एक नारियल से दूध, तेल और आटा बन सकता है क्या? विदेशी महिला ने बताया तरीका, नारियल पानी और क्रीम भी मिल जाएगी
अक्सर हम नारियल का इस्तेमाल केवल पानी पीने या चटनी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही नारियल से आप दूध, शुद्ध तेल, आटा, क्रीम और टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ने यह सब कुछ बनाने का आसान तरीका बताया है।

इस तरीके से आप एक ही नारियल से न केवल ताजा पानी और मलाई, बल्कि शुद्ध नारियल तेल, पौष्टिक दूध, गाढ़ी क्रीम और ग्लूटेन-फ्री आटा भी तैयार कर सकते हैं। यह तरीका न केवल आपकी जेब के पैसे बचाता है, बल्कि आपको बाजार के मिलावटी प्रोडक्ट्स से दूर रखकर पूरी तरह प्राकृतिक ऑप्शन देता है।
नारियल पानी निकालने का सही तरीका
नारियल को फोड़ने से पहले उसका पानी निकालना सबसे समझदारी भरा काम है। नारियल के ऊपरी हिस्से पर गौर से देखेंगे तो आपको एक ही जगह पास-पास दो या तीन निशान दिखाई देंगे। किसी नुकीली चीज या पेचकस की मदद से इन निशानों पर छेद करें। ये हिस्से काफी नरम होते हैं और आसानी से खुल जाते हैं। छेद करने के बाद सारा पानी एक गिलास में निकाल लें। इस ताजे नारियल पानी को तुरंत पी सकते हैं या फ्रिज में रख सकते हैं।
आसानी से खोल अलग करना और क्रंची स्नैक बनाना
नारियल से पानी निकालने के बाद उसे गोल घुमाते हुए हथौड़ी या किसी भारी चीज से धीरे-धीरे चोट मारें। इससे नारियल दो बराबर हिस्सों में टूट जाएगा। पहले हिस्से को लें और चाकू की मदद से सफेद गिरी को सख्त खोल से अलग करें। अब नारियल के पतले-पतले स्लाइस काटें। इन स्लाइस को बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और ऊपर से हल्का नमक या चीनी छिड़कें। मात्र 30 सेकंड के लिए ओवन में रखें। आप हेल्दी और क्रंची कोकोनट स्नैक तैयार है!
नारियल का ताजा दूध तैयार करना
नारियल के दूसरे टुकड़े से दूध बनाने के लिए उसकी गिरी निकाल लें। इसके छोटे-छोटे टुकड़े करें और मिक्सर जार में थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब एक पतला सूती कपड़ा लें और इस मिश्रण को छान लें। जो सफेद गाढ़ा लिक्विड निकलेगा, वही शुद्ध नारियल का दूध है। इसे आप अपनी करी, सूप या चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद दूध से कहीं ज्यादा ताजा और पौष्टिक होता है।
ताजी कोकोनट क्रीम
जब आप नारियल के दूध को कुछ घंटों के लिए एक बर्तन में भरकर रख देते हैं तो दूध का भारी हिस्सा नीचे बैठ जाता है और ऊपर एक गाढ़ी सफेद परत जम जाती है। यह फ्रेश कोकोनट क्रीम है। जो क्रीम स्मूदी बनाने, केक सजाने या फ्रूट सलाद में डालने के लिए बेहतरीन होती है। यह पूरी तरह नेचुरल होती है और इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता।
घर पर बनाएं शुद्ध नारियल तेल
अगर आप शुद्ध नारियल तेल चाहते हैं, तो निकाले गए दूध के एक हिस्से को धीमी आंच पर कड़ाही में पकाएं। जैसे-जैसे पानी भाप बनकर उड़ेगा, दूध गाढ़ा होने लगेगा और अंत में बर्तन की सतह पर साफ और शुद्ध तेल अलग होने लगेगा। इस तरह शुद्ध नारियल का तेल बनकर हो जाएगा जिसे छानकर रख लें।
एक नारियल से 6 चीज बनाने का तरीका
नारियल का आटा जीरो
दूध छानने के बाद कपड़े में जो बुरादा बच जाता है, उसे कभी न फेंकें। इसे एक बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और ओवन में कम तापमान पर तब तक सुखाएं जब तक इसकी पूरी नमी खत्म न हो जाए। सूखने के बाद इसे मिक्सर में एक बार फिर बारीक पीस लें। आपका ग्लूटेन-फ्री नारियल का आटा तैयार है। इसका उपयोग आप बेकिंग या रोटियों में मिलाकर कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment