Best Commuter Bikes: भारत में हर महीने लाखों मोटरसाइकलें बिकती हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी बिक्री में पिछली साल के मुकाबले 67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कम्यूटर सेगमेंट की इस मोटरसाइकल को देशभर में खूब पसंद किया जाता है। आइए इस मोटरसाइकल का नाम और इसकी खूबियां जानते हैं...

होंडा शाइन 100 की मार्च 2026 में बिक्री
मार्च 2026 में होंडा शाइन 100 की जबरदस्त बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में इस कम्यूटर मोटरसाइकल को कुल 26,441 ग्राहक मिले। इसकी तुलना अगर पिछले साल मार्च महीने में बिकने वाली 15,759 यूनिट्स से की जाए तो बिक्री में 67 पर्सेंट का उछाल देखने को मिलता है। इस साल इसकी 10,682 यूनिट्स ज्यादा बिकीं और कुल बिक्री में इसका योगदान 5 प्रतिशत का रहा। कंपनी के सेल्स चार्ट में यह बाइक पांचवे नंबर पर रही।
मार्च 2026 में होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 टू-व्हीलर्स की बात की जाए तो पहले नंबर पर एक्टिवा स्कूटर रहा, जिसे कुल 2,59,670 लोगों ने खरीदा। दूसरे नंबर पर शाइन 125 रही, जिसकी 1,46,657 यूनिट्स बिकीं। 34,458 यूनिट्स सेल के साथ यूनीकॉर्न तीसरे नंबर पर और 31,180 यूनिट्स की बिक्री के साथ डियो स्कूटर चौथे नंबर पर रहा।
Honda Shine 100 की खूबियां...
खासियतों की बात करें तो इस मोटरसाइकल में कंपनी ने 98.98 cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है, जो 7500 rpm पर 7.38 PS की पावर और 5000 rpm पर 8.04 Nm का टॉर्क देता है। बाइक की लंबाई 1955 mm, चौड़ाई 754 mm और ऊंचाई 1050 mm है। 168 mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे मुश्किल जगहों से निकलने में मदद करता है। साथ ही इसका व्हीलबेस 1245 mm और कर्ब वेट 99 kg है। आप इस बाइक से 170 kg तक का वजन ढो सकते हैं।
इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसमें 1.4 लीटर फ्यूल रिजर्व में रहता है। 1 लीटर पेट्रोल में यह मोटरसाइकल 55 kmpl का माइलेज देती है, जो कि इसकी शानदार बिक्री की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। साथ ही इसका मेंटेनेंस भी कम है और देश भर में होंडा का सर्विस सेंटर भी उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों को बाइक की सर्विस के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।
Comments
Post a Comment