Car Infotainment Screen: चमक उठेगी कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, बस इन 2 चीजों से करें सफाई, दिखेगी बिल्कुल शोरूम जैसी नई

 

Car Touchscreen Cleaning Tips: हर कार में इंफोटेमेंट स्क्रीन होती है, जिससे कार के कई जरूरी फंक्शंस जैसे कि कंटोल होते हैं। आप इससे एसी चला सकते हैं, नेविगेट कर सकते हैं और म्यूजिक भी चला सकते हैं। हालांकि, लगातार यूज होने की वजह से यह गंदी भी होती है। इसलिए इसको क्लीन करना भी जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इंफोटेनमेंट स्क्रीन को कैसे और किन चीजों से साफ करना चाहिए। 

Car Screen Cleaning
कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन साफ करने का सही तरीका।
Car Screen Cleaning: आजकल मार्केट में आने वाली कारों में बटन और नॉब कम होते जा रहे हैं और उनकी जगह ले ली है बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन (Infotainment Screen) ने। एसी के कंट्रोल से लेकर नेविगेशन और गाने चलाने तक, सब कुछ इसी स्क्रीन से चलता है। लेकिन, इस्तेमाल होने के साथ ये गंदी भी होती हैं। उंगलियों के निशान और धूल इसे जल्दी गंदा और धुंधला बना देते हैं। इसलिए इसको क्लीन करना जरूरी होता है। हालांकि, इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन गलत तरीके से साफ करने पर स्क्रीन खराब भी हो सकती है और फिर इसे ठीक कराने पर आपको अच्छे-खासे पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करने का सही तरीका क्या है और आपको किन गलतियों से बचना चाहिए।

इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करने के लिए क्या चाहिए?

इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करने के लिए क्या चाहिए?
  • बीजीआर की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है।
  • 1. एक माइक्रोफाइबर कपड़ा (Microfiber Cloth) - यह साधारण कपड़े की तुलना में मुलायम होता है और स्क्रीन पर खरोंच नहीं आने देता।
  • 2. एक अच्छी क्वालिटी का लिक्विड क्लीनर (Liquid Cleaner) - यह स्क्रीन को ठीक से क्लीन कर देता है।

स्क्रीन साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्क्रीन साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • क्लीनर लगाएं - स्क्रीन को साफ करने के लिए पहले उसपर थोड़ा सा क्लीनर स्प्रे करें। इस बात का ध्यान रखें कि स्क्रीन को बहुत ज्यादा गीला न करें।
  • सफाई करें - कुछ सेकंड्स के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से स्क्रीन को पोंछें।
  • निशान हटाएं - अगर स्क्रीन पर पोंछने के बाद भी निशान रह जाते हैं, तो कपड़े के सूखे हिस्से से उसे दोबारा हल्के से रगड़ें। स्क्रीन बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेगी।

ये गलतियां कभी न करें

ये गलतियां कभी न करें
  • 1. पानी का इस्तेमाल न करें - कई लोग सोचते हैं कि पानी से काम चल जाएगा, लेकिन पानी कई बार जमे हुए दाग और उंगलियों के निशान को ठीक से साफ नहीं कर पाता। उल्टा, पानी सूखने के बाद स्क्रीन पर सफेद निशान छोड़ देता है और अगर पानी किनारों के अंदर चला गया, तो स्क्रीन खराब भी हो सकती है।
  • 2. ज्यादा जोर न लगाएं - टचस्क्रीन काफी नाजुक होती हैं। अगर आप ज्यादा जोर लगाकर उसको साफ करेंगे तो वह खराब हो सकती है या उस पर क्रैक आ सकता है। इसलिए सफाई करते समय इसे बहुत ज्यादा प्रेशर न लगाएं, वरना इसके पिक्सल खराब हो सकते हैं। हमेशा हल्के हाथों से ही स्क्रीन को साफ करें।

न करें ये गलती

न करें ये गलती
  • 3. हार्ड कैमिकल्स का यूज न करें - इंफोटेनमेंट स्क्रीन को साफ करने के लिए हार्ड कैमिकल्स का यूज भी न करें। कार की स्क्रीन पर एक खास एंटी-ग्लेयर (Anti-glare) कोटिंग होती है ताकि धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे। हार्ड केमिकल इस कोटिंग को खराब कर सकते हैं और स्क्रीन धुंधली हो सकती है।

Comments