आम डालकर सूजी का हलवा बनाया है कभी? रसोई से मिली आसान रेसिपी, दूध में भिगोना होगी सूजी

 

गर्मियों में आम का शेक और आइसक्रीम तो हर कोई खाता है, लेकिन क्या आपने कभी 'मैंगो सूजी हलवा' ट्राई किया है। मशहूर कुक अनिता मेहता की रसोई मिली रेसिपी पारंपरिक हलवे को एक नया और शाही ट्विस्ट देती है। भुनी सूजी को दूध में भिगोने और आम की गाढ़ी प्यूरी मिलाने से बना मखमली हलवा मिनटों में बना जाता है।

Makhandi or suji ka halwa with mango Flavour

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में फलों के राजा 'आम' की बहार आ जाती है। आम का शेक, आमपन्ना और मैंगो आइसक्रीम तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी आम का ट्विस्ट देकर सूजी का हलवा बनाया है? सोशल मीडिया की मशहूर कुक अनिता मेहता की रसोई से एक बेहद ही अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी मिली है।

अक्सर सूजी का हलवा थोड़ा सूखा या पारंपरिक स्वाद वाला बनता है, लेकिन आम की प्यूरी और दूध का कॉन्बिनेशन हलवे को बेहद क्रीमी, दानेदार और मुंह में घुल जाने वाला बना देता है। सबसे अच्छी बात है कि यह स्पेशल डेजर्ट कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा। तो इस गर्मी एक बार जरूर इस डिश को बनाकर देख सकते हैं।

सूजी को भूनना है पहला कदम

सूजी को भूनना है पहला कदम

हलवे को दानेदार और खुशबूदार बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लें। इसमें एक कटोरी सूजी डालें। गैस की आंच को धीमा या मध्यम रखें और सूजी को लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रहे कि सूजी जले नहीं, बस उसका कच्चापन दूर हो जाए और उसमें से सोंधी सी महक आने लगे। भूनने के बाद सूजी को एक अलग बड़े बाउल में निकाल लें।

दूध में भिगोकर रखें सूजी

दूध में भिगोकर रखें सूजी

अनिता मेहता की रेसिपी का सबसे सीक्रेट और अनोखा स्टेप यही है। भुनी हुई सूजी को बाउल में निकालने के बाद, उसमें 2 कटोरी दूध डालें। सूजी और दूध को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर के लिए अलग रख दें। दूध में भीगने के कारण सूजी के दाने अच्छी तरह फूल जाते हैं। यही वजह है कि जब हलवा बनता है, तो वह बहुत ही मखमली, सॉफ्ट और क्रीमी टेक्सचर का तैयार होता है।

ड्राई फ्रूट्स को घी में करें रोस्ट

ड्राई फ्रूट्स को घी में करें रोस्ट

जब तक सूजी दूध में भीग रही है, तब तक आप हलवे की बाकी तैयारियां कर सकते हैं। गैस पर दोबारा पैन चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा देसी घी डालें। अब अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश को छोटे टुकड़ों में काटकर घी में डाल दें। इन्हें लो फ्लेम पर हल्का सा रोस्ट कर लें ताकि इनका क्रंच बढ़ जाए। जैसे ही ड्राई फ्रूट्स सुनहरे हो जाएं, इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लें।

चीनी को कैरेमलाइज करने का तरीका

चीनी को कैरेमलाइज करने का तरीका

अब इसी पैन में बचे हुए घी के साथ आधा कटोरी घी और आधा कटोरी चीनी डालें। आमतौर पर लोग हलवे में पानी या चीनी की चाशनी डालते हैं, लेकिन यहां चीनी को कैरेमलाइज करना है। धीमी आंच पर चीनी को घी के साथ पिघलने दें। धीरे-धीरे चीनी पिघलकर सुनहरे-भूरे रंग की चाशनी जैसी दिखने लगेगी। यह कैरेमल हलवे को एक बेहतरीन नेचुरल रंग और सोंधा सा लाजवाब स्वाद देता है।

सूजी का मिश्रण मिलाते समय रखें सावधानी

सूजी का मिश्रण मिलाते समय रखें सावधानी

जब चीनी पूरी तरह से कैरेमलाइज हो जाए, तब गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। अब दूध में भीगी हुई सूजी वाले मिश्रण को धीरे-धीरे पैन में डालें। मिश्रण डालते समय दूसरे हाथ से इसे लगातार चलाते रहें। ऐसा करना बेहद जरूरी है ताकि गरम कैरेमल में दूध और सूजी जाते ही गांठें न बनें। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि सूजी सारा दूध सोख न ले और घी न छोड़ने लगे।

अनिता मेहता की रेसिपी

मैंगो प्यूरी और इलायची से दें फाइनल टच

मैंगो प्यूरी और इलायची से दें फाइनल टच

जब हलवा गाढ़ा हो जाए और पैन का किनारा छोड़ने लगे, तब इसमें एक कटोरी ताजे आम की प्यूरी डालें। साथ ही पहले से रोस्ट करके रखे हुए ड्राई फ्रूट्स और एक छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट और पकाएं ताकि आम का फ्लेवर सूजी में अच्छी तरह समा जाए। आपका गरमा-गरम, शाही मैंगो सूजी हलवा परोसने के लिए बिल्कुल तैयार है।

रेसिपी की बोनस टिप

रेसिपी की बोनस टिप

इस रेसिपी के लिए हमेशा बिना रेशे वाले मीठे आम जैसे कि अल्फोंसो या दशहरी का सिलेक्शन करना चाहिए। जिससे हलवे का स्वाद और रंग दोनों ही बेहतरीन निखर कर आते हैं। अगर आम में रेशे होंगे, तो वे खाते समय मुंह में आएंगे और हलवे का मजा किरकिरा हो सकता है। साथ ही, इन आमों का गाढ़ा पीला या नारंगी रंग हलवे को बिना किसी आर्टिफिशियल फूड कलर के एक खूबसूरत और नेचुरल पीला रंग देता है।

Comments