पौधों में कब और क्यों डालना चाहिए एक खास नमक? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने खोला राज, मुझाया पौधा भी हो जाएगा हरा और घना

 

क्या आपके पसंदीदा पौधे सूख रहे हैं या उनकी पत्तियां पीली पड़कर गिर रही हैं। तो इसके समाधान के लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने खास नमक बताया है। जो मुर्झाए हुए पौधों में भी जान फूंक सकता है। यह साधारण नमक से बिल्कुल अलग है और पौधों को जरूरी मैग्नीशियम और सल्फर देता है।

right way to use Epsom Salt
एक सुंदर और हरा-भरा बगीचा हर किसी का सपना होता है, लेकिन अक्सर पौधों को सही खाद और पानी देने के बाद भी वे बेजान दिखने लगते हैं। अगर आपके गुलाब के फूल छोटे आ रहे हैं या टमाटर के पौधे की पत्तियां मुड़ रही हैं, तो आपके पौधों को एक खास पोषण की जरूरत है। गार्डनिंग एक्सपर्ट ने इस समस्या का एक बहुत ही सस्ता और असरदार राज खोला है जिसका नाम एप्सम सॉल्ट है।


यह कोई साधारण नमक नहीं, बल्कि मैग्नीशियम सल्फेट है, जो पौधों में क्लोरोफिल बढ़ाने और जड़ों को मजबूत करने का काम करता है। चाहे मुर्झाए हुए पौधे को बचाना हो या फलों की पैदावार बढ़ानी हो, एप्सम सॉल्ट एक बेहतरीन बूस्टर साबित होता है। इसे कब, कैसे और किन पौधों में डालना चाहिए इसकी जानकारी होने से आप बगीचे की सूरत बदल सकते हैं।

एप्सम सॉल्ट पौधों के लिए क्यों जरूरी है?

एप्सम सॉल्ट पौधों के लिए क्यों जरूरी है?

दरअसल एप्सम सॉल्ट दो मुख्य तत्व मैग्नीशियम और सल्फर से मिलकर बना है। मैग्नीशियम पौधों में 'क्लोरोफिल' बनाने के लिए जरूरी है। क्लोरोफिल वह तत्व है जो पत्तियों को हरा रंग देता है और सूरज की रोशनी से खाना बनाने में मदद करता है। वहीं सल्फर पौधों को जरूरी विटामिन बनाने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। बिना इनके, पौधा धीरे-धीरे कमजोर होकर सूखने लगता है।

एप्सम सॉल्ट इस्तेमाल करने का फायदा

एप्सम सॉल्ट इस्तेमाल करने का फायदा

इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह पौधों की पोषक तत्व सोखने की क्षमता को बढ़ा देता है। कई बार मिट्टी में खाद तो होती है, लेकिन पौधा उसे ले नहीं पाता। एप्सम सॉल्ट जड़ों को मजबूत करता है और मिट्टी से नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे तत्वों को खींचने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से पत्तियां चमकदार होती हैं और फूलों का रंग गहरा और सुंदर आता है।

मुरझाए पौधे के लिए कैसे काम करता है

मुरझाए पौधे के लिए कैसे काम करता है

जब कोई पौधा रिपोर्टिंग के कारण शॉक में चला जाता है या उसकी पत्तियां पीली पड़कर मुड़ने लगती हैं, तो एप्सम सॉल्ट का स्प्रे जादू की तरह काम करता है। यह कोशिका को दोबारा बनाने में मदद करता है, जिससे पौधा तनाव से बाहर आता है। यह रुके हुए विकास को फिर से शुरू करता है और नई शाखाओं को निकलने में मदद करता है।

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कैसे करें

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कैसे करें

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करने के दो मुख्य तरीके हैं। पहला, 1 लीटर पानी में 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट घोलें और शाम के समय पत्तियों पर छिड़काव करें। पत्तियां इसे सीधे सोख लेती हैं और तुरंत असर दिखाती हैं। दूसरा, गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें और जड़ों के चारों ओर 1 चम्मच नमक छिड़क कर पानी डाल दें। याद रखें, इसे कभी भी सूखी मिट्टी में न छोड़ें, पानी डालना जरूरी है।

एप्सम सॉल्ट कब इस्तेमाल करना चाहिए

एप्सम सॉल्ट कब इस्तेमाल करना चाहिए

सबसे सही समय महीने में एक बार है। विशेष रूप से तब, जब आप नया पौधा लगा रहे हों, या जब पौधे पर कलियां बन रही हों। अगर आप टमाटर, मिर्च या गुलाब उगा रहे हैं, तो फल आने से पहले इसका इस्तेमाल पैदावार को दोगुना कर सकता है। गर्मियों में जब तेज धूप से पौधे झुलसने लगते हैं, तब भी इसका छिड़काव उन्हें राहत देता है।

गार्डनिंग एक्सपर्ट की टिप्स

कौन से पौधों में डालना चाहिए

कौन से पौधों में डालना चाहिए

एप्सम सॉल्ट लगभग सभी फूलों और सब्जियों के लिए सुरक्षित है, लेकिन गुलाब, टमाटर, मिर्च, और नींबू इसके सबसे बड़े शौकीन हैं। इन पौधों को मैग्नीशियम की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इनडोर प्लांट्स जैसे 'मनी प्लांट' या 'पीस लिली' में भी इसे डालने से पत्तियां बड़ी और लश-ग्रीन हो जाती हैं। हालांकि, सक्यूलेंट्स और कैक्टस में इसका इस्तेमाल बहुत कम या न के बराबर करना चाहिए।

Comments