Vitamin B12 For Energy-Strength: एनर्जी-ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है विटामिन बी12 फूड, वेज-नॉन वेज दोनों मौजूद
on
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
Vitamin B12 Deficiency Signs and Food Sources: विटामिन बी12 की कमी बहुत आम हो गई है। इसकी वजह से लोगों को एनर्जी और ताकत में कमी महसूस हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। इन फूड्स के बारे में इंटरनल मेडिसिन में स्पेशलाइज्ड डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा ने इस आर्टिकल में बताया है।
विटामिन बी12 फूड (सांकेतिक तस्वीर)
आजकल लोगों के अंदर कम मात्रा में देखे जाने वाले न्यूट्रिएंट में विटामिन बी12 प्रमुख है। डॉक्टर के रूप में मेरे पास आने वाले मरीजों के अंदर अक्सर इसकी कमी के लक्षण देखे जाते हैं, जिसमें सबसे आम थकान और कमजोरी होते हैं। ताकत और एनर्जी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन बी12 देने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। सबसे अच्छी बात है कि यह विटामिन वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों तरह के खाने में उपलब्ध होता है। दूध, दही, पनीर, अंडा, चिकन, मछली खाकर इस पोषक तत्व को प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस फूड में सबसे ज्यादा विटामिन बी12 (कोबालामिन) मिलता है?
विटामिन बी12 क्यों जरूरी है?
विटामिन बी12 की जरूरत (सांकेतिक तस्वीर)
शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन, नर्वस सिस्टम की हेल्थ और एनर्जी प्रोडक्शन के लिए विटामिन बी12 बेहद आवश्यक होता है। इसकी कमी के शिकार लोगों में लगातार थकान रहना और कमजोरी महसूस करना जैसे संकेत दिखते हैं। जिसे अक्सर काम का बोझ या नींद की कमी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। चूंकि, कोबालामिन कम वेजिटेरियन फूड्स में होता है, इसलिए पूर्ण शाकाहारी और अनियमित खानपान वाले लोगों में इसकी डेफिशिएंसी का खतरा ज्यादा होता है।
ताकत और एनर्जी के लिए बी12 की जरूरत
शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में विटामिन बी12 मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को लेकर शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। इस कारण बी12 का लेवल कम होने पर शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी घट जाती है, जिससे बॉडी के अंदर एनर्जी का लेवल गिरने लगता है। कोबालामिन कम होने पर मांसपेशियां जल्दी थक जाती हैं। मरीज को हल्का-सा काम करने के बाद भी कमजोरी महसूस होने लगती है। इसे कभी भी सामान्य थकान समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए।
नर्वस सिस्टम पर कैसा होता है असर?
यह विटामिन नर्व्स को प्रोटेक्ट करने के लिए भी बहुत आवश्यक होता है। इसलिए डेफिशिएंसी की वजह से मरीज के हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन और उसे शरीर का बैलेंस बनाने में दिक्कत हो सकती है। अगर विटामिन बी12 की कमी लंबे समय तक चलती रहती है तो नर्व डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है।
विटामिन बी12 की कमी के कारण?
आज के दौर में विटामिन बी12 यानी कोबालामिन की कमी के कई कारण हैं-
पूरी डाइट का शाकाहारी होना (क्योंकि बी12 मुख्य रूप से एनिमल प्रोडक्ट्स में पाया जाता है)
गैस्ट्राइटिस जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं
उम्र बढ़ने की वजह से
लंबे समय तक कुछ खास दवाइयों का सेवन करने पर
जंक फूड और अनबैलेंस्ड डाइट लेने पर
किन लक्षणों व संकेतों को इग्नोर ना करें?
हमेशा थकान-कमजोरी महसूस करना
चक्कर आना या सिर घूमना
याददाश्त में कमी आना
हाथ-पैर में झनझनाहट होना
चिड़चिड़ापन या अचानक मूड स्विंग होना
कौन-से वेजिटेरियन फूड खाने चाहिए?
विटामिन बी12 वेज फूड (सांकेतिक तस्वीर)
दूध और दही
पनीर
सोया प्रोडक्ट्स
फोर्टिफाइड सीरियल्स
कौन-से नॉन-वेजिटेरियन फूड खाने चाहिए?
अंडा
मछली
चिकन
जानवरों की कलेजी (सबसे ज्यादा विटामिन बी12 देने वाला सोर्स)
लेकिन ध्यान रखें कि शुद्ध शाकाहारी आहार में विटामिन बी12 की मात्रा कम होती है या फिर कई बार नॉन-वेजिटेरियन डाइट से भी इस समस्या को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में गंभीर डेफिशिएंसी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट या इंजेक्शन ले सकते हैं।
एनर्जी का लेवल हाई रखने के लिए क्या करें?
संतुलित और पौष्टिक डाइट लें
रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाते रहें
जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लेने से परहेज ना करें
जंक फूड से दूरी बनाकर रखें
विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी कमी को हल्के में लेना बहुत भारी पड़ सकता है। इसकी डेफिशिएंसी सीधा आपकी ताकत, एनर्जी और नर्वस सिस्टम पर असर डालती है। अगर किसी को लगातार थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। साधारण-सा ब्लड टेस्ट करवाकर बी12 का लेवल पता किया जा सकता है और समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment