवा बिल्कुल नए जैसा चमक उठा है। धोने के बाद तवे को सुखाकर उस पर हल्का सा तेल लगाकर रखें ताकि जंग न लगे।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल