गर्मियों में तेज धूप और लू से बचने के लिए सदियों से बेल के जूस का सेवन किया जा रहा है। यह जूस शरीर को ताजगी प्रदान करने के साथ ही पेट की गर्मी को शांत करने में भी मदद करता है। इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि बेल का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही, बेल का जूस पीने के सही समय के बारे में भी जानेंगे।

बेल का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं?
पाचन क्रिया में सुधार
बेल का जूस पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और नेचुरल लैक्सेटिव (पेट साफ करने वाले) गुण होते हैं, जो आंतों को साफ करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में लंबे समय से कब्ज की समस्या बनी रहती है उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह मल त्याग को नियमित करने और आंतों को साफ करने में मदद करता है।
शरीर को ठंडक प्रदान करे
गर्मियों में शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में गर्मी से होने वाली थकावट (हीट एग्जॉशन) हो सकती है। बेल का जूस प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर का तापमान नॉर्मल रखने में मदद मिलती है और चिलचिलाती गर्मी से तुरंत राहत मिलती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।गैस्ट्रिक अल्सर और एसिडिटी का इलाज
इस फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण होते हैं। इसके गूदे में पाया जाने वाला म्यूसिलेज पेट की अंदरूनी परत पर एक कवच बना लेता है, जो एसिडिटी को शांत करने और गैस्ट्रिक अल्सर को ठीक करने में मदद कर सकता है। यह पेट के एक्स्ट्रा एसिड को कम करता है, जिससे खाने के बाद होने वाली जलन से राहत मिलती है।इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार
बेल के जूस में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम व कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में पानी की कमी से आपको थकावट हो सकती है, ऐसे में बेल के जूस में मौजूद प्राकृतिक शुगर जैसे फ्रूक्टोज और ग्लूकोज आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।
एंटी माइक्रोबियल गुण से भरपूर
बेल में टैनिन और फीनोल जैसे कम्पाउंड होते हैं। इनसे बेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जब आप इन गुणों से युक्त बेल के जूस का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपको पेट से जुड़े इंफेक्शन जैसे दस्त आदि को रोकने में मदद मिलती है।बेल का जूस किस समय पीना चाहिए?
- बेल का जूस पीने का सही समय: डॉक्टर बताते हैं कि बेल के जूस को दोपहर के समय पीना चाहिए। इसे खाली पेट या दोपहर के खाने से एक घंटा पहले पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। इससे भोजन में मौजूद न्यूट्रिशन सही तरह से शरीर में अवशोषित होते हैं।
- साथ ही, बेल के जूस को बनाने के बाद ज्यादा देर तक स्टोर न करें। इस जूस को 30 मिनट के अंदर पी लेना चाहिए। बाद में इसके स्वाद में बदलाव हो सकता है।
Comments
Post a Comment